AdSense header

Successful लोगों की सोच कैसी होती हैं? जानिए सफल और असफल लोगों में 10 अंतर।

Successful लोगों की सोच कैसी होती हैं

आपके मन में यह सवाल उठता होगा कि दुनिया में इतने लोग जो Successful हैं वह किस प्रकार सोचते हैं? आखिर वो कैसे planning करते हैं कि वे सफल हो जाते हैं? जैसा कि आप जानते हैं की सोच से ही हम सफल और असफल बनते हैं। हम जैसा सोचते हैं वैसा ही बन जाते हैं।

क्या इतने सारे Successful लोग अमीर घर में जन्म लिया? क्या इन्हें जीवन में कोई समस्या का सामना नहीं?  क्या  सभी लोगों को भगवान ने अलग तरीके से बनाया या इन सभी लोगों में कुछ इस extra mind है? ऐसे कई सवाल हमारे मन में आते रहते हैं।

अगर आप ही ऐसी गलतफहमी पाल रहे हैं तो उसे दूर करें। आपने अनेक Successful लोगों की जीवनी पढ़ी होगी। उनमें से कई बचपन में बहुत गरीब थे। लेकिन आज Top successful लोगों  में शामिल हैै।

 आप धीरूभाई अंबानी, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अब्राहम लिंकन आदि की जीवनी जरूर पढ़े होंगेे। यह सभी अपने जीवन के शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष किया और आज Successful लोगों में शामिल हैं।

लेकिन सवाल वहीं पर आती हैं कि बचपन में बहुत सारे लोग गरीब होते हैं। बहुत सारे लोग संघर्ष करते हैं। परंतु सफलता केवल कुछ ही लोगों को मिलते हैं। कुछ ही लोग successful क्यों होते हैं? आखिर क्या सोचते हैं कि हजारों को पीछे छोड़कर आगे निकल जाते हैं?

जीवन में जितनी समस्या एक सामान्य लोगों के सामने आती हैं उससे कहीं ज्यादा समस्या एक successful लोगों के जीवन में आती हैंं। लेकिन उनकी अलग सोच ही उन्हें successful बनाते हैं।

Successful लोगों की सोच

आपको मैं 10 महत्वपूर्ण परिस्थितियों का जिक्र कर रहा हूं जो लगभग सभी लोगों के जीवन में आते हैं। इस परिस्थितियों के समय successful लोग क्या सोचते हैं और unsuccessful लोग क्या सोचते हैं यह भी आपको बता रहा हूं।

आपको निर्णय करना है कि आपको Successful बनना है या फिर Unsuccessful.  आप किस प्रकार सोचते हैं? आप अपने सोच  को इस दोनों में से एक को चुन सकते हैंं-

(1) जब किसी व्यापार में नुकसान हो जाए

Successful लोगों की सोच- क्या हुआ व्यापार में नुकसान हो गया। हमें एक अनुभव प्राप्त हुआ है। यह अनुभव हमें आगे काम आएगी। इस अनुभव द्वारा  हम अपने नुकसान को फायदा में बदल लेंगे। जिस कारण मुझे नुकसान हुआ है आगे उस कारण को नहीं दोहराएंगे और जरूर व्यापार में सफल होंगे।

Unsuccessful लोगों की सोच- यह नुकसान मेरा जीवन बर्बाद कर दिया। अब मैं कभी भी व्यापार नहीं करूंगा। मेरे नसीब में  व्यापार नहीं है। अब मैं किसी और जगह अपना नसीब आजमा लूंगा। व्यापार को कभी भी नहीं करूंगा।

(2) जब किसी परीक्षा में फेल हो जाए

Successful लोगों की सोच- कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। इस बार हमने पूरी मन से मेहनत नहीं किया। हमें अपनी कमजोरी का पता लगाएंगे और उस कमजोरी को दूर करके पुनः प्रयास करेंगे। अगली बार हम जरूर सफल होंगें।

