AdSense header

Stock Market (शेयर बाजार) में एक सफल निवेशक कैसे बनें

Stock Market (शेयर बाजार) में एक सफल निवेशक कैसे बनें

दोस्तों कुछ दिन पहले मैंने एक Life Insurance Term Plan विषय पर लेख लिखा था। जिसमें मैंने बताया था कि Insurance and Investment दोनों अलग-अलग उत्पाद का नाम है।

मैंने इस बात पर जोर दिया था कि कभी भी Insurance और Investment को मिलाएं  नहीं। दोनों को अलग अलग रखें।

Insurance और Investment को एक साथ करने से क्या नुकसान हैं एवं दोनों को अलग अलग करने से क्या फायदा है। आपके साथ शेयर किया था।


कुछ दिन पहले ही मैंने एक और पोस्ट लिखा था जिसमें मैंने कहा था कि यदि आपके पास  Stock Market का ज्ञान ना हो तो आप   Mutual Fund में Invest करें। इस लेख में मैंने  Mutual Fund के बारे में पूरी जानकारी आपके साथ शेयर किया था।

आज मैं आपको Stock Market के संबंधित सभी जानकारी विस्तार के साथ शेयर करूंगा।आपके मन में जितने भी सवाल होंगे जैसे Stock Market मार्केट क्या है?  Stock Market में Investment कैसे करें?

Stock Market और Mutual Fund में अंतर?  Stock Market में Investment करने से क्या फायदा एवं नुकसान हैं?

दोस्तों आप TV, न्यूज़ पेपर या Financial प्रोग्राम में देखें या सुने होंगे कि दुनिया का दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति Warren Buffet Stock Market   में निवेश करके ही दुनिया का दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं।

आपने जरूर राकेश झुनझुनवाला का नाम सुना होगा जिसने Stock Market में निवेश करके आज अरबपति भारतीय बने हुए हैं।

जब आप ऐसी न्यूज़ देखते या पढ़ते होंगे तो आपके मन में भी बहती गंगा में हाथ धोने का मन करता होगा।  इसके साथ कई ब्रोकरेज कंपनी कहते हैं घर बैठे या बिना कुछ किए करोड़पति बने राकेश झुनझुनवाला।

तो फिर आपका मन में और लालच आ जाता होगा कि हम भी Stock Market में निवेश करके बिना कुछ किए करोड़पति बन जाए।

दूसरी तरफ आप इस प्रकार का भी न्यूज़ देखते होंगे कि अमुक व्यक्ति ने Stock Market में अपना सब कुछ गंवा दिया। अमुक व्यक्ति ने Stock Market के कारण करोड़पति से रोड पर आ गया।

इस खबर सुनकर आपके मन में डर सा लगता होगा और आप खुश होते होंगे कि अच्छा हुआ मैंने  Stock Market में इन्वेस्ट नहीं किया।

तो आखिर Stock Market की पहेली क्या है? कोई तो रोडपति से करोड़पति बन रहा है तो कोई करोड़पति से रोडपति।

कई लोग इसे जुआं बोलते हैं तो कई लोग इसे अमीरों का खेल। कई लोग इसे  Computer Science की तरह कठिन मानते हैं तो कई लोग इसे बुद्धिमानों का बाजार कहते हैं।

दोस्तों इसका जवाब यह है कि Stock Market कोई  जूआ नहीं है। यदि यह जूआ होता तो सरकार इस पर कब का प्रतिबंध लगा दिया होता। दूसरी तरफ Stock Market  केवल हमारे देश में ही नहीं बल्कि विश्व के लगभग सभी देशों में अपना काम करता है।

यदि यह अमीरों का खेल होता तो Warren Buffet  पहले गरीब ही थे और आज दुनिया का दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

यदि यह Computer Science की तरह कठिन होता तो आज करोड़ों  भारतीय Stock Market में निवेश नहीं कर पाते।

Stock Market क्या है?

