AdSense header

अपने अंदर के Talent को कैसे पहचानें? अपने Hobby तो अपना Career बनाएं।

अपने अंदर के Talent को कैसे पहचानें

ब्लेड बहुत तेज होता है पर उससे पेड़ काटे नहीं जा सकते हैं। कुल्हाड़ी बहुत मजबूत होता है पर उससे बाल काटे नहीं जा सकते। हर किसी में अपना एक अलग टैलेंट है। जरूरत है उस टैलेंट को पहचानने का”

आज के नौजवानों के सामने सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि अपने अंदर के Talent को कैसे पहचाने? हमें अपना Career किस क्षेत्र में बनाना चाहिए? वह हमेशा यही सोचतेे (Overthinking)  हैं कि हमारे अंदर कौन सी Talent हैै जिसमें  अपना Career बनाएं और हम सफल हो सके।

आपने 3 idiot movie जरूर देखी होगी। अगर नहीं देखी तो एक बार जरूर देख ले। इस movie में यह बात साबित किया गया है कि यदि हम अपने Passion को अपना Profession बना ले तो हम जीवन में  Successful लोगों के श्रेणी में आ सकते हैं।

जरा सोचिए यदि अक्षय कुमार फिल्म की जगह क्रिकेट में अपना Career बनाते  तो क्या होता? यदि सचिन तेंदुलकर क्रिकेट की जगह फुटबॉल में अपना Career बनाते हैं तो वह कितना सफल हो पाते हैं? रतन टाटा व्यापार की जगह सरकारी नौकरी में अपना Career बनाते हैं तो कितना सफल होते?

 Successful लोगों की सोच  जो आज सफलता की नई ऊंचाई पर पहुंच रहे हैं उन्होंने अपने अंदर केेेेेेेे Talent  को पहचाना और उसी के अनुसार अपना Profession चुना और आज सफल हो गए। इसलिए अगर आपको सफल होना है तो आप अपने अंदर की Talent को पहचाने।

अपने अंदर के Talent को पहचाने के तरीके

अभी तक Science ने ऐसा मशीन नहीं बनाया जो हमें यह बता सके कि हमारे अंदर कौनसा Talent है। आपने AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में जरूर सुना होगा। यह अभी अपनी विकसित अवस्था में नहीं पहुंचा है। इसके पूर्ण रूप से विकसित होने पर यह हमें शायद बता पाएगा कि हमारे अंदर कौन सी Talent है।

लेकिन वर्तमान में ऐसी कौन सी तकनीकी है जिसके द्वारा हम अपने अंदर के Talent को पहचाने? हमें आपको आसान भाषा में समझा रहे हैं। पहले आप को पता चलना चाहिए कि Talent का अर्थ क्या है?

Talent का अर्थ है हुनर, प्रतिभा।  प्रत्येक व्यक्ति में कोई ना कोई हुनर जरूर होता है सिर्फ हम उसे पता लगाना है।

कुछ देर के लिए आप Talent या हुनर या प्रतिभा शब्द को भूल जाए। आप यह सोचे कि आपका Hobby क्या है? ऐसा कौन सा काम है जिसे करने से आपको खुशी मिलती हैं?

 ऐसा कौन सा काम है जिसे आप यदि ज्यादा देर तक भी करते हैं तो आपको थकान नहीं होती? ऐसा कौन सा काम है जिसे करने से आप की कमाई हो या ना हो आप करते रहेंगे? बस यही आपके अपने अंदर के Talent है जिसके द्वारा आप अपने सपने को साकार कर सकते हैं।

लेकिन सिर्फ यही काफी नहीं है। क्योंकि Hobby यानी शौक, मन बहलाना इसे हमें अच्छी तरह समझना होगा। Hobby और Addiction (बुरी आदतें) में हमें फर्क समझना होगा।

यदि कोई नौजवान पूरे दिन मोबाइल गेम खेलता है या YouTube देेेेखता है तो यह उसकी Hobby नहीं है उसका Addiction है। क्योंकि इसे वह अपना Career नहीं बना सकता।

मुझे पुरानी फिल्म देखने की आदत है। मैं कई घंटों तक इसे देखकर खुशी का अनुभव करता हूं। लेकिन यह मेरा Hobby नहीं बल्कि यह मेरा Addiction है। क्योंकि सिर्फ मूवी देखने से हम  इसे Career नहीं बना सकते हैं।

अपने Hobby तो अपना Career कैसे बनाएं?