Unsuccessful लोगों की सोच- इस परीक्षा में पास होना मेरे बस की बात नहीं। मेरा तो नसीब ही खराब है। जिसका नसीब अच्छा है जिसके पास पैसे हैं या ऊंची पहुंच है इस परीक्षा में पास करता है। मेरे पास ना  तो पहुंच है और ना ही पैसा। मैं पास नहीं हो सकता। अब दूसरी बार इस परीक्षा में कभी भी नहीं बैठूंगा।

(3) जब कोई बहुत बड़ा नुकसान हो जाएं

Successful लोगों की सोच- ब्रिटेन के एक व्यापारी डेनियल केरोसिन के विरोधी ने बदले की भावना से उसके फैक्ट्री में आग लगा दी। उन्होंने 40 साल की मेहनत से वह फैक्ट्री को स्थापित किया था। 70 वर्ष की आयु में उनकी आंखों के सामने उनकी फैक्ट्री जल रही थी।

लोगों ने पूछा अब आप क्या करोगें?  आप तो बर्बाद हो गए। आपकी पूरी जिंदगी की कमाई जल रही है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा भगवान ने मुझे फिर से एक नया फैक्ट्री स्थापित करने के लिए प्रेरित किया है। मैं इससे भी अच्छा फैक्ट्री स्थापित करूंगा। क्योंकि दुश्मन मेरे फैक्ट्री को जला दिया मेरे हौसला को नहीं। इस तरह Successful लोगों की सोच होती हैै।

Unsuccessful लोगों की सोच- अगर उपरोक्त घटना किसी Unsuccessful लोगों के साथ हो तो उसमें जोर जोर से चिल्लाता है मुझे भी इस आग में जला दो, अब मैं जी कर क्या करूंगाा, मेरी पूरी जिंदगी की कमाई जल गई, मैं बर्बाद हो गया मैं मर गया और वह सोच-सोच कर पागल हो जाता है।

(4) जब कोई आलोचना करें

Successful  लोगों की सोच- अपनी आलोचना को ध्यान से सुनते हैं। उस आलोचना करने वालों को अपनी कमी बताने के लिए धन्यवाद देते हैं। फिर अपनी कमी को दूर करने में लग जाता है। हमेशा आलोचना करने वाले से मिलते रहते हैं ताकि उन्हें अपनी कमी का पता लगे।

Unsuccessful लोगों की सोच- आलोचना करने वालों से लड़ाई करने लगते हैं। इस बात को मानते ही नहीं मेरे अंदर में कोई दोष या कमजोरी है। वह अपने आप को श्रेष्ठ मानते हैं। आलोचना करने वाले व्यक्ति से बात करना या मिलना ही बंद कर देते हैं।

(5) जब कुछ सीखने की बात

Successful लोगों की सोच- ये सोचते हैं कि learning never stop। यह हमेशा कुछ न कुछ सीखते रहते हैं। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बिल गेट्स और वॉरेन बफेट अभी भी प्रतिदिन 3-4 घंटे पढ़ाई करते हैं। इनकी सोच है कि दुनिया में जानकारी अनंत है जितना सीखो वह कम है।

Unsuccessful लोगों की सोच- यह सोचते हैं कि मेरे पास दुनिया की सभी जानकारी है। मैं सर्वज्ञ हूं। अब मेरी पढ़ने लिखने की उम्र निकल गई। पढ़ना तो बच्चों का काम है। अब मैं पढ़ लिख करके क्या करूंगा।

6.  चर्चा

Successful लोगों की सोच- यह चर्चा को ध्यान से सुनते हैं। जब वह बोलते हैं तो कम शब्दों में अपनी भाव व्यक्त करते हैं। ज्यादा से ज्यादा दूसरे की बात सुनते हैं।

यह बहुत कम बोलते हैं क्योंकि उनका मानना है कि भगवान ने दो कान और एक मुंह दिया है। यानी जितना बोलो उससे दो गुना ज्यादा सुनो।