Stock Market दो शब्दों से मिलकर बना है Stock और Market।

Stock या शेयर – किसी भी व्यापार में कई प्रकार की संपत्तियां होती हैं जैसे मशीन, भवन, फर्नीचर, नकद पैसे इत्यादि।

इसी तरह व्यापार में कुछ देनदारी या कर्जे भी होते हैं। जैसे बैंक कर्ज, किसी अन्य से उधारी, उधार ली गई माल आदि।

इसी प्रकार कुल संपत्ति में से देनदारी घटाने पर जो बचता है उसे मूलधन कहते हैं।

संपत्ति – देनदारी = मूलधन

यह मूलधन वह संपत्ति है जो व्यापार करने वाले व्यक्ति के पास होता है। इस संपत्ति से वह व्यापार संबंधी कार्य करते हैं।

इसी मूलधन को यदि कई हिस्सों में बांट देते हैं तो यह Stock या शेयर बन जाता है।

माना किसी कंपनी का मूलधन 100 करोड़ रुपए हैं एवं एक शेयर का दाम ₹    100 है तो  एक करोड़  शेयर में विभाजित किया जा सकता है।

इसमें से कुछ शेयर जो कारोबार चलाता है उसके पास रहता है जिन्हें प्रोमोटर्स कहते हैं।

शेष शेयर निवेशक के पास में रहते हैं। निवेशक हम आप या अन्य कोई भी बन सकता है।

आप Stock का अर्थ समझ गए होंगे। इस प्रकार Stock Market का अर्थ है वह बाजार जहां पर Stock की खरीद एवं बिक्री की जाती हैं।

Stock कैसे खरीदा जा सकता है?

भारत में दो प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज है मुंबई शेयर बाजार (BSE) एवं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE)। आप इस दोनों मार्केट से ऑनलाइन या ऑफलाइन ब्रोकर के माध्यम से शेयर खरीदा और बेेंच सकते हैं।

Stock Market और Mutual Fund में अन्तर

Stock Market और Mutual Fund में केवल इतना ही अंतर है कि Stock Market  में हम पैसा खुद लगाते हैं और Mutual Fund  में हमारा पैसा Mutual Fund   मैनेजर द्वारा लगाया जाता है।

Mutual Fund मैनेजर के पास ज्यादा अनुभव एवं बाजार की समझ होने के कारण हमारा पैसा Stock Market  की तुलना में   सुरक्षित रहता है।

Stock Market में Return और Risk दोनों ज्यादा होते हैं जबकि Mutual Fund  में  Return और Risk Stock Market की अपेक्षा कम होते हैं।

संक्षेप में बताए तो मान लेते हैं कि आप के पास एक कार है। उस कार को आप स्वयं भी चला सकते हैं और एक ड्राइवर भी रख सकते हैं।  स्वयं चलाने के  कई फायदे हैं जैसे ड्राइवर का वेतन बच जाएगा, गाड़ी को आराम से चलाएंगे आदि।

ड्राइवर रखने के कई फायदे है। जैसे जब ड्राइवर गाड़ी चलाता रहेगा आप कोई अन्य काम भी कर सकते हैं। शरीर में थकावट नहीं होगा। इत्यादि।

Stock Market में एक सफल इन्वेस्टर कैसे बने

शेयर बाजार में सफल होने के लिए हमें कुछ नियमों का पालन करना पड़ता है। यदि आपने इस नियम को पालन कर लिया तो आप शेयर बाजार में ऊंचाइयों को छू सकते हैं।

मैं आप लोगों के साथ तीन नियम शेयर कर रहा हूं। जो तीनों शेयर मार्केट के लिए Golden Rule है–

1. Stock Market का पहला Golden Rule है कम पैसे में ख़रीदो ज्यादा पैसे में बेंचो।

यह Stock Market  का मूल बात  है। यदि हम इनका पालन कर ले तो कभी हमें नुकसान नहीं होगा।

लेकिन दुर्भाग्यवश 90% Invester इस नियम का पालन नहीं करते और वह  Stock Market    में सफल नहीं हो पाते हैं।

हम इस नियम का उल्टा काम करते हैं। आप जब जब यह न्यूज़ देखते य सुनते होंगे कि आज स्टॉक मार्केट  का सूचकांक 500 अंक ऊपर चढ़कर बंद हुआ। रिलायंस का शेयर 1 दिन में 10% ऊपर चला गया HDFC ने आज रिकॉर्ड 8% ऊंचाई पर पहुंच गया।

तब आपके मन में आता है कि बहती गंगा में हम भी हाथ धो लें और भाग कर शेयर खरीद लेते हैं। नियम का पहला भाग जो कहता है कम में खरीदो उसका उल्लंघन कर देते हैं।