सबसे पहले हमें अपना Hobby को विस्तार से जानना होगा। हमें अपना ज्ञान के क्षेत्र को बढ़ाना होगा। क्योंकि जो चीज का हमें ज्ञान ही नहीं वह हमारा Hobby नहीं हो सकता।

हमारा ज्ञान सीमित होने से हमारा Hobby भी सीमित हो जाता है। दुनिया में बहुत सारे ऐसे विकल्प मौजूद है जो हमारे Hobby के साथ   हमारा  Career भी बन सकता है। लेकिन मुझे उसकी जानकारी है ही नही।

कुछ उदाहरण द्वारा हम  आप को समझाते हैं। जैसे आपकी Hobby किसी व्यक्ति से लंबी बातें करना या भाषण देना, हमेशा कुछ ना कुछ लोगों के बीच बोलते रहना है।

लेकिन आप क यह जानकारी नहीं है कि इसे आप अपना  Career कैसें बना सकते है? दसवीं पास करने के बाद आपको Medical की  या Engineering की पढ़ाई केवल दो विकल्प आपको पता है। यहां पर आपकी Hobby से इस दोनों विकल्प का कोई लेना-देना नहीं है तो आप क्या करेंगे?

अगर आपको यह ज्ञान हो जाय कि Medical और Engineering के अलावा LLB या  राजनीति में भी करियर बनाया जा सकता है जो आपकी Hobby के अनुसार हैं तो आप इस क्षेत्र में ज्यादा तरक्की कर सकते हैं।

एक दूसरा उदाहरण और बताते हैं। आपकी रूचि फोटोग्राफी में है। आपको फोटो लेने का बहुत शौक है। हमेशा कैमरा या मोबाइल से अच्छे-अच्छे फोटो लेते रहते हैं।

लेकिन आपको यह जानकारी नहीं है कि फोटोग्राफी के क्षेत्र में Career कैसे बनाया जाए? आपके पास केवल  Doctor, LLB, CA और Engineers संबंधी जानकारी है। यह आप की Hobby से बिल्कुल भी मेल नहीं खाता है।

 जिस दिन आपको यह जानकारी हो गया कि फोटोग्राफी में भी डिप्लोमा करके फिल्म एवं टीवी की दुनिया में अच्छा Career बनाया जा सकता है उस दिन आप जरूर अपने Passion अपना  Profession बना लेंगे।

आपको एक सच्ची घटना बता रहा हूं।  मेरा एक दोस्त हैं। उसे बचपन से ही मछली पकड़ने का बहुत शौक था। स्कूल से आते ही मछली पकड़ने में लग जाता था।

 10th के बाद क्या करे? उसको पता नहीं था कि इस क्षेत्र में भी Career बनाया जा सकता है। उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता था। ना चाहते हुए भी SSC CGL , RRB NTPC, NDA, NAVY, Railway Group D तैयारी कर रहा था।

उसने कई जगह भागदौड़ किया। बहुत भाग-दौड़ करने के बाद उसे पता चला कि मछली पालन में भी कोर्स किया जाता है।

तब वह मछली पालन कोर्स करके आज के समय में चार-पांच तालाब में मछली पालन करके लाखों रुपए कमा रहे हैं। इस क्षेत्र में काफी आगे बढ़ गया। आज वह दूसरों को भी मछली पालन सिखाता हैं।

जितने भी प्रकार की Hobby होती हैं जैसे Dancing, Singing, क्रिकेट, फुटबॉल, शतरंज, वॉलीबॉल, फोटोग्राफी, Comedy, कहानी लिखना इत्यादि सभी क्षेत्र में Career बनाया जा सकता है। बस सिर्फ यह जानकारी हासिल करना है इस क्षेत्र में कैसे Career बनाया जा सकता है?

 जिस दिन आप अपने Hobby को अपना Profession बना लेते हैं उस दिन आपका जीवन सही रास्ता पकड़ लेता है। फिर आपको जीवन में आगे बढ़ने और सपने को साकार करने से कोई नहीं रोक सकता है।

 इसलिए पहले आप  अच्छी तरह अपनी Hobby के संबंध में Career बनाने का जानकारी हासिल करें। 10th के बाद क्या करें या 12th के बाद क्या करे? यह जानकारी होना जरूरी है। फिर अपना Passion को अपना Profession में बदल डालें।

कई बच्चे को अपना Hobby बताने में डर लगता हैंं। उन्हें चिंता होती है कि कहीं मां-बाप बुरा मान जाएंगे। आप अपना   डर को दूर भगाएं। अपने मां-बाप को Hobby जरूर बताएं।

आपको यह लेख कैसा लगा? Comment करके जरूर बताइएगा। यदि आपको अपना Career चुनने या अपने अंदर के Talent पहचानने में समस्या आ रहा है तो Comment करके बताइएगा। हम आपके समस्या को हल करने का भरसक प्रयास करेंगे।

आपके मन में कोई सवाल हो तो गूगल में जाकर स्टेशन गुरुजी लिखे और उसके आगे का सवाल लिखते हैं आपको उसका जवाब मिल जाएगा। यदि और कोई मन में सवाल हो तो हमें आप ईमेल भेज सकते हैं मेरा ईमेल आईडी है stationguruji@gmail.com.

धन्यवाद।

कोई टिप्पणी नहीं

Please comment only important matters.

Blogger द्वारा संचालित.