Unsuccessful लोगों की सोच- दूसरों को बोलने का मौका ही नहीं देते। खुद जोर जोर से बोलते हैं। किसी दूसरे की बात सुनने में interest नहीं रखते। अपने आप को श्रेष्ठ मानते हैं।

(7) Overthinking

Successfulलोगों की सोच– Successful लोग हमेशा Positive Overthinking करते हैं। इसी कारण वह हमेशा अपने आसपास positive एनर्जी को महसूस करते रहते हैंं। वही इस positive एनर्जी को अपने कार्य में बदल देते हैं और कुछ ना कुछ positive कार्य करते रहते हैं।

Unsuccessful लोगों की सोच- यह लोग हमेशा negative थिंकिंग करते हैं। यह सोचते हैं कि वह समस्या आने वाली है यह समस्या आने वाली हैं फिर क्या होगा? उस समस्या के बारे में सोचते हैं जो शायद कभी आएगी ही नहीं। इसी कारण उनके आसपास हमेशा negative वातावरण बने रहते हैंं।

(8) अच्छे समय का इंतजार

Successful लोगों की सोच- यह लोग कभी भी अच्छे समय का इंतजार नहीं करते हैं। इनका मानना है कि अच्छे काम करने का कोई समय नहीं होता जब शुरू कर दो वह अच्छा ही होता है। यह लोग राशि, शुभ मुहूर्त, ग्रह में कम विश्वास रखते हैं।

Unsuccessful लोगों की सोच- यह लोग खाना खाने से लेकर घर से बाहर निकलने का हमेशा अच्छे मुहूर्त खोजते रहते हैं। इस चक्कर में ना जाने कितने काम खराब कर बैठते हैं। कई बार यह अच्छे समय का इंतजार करते हैं लेकिन अच्छा समय शाय़द जिंदगी में कभी आती ही नहीं है।

(9) अपनी सफलता का श्रेय

Successful लोगों की सोच- यह लोग अपनी सफलता का श्रेय कभी भी अपने आप को नहीं देते हैं। यह अपनी सफलता का श्रेय उस व्यक्ति को देते हैं जो इन्हें किसी भी रुप से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष मदद की हो या फिर अपने माता-पिता या गुरुजनों या भगवान को।

Unsuccessful लोगों की सोच- यह लोग अपनी सफलता का श्रेय सिर्फ और सिर्फ अपने आप को ही देते हैं। यह साबित करते हैं कि यह खुद ही सब कुछ है।

(10) दूसरे की प्रशंसा

Successful लोग हमेशा दूसरे लोगों की सच्ची प्रशंसा करते हैं चाहे वह व्यक्ति कोई भी छोटा काम अच्छी तरह से करें, उसकी प्रशंसा जरूर करता है।

Unsuccessful लोगों की सोच- यह लोग कभी भी दूसरे की प्रशंसा नहीं करते हैं। इन्हें खुद की प्रशंसा सुनने में बहुत अच्छा लगता है इसलिए हमेशा अपनी प्रशंसा स्वयं करते रहते हैं।

इस प्रकार हमने Successful लोगों की सोच के साथ-साथ Unsuccessful लोग की सोच का भी जिक्र किया हूं जिससे आपको यह अंतर स्पष्ट हो सके।

आपको यह लेख कैसा लगा जरूर बताएं। कोई सवाल हो तो जरूर पूछें। आपके मन में कोई सवाल हो तो गूगल में जाकर स्टेशन गुरुजी लिखे और उसके आगे का सवाल लिखते हैं आपको उसका जवाब मिल जाएगा। यदि और कोई मन में सवाल हो तो हमें आप ईमेल भेज सकते हैं मेरा ईमेल आईडी है stationguruji@gmail.com.

धन्यवाद।

कोई टिप्पणी नहीं

Please comment only important matters.

Blogger द्वारा संचालित.