दूसरी तरफ जब Stock Market   का सूचकांक नीचे गिरता है यानी शेयर का भाव सस्ता हो जाता है। हमें लगता है की Stock Market  और नीचे जाएगा और हम डर जाते हैं।

हम सस्ते दाम में शेयर बेचकर निकल जाते हैं । नियम का दूसरा भाग जो कहता है ज्यादा दाम में बेचो का उल्लंघन कर देते हैं।

कुछ दिन पहले कोरोना महामारी के कारण स्टॉक मार्केट 30 से 40% तक नीचे आ गया था। 90% निवेशक अपना शेयर बेचकर भाग खड़े हुए। जो 10% निवेशक खरीदारी किए वह अच्छा मुनाफा कमा रहें हैं।

इसलिए दोस्तों यह नियम जो कहता है कम में  खरीदो और ज्यादा में बेचों।  जितना सरल और सीधा दिखाई देता है उतना सरल नहीं है।

क्योंकि हम अपने दैनिक जीवन से  Stock  Market   को अलग मानते हैं। हमारा स्वभाव अगर Stock Market में अप्लाई करें तो यह काम मुश्किल नहीं है।

जैसे कोई कपड़ों का सेल लगता है। उसमें 30- 40% डिस्काउंट रहता है तो हम भाग कर कपड़े खरीद लेते हैं। यदि किसी सामान का दाम बढ़ जाता है तो हम उसे सस्ता होने तक इंतजार करते हैं। तो फिर यह नियम Stock Market में क्यों नहीं अपनाते हैं।

यदि हम अपने दैनिक जीवन की तरह जब-जब स्टॉक मार्केट में सेल लगे यानी मार्केट नीचे जाए और उसमें खरीदारी कर ले तो हमें कभी भी नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।

2. पहले खुद पर Invest करें Stock Market  में Invest बाद में-

Stock Market  में सफलता का दूसरा नियम कहता है हमें पहले खुद पर Invest करना चाहिए। खुद पर विश्वास रखें आपका दिमाग जो जो कहे उसी पर काम करें।

यदि  आप Stock Market  में Invest  करते हैं तो ना जाने कहां-कहां से बिन बुलाए मेहमानों का फोन आना शुरू हो जाता है। सारे फोन विभिन्न ब्रोकरेज कंपनी की तरफ से आते हैं जो हमें टिप्स देते रहते हैं और कई लोग टिप्स के आधार पर Stock खरीद बिक्री करते हैं और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

इसलिए मैं हमेशा इस बात पर जोर देता हूं कि पहले Financial Knowledge प्राप्त कर लें तभी Invest करें।

यदि आप खुद रिसर्च करके कोई शेयर खरीदते हो और उसमें आप को नुकसान भी हो जाता है तो आपको जानकारी होगा। आपके पास Stock सर्च करने का एक नया तरीका तो आएगा।

आप इस गलती से सबक लेकर इसमें सुधार कर सकते हो जो आगे से  आपको फायदा दिलवा सकता है।

दोस्तों महत्वपूर्ण यह नहीं कि हम कितना Stock Market   से कमाते  हैं। महत्वपूर्ण यह है कि हमारे पास एक अच्छा Stock को पहचानने के कितने तरीके हैं। कंपनी के Balance Sheet, P/E Ratio, Profit and Loss को समझने की कितने आसान तरीका उपलब्ध है।

कोई अनजान व्यक्ति भी 10 Stock खरीद ले तो साल भर बाद चार-पांच Stock का दाम ज्यादा हो जाएगा। लेकिन हम उसे एक  अच्छा  Investor  नहीं कह सकते हैं।

हमें Financial Newspaper, CNBC आवाज चैनल, ज़ी बिजनेस टीवी चैनल पर Stock Market  संबंधी जानकारी हासिल करनी चाहिए।

Stock Market संबंधी अच्छी-अच्छी किताबें पढ़ना चाहिए। जिससे हमें अच्छी जानकारी मिल सके। उसके बाद ही Stock Market  में निवेश करने चाहिए।

3. आपको Investor  बनना है या Trader

आपको Stock Market में निवेश करने से पहले या निर्णय करना है कि आपको Investor   बनना है या Trader.

