AdSense header

NEET & JEE Exam किताबों से अलग कुछ जरूरी बातें जरूर पढ़े

NEET and JEE Exam 2022

NEET 2022 का परीक्षा परिणाम आ चुका है। अब अगली तैयारी काउंसलिंग की होगी। इस बार 3 बच्चों ने 720 में से 715 अंक लाए हैं।

JEE 2022 Main & advance का रिजल्ट आ चुका है।

पिछली बार की अपेक्षा इस बार का परीक्षा कुछ कठिन था। मैंने कई कोचिंग संस्थान से बात किया है।

आप एनटीए के वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सभी विद्यार्थी को मेरी  शुभकामनाएं। आप अपने लक्ष्य पाने में सफल रहे।

लेकिन मैं जो बता रहा हूं वह प्रत्येक वर्ष होने वाले परीक्षा में काम आएगा। यह कुछ विशेष बात है जो आपको कहीं किताबों में लिखा हुआ नहीं मिलेगा।

  दोस्तों इस लेख में, मैं आपको यह नहीं  बताऊँगा  की  कि  आपको क्या पढ़ना चाहिए, कैसे पढ़ना चाहिए, कौन सी किताब पढ़ना चाहिए या  कितना देर  पढ़ना चहिये।

आपको में यहाँ   पढ़ाई से हटकर  कुछ अलग बातें  बता रहा हू  जो आपके लिए बहूत  जरुरी हैं। अगर आप ने इसे  ध्यान से पढ़ लिया तो आपके रैंक में जरुर  सुधार  होंगे।

NEET & JEE Exam का महत्व

NEET & JEE Exam   विद्यार्थियों के जीवन का प्रथम परीक्षा होती हैं जिसमें  विद्यार्थी  स्कूल से बाहर जाकर परीक्षा  देते हैं। इस परीक्षा में सभी कम उम्र के विद्यार्थी बैठते हैं और परीक्षा के प्रेशर में घबरा जाते हैं।

अभी तक आप लोग ने जितने परीक्षा दिए होंगे सभी स्कूल में ही दिए होंगे चाहे वह क्लास की परीक्षा हो या फिर दूसरे परीक्षा जैसे ओलंपियाड परीक्षा, स्कॉलरशिप परीक्षा आदि।

साथ ही साथ यह ऐसी पहली परीक्षा है जिसमें विद्यार्थी पूरे दिलो जान से मेहनत करके बैठते हैं। क्योंकि इसी परीक्षा के द्वारा उनके भविष्य का निर्णय होता है। यही वह परीक्षा है जो आपके सपनों को साकार करते हैं।

NEET and JEE परीक्षा के माध्यम से ही बच्चे अपना भविष्य इंजीनियरिंग और डॉक्टर के रूप में बनाना चाहते हैं। जैसा कि आप जानते हैं दोनों परीक्षा में 10-18 लाख से ज्यादा ही परीक्षार्थी बैठते हैं। और सीटें कुछ हजारोंं में होती हैं।

लेकिन कंपटीशन देखकर हमें अपना लक्ष्य नहीं बदलना चाहिए। यदि आप डॉक्टर या इंजीनियर बनना चाहते हो तो जरूर बनोगे। एक बार में नहीं तो दो बार में, दो बार में नहीं तीन बार, आप जरुर सफल होंगे।

सफलता का यही रहस्य है कि आप अपना एक लक्ष्य बना लें और सही दिशा में पूरे मन से मेहनत करें। आपको जरुर सफलता मिलेगी।

कोई भी लक्ष्य इंसान के

 प्रयासों से बड़ा नहीं है।

हारा तो वह हैं जो इंसान 

कभी लड़ा नहीं है।

अब जब परीक्षा का समय इतना नजदीक आ गया हैं  तो आपको अर्जून  की तरह सिर्फ़ पंक्षी का आँख दिखाई  देना चाहिए। उसके अलावा और कुछ नहीं। हमें केवल अपनी तैयारी  पर फोकस करना हैं।

NEET & JEE Exam संबंधी आवश्यक बातें

NEET and JEE Exam  में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को  कुछ बिन्दुओ पर ध्यान आकर्षित कर रहा हूं जिनका पालन अवश्य करे-

 (1) परीक्षा के सात दिन पहले फ़ास्ट फूड जैसे पिज़्ज़ा, बर्गर, समोसा इत्यदि  खाना बिल्कुल बंद कर दे। क्योंकि अगर  इन सात दिनों दिनों में आप एक वार  भी बीमार हो गए या कोई पेट की समस्या हो गई  तो यह आपके भविष्य को ख़राब कर सकता है।

इसलिए इस सात दिनों में खान-पान पर विशेष ध्यान दे । जैसे ज्यादा से ज्यादा जूस, फ्रूट, ड्राईफ्रूट,  दाल  और  हरी सब्जी का सेबन  करे।

जरूर पढ़ें-Railway group D exam 15 Dec 2020, क्या आप तैयार हैं?