Investor  वह होते हैं जो Stock खरीदते हैं और लंबे समय तक उसे अपने पास रखते हैं। जब Stock का दाम कई गुना बढ़ जाता है तो वह उचित समय पर बेचकर मुनाफा कमा  लेते हैं।

Trader वह है जो प्रति घंटा, प्रतिदिन या एक-दो दिन पर शेयर की खरीद बिक्री करता है। Investor  कि तुलना में Trader में ज्यादा रिस्क है।

Investor  बनने से कितना फायदा है आपको नीचे कुछ उदाहरण देकर बता रहा हूं।

31 दिसंबर 2009 को Avant Feeds Ltd का शेयर 1.66 रुपया था। 30 दिसंबर 2019 को इसका एक शेयर का दाम  569.30 रूपया हो गया।  यानी 34000%  की वृद्धि।

31 दिसंबर 2009 को बजाज फाइनेंस लिमिटेड के शेयर का दाम 32.03 था। 30 दिसंबर 2019 को इसका मूल्य 4237 हो गया। 13000% की वृद्धि।

रिलैक्सो फुटवियर के एक शेयर का दाम 9.60 31 दिसंबर 2009 को था। 30 दिसंबर 2019 को इसका दाम ₹613 हो गया या 6300% की वृद्धि।

ऐसे हजारों कंपनी है जिसने इससे भी अच्छा रिटर्न दिया है। लेकिन देखने वाली बात यह है कि इस कंपनी का शेयर खरीदकर 10 साल तक कौन-कौन अपने पास रखा।

इतिहास गवाह है कि जितने भी प्रकार के Investment  होता है सबसे ज्यादा रिटर्न स्टॉक मार्केट ही देती है। निर्भर हम पर करता है कि हम कब शेयर खरीदते हैं और तब बेचते हैं।

आज बाजार में जो भी अमीर हुए हैं अपनी बुद्धि से और जो भी गरीब हुए हैं अपनी बुद्धि से। बाजार तो सबके लिए एक ही है।

जाते-जाते  स्टेशन गुरुजी की सलाह Stock Market में जरूर इन्वेस्ट करें। परंतु इन्वेस्ट करने से पहले अपना ज्ञान बढ़ाए। मार्केट का उतार-चढ़ाव को अच्छी तरह समझे

Stock Market  एक दुधारी तलवार की तरह है। जो आपके दुश्मनों को भी कांट सकता है और आपको भी कांट सकता है।

इस तलवार को उपयोग करना सीखें। जिससे आपको सिर्फ मुनाफा ही होगा नुकसान नहीं होगा। Stock Market हमेशा नीचे और ऊपर होते रहते हैं। आप उचित समय पर ही उचित निर्णय लें।

Stock Market  का सूचकांक ऊपर जाने से ना आप खुशी मनाएं और नीचे जाने से ना ही आप दुखी‌ मनाांए। आप दोनों स्थिति में एक समान रहें।

स्टॉक मार्केट के भगवान के रूप में जाने वाले Warren Buffet के कुछ अनमोल वचन को हमेशा याद रखें। वे कहते हैं-

शेयर बाजार में मुनाफा कमाने के लिए दो नियम याद रखो। नियम नंबर 1 कभी भी पैसा मत गंवाओ। नियम नंबर 2 कभी भी नियम नंबर 1 को मत भूलो।

जब सभी लालची बने तब हमें डरना चाहिए और जब सब डर रहा हो तब हमें लालची बनना चाहिए।

आप केवल उसी शेयर को ख़रीदो जिसे आप अगले 10 साल तक खुशी से रख सकते हो।

जोखिम तब होता है जब आपको पता ना हो कि आप क्या कर रहे हैं।

स्टेशन गुरुजी

आपके मन में कोई भी सवाल हो तो आप हमारे वेबसाइट स्टेशन गुरुजी पर जाकर इसका जवाब खोज सकते हैं। स्टेशन गुरुजी stationguruji.com वेबसाइट पर पढ़ाई लिखाई, मोटिवेशनल कहानी,  वित्तीय जानकारी देख सकते हैं।

फिर भी कोई समस्या का हल ना मिले तो आप मुझे ईमेल भेजें। मैं जवाब जरूर दूंगा। मेरा ईमेल आईडी है stationguruji@gmail.com

धन्यवाद।

कोई टिप्पणी नहीं

Please comment only important matters.

Blogger द्वारा संचालित.