(2) परीक्षा के कुछ दिनों पहले नया टॉपिक सीखना या याद  करना बंद कर दे। जो आपने 2 साल से पढ़े हैं उसी को रिवाइज करे। सेट प्रेट्रिस पर ज्यादा ध्यान दे। पढ़ाई में मन लगाने का प्रयास करें।

                                    ‌

(3) इस समय तनाव बिल्कुल  न ले, पूरी नींद ले। अपने मन को शांत रखें।सफलता का डर  मन से निकाल  दे। भगवान पर पूरा भरोसा रखे। आपने दो साल या तीन साल से जो मेहनत किये है उनका फल जरूर आपको मिलेगा। परीक्षा में अच्छा मेहनत करना आपके हाथ में है, पास या फेल आपके हाथ में नहीं है।

   (4) परीक्षा से एक दिन पहले एक टेबल पर आप अपना  परीक्षा संबंधित सभी सामग्री जैसे एडमिटकार्ड,  पेन या पेंसिल, स्कूल कार्ड,  ड्रेस इत्यादि रख ले। किसी डॉकुमेंट का फोटोकॉपी  करवाना हो हो तो आज ही करवा ले, कल के लिए कुछ भी न छोड़े।

 मैंने देखा है की कई  विद्यार्थी परीक्षा सेंटर पर फोटोकॉपी  और पेन की दुकान खोजते रहते है। संभव  हो तो परीक्षा सेंटर एक वार  देख कर आ जाए । अन्य दिनों की अपेक्षा आज समय से कुछ पहले ही सो जाए।

 (5) परीक्षा वाला दिन आप समय से पहले उठे नित्यकर्म पूरा  करने के बाद पूजा-पाठ  करके समय से दो घंटा पहले ही घर से निकल जाए। हो सकें तो मम्मी, पापा, भाई या किसी  दोस्त को अपने साथ परीक्षा केंद्र पर ले कर जाए इससे बहुत फ़र्क  पड़ता हैं।

जरूर पढ़ें, Best SIP in Mutual Fund 2020-21

 (6) अब आप परीक्षा हॉल में पहुँच गए हो, मन ही भगवान  को याद  करें  और पूर्ण विश्वास रखें  की आप विजेता हैं। यहाँ पर आपको आत्मविश्वास  बहुत जरुरी है. प्रश्नपत्र मिलने  से पहले मन ही मन वार-वार इस वाक्य को पढ़े —तोर देंगे फोड़ देंगे सबको पीछे छोड़  देंगे।   

अधिक सोचने(Overthinking) वाले व्यक्ति जरूर पढ़ें

(7)    अब अंतिम बात, प्रश्न पत्र मिलने के उपरांत प्रत्येक प्रश्न को कम से कम दो बार पढ़़े। जिस प्रश्न का उत्तर नहीं आ रहा है या ज्यादा समय लग रहा है उसे छोड़कर आगे बढ़ जाए।

 JEE की अपेछा NEET  में समय कम रहता हैं इसलिए speed and accuracy  दोनों पर  ध्यान  दे। तूक्का बिल्कुल ना मारे । सफलता और असफलता के बीच एक  भी सवाल  का ग़लत ज़बाब मायने रखता है।

  अंत में आप से ही कहूंगा कि आपका जो भी लक्ष्य उसे पूरा करने के लिए बिना टेंशन, बिना डर,आशा और विश्वास के साथ  अगले महीने होने वाले NEET की परीक्षा में शामिल होना है।

यदि आपने पूरे साल लॉकडाउन में समय का उपयोग किया है तथा ऑनलाइन क्लास मन लगाकर किया है तो आपको कामयाब जरूर मिलेगी। सिर्फ परीक्षा देने वक्त मन को शांत रखकर  प्रत्येक प्रश्न को दो बार पढ़ कर एवं समझ कर उत्तर देने का प्रयास करें।

इसी के साथ  आप सभी NEET & JEE  Exam मैं शामिल होने वाले विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं। परीक्षा और मोटिवेशन संबंधी कोई भी जानकारी चाहते है तो जरूर बताएं।

स्टेशन गुरुजी

मेरे वेबसाइट का नाम स्टेशन गुरुजी है। मैं पढ़ाई लिखाई, मोटिवेशनल कहानी, वित्तीय जानकारी इत्यादि शेयर करता रहता हूं। यह आप के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

आप गूगल पर जाकर स्टेशन गुरुजी लिखे या बोल दे। उसके आगे अपना कोई भी सवाल डाल दें आपको उसका जवाब मिल जाएगा। नहीं मिलता है तो आप मुझे ईमेल कर सकते हैं। मैं जवाब देने का प्रयास करूंगा। मेरा ईमेल पता है stationguruji@gmail.com.

धन्यवाद।

जरूर पढ़ेंTop YouTube channel जो आपकी जिंदगी बदल दे

कोई टिप्पणी नहीं

Please comment only important matters.

Blogger द्वारा संचालित.