AdSense header

Railway LDCE JE Exam Question Paper in Hindi

Railway LDCE JE (P.Way) Questions

रेलवे के लगभग सभी नियम पुस्तकों से मैंने 1,500 से ज्यादा प्रश्न उत्तर आपके साथ शेयर कर चुका हूं। कुछ हमारे दोस्त मुझे ईमेल पर प्रैक्टिस सेट शेयर करने की रिक्वेस्ट की है।

इन्हीं लोगों के सुझाव को देखते हुए मैंने प्रैक्टिस सेट बनाकर आपके साथ शेयर करना शुरू किया हूं। कहा जाता है Practice Makes A Man Prefect। यानी आप कितना भी पढ़ लें अगर आप प्रेक्टिस नहीं किए तो  परफेक्ट नहीं हो सकते। बिना प्रैक्टिस के ज्ञान अधूरा होता है।

इसलिए आपको जब भी समय मिले आप 5 मिनट में Railway LDCE JE (P.Way) Questions  प्रैक्टिस कर सकते हैं। मैंने एक प्रैक्टिस सेट में Railway LDCE JE (P.Way) Questions के कुल 25 प्रश्न  और नीचे उत्तर लिखा हूं। आप पहले प्रश्न बनाएं और फिर नीचे दिए उत्तर से मिला ले। इस प्रकार अपने आपको टेस्ट कर सकते हैं कि आप कितना जानते हैं।

Railway LDCE JE (P.Way) Questions का प्रैक्टिस सेट स्टेशन मास्टर, गार्ड, कंट्रोलर, सहायक परिचालन प्रबंधक, ZRTI द्वारा आयोजित परीक्षा इत्यादि में बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता है। आप एक बार इसे जरूर ट्राई करें।

स्टेशन गुरुजी

मेरे वेबसाइट का नाम स्टेशन गुरुजी है। मैं इस पर रेलवे संबंधी अनेक जानकारी शेयर करता रहता हूं ।आप निम्नलिखित जानकारी पढ़ सकते हैं।

सामान्य नियम व सहायक नियम (G&SR) 500+ प्रश्न उत्तर

परिचालन नियमावली 200+ प्रश्न उत्तर

दुर्घटना नियमावली

ब्लॉक संचालन नियमावली

राजभाषा 

G&SR Correction Slips 1 से 51

रेलवे सामान्य ज्ञान 

स्टेशन संचालन नियम

 रेलवे स्थापना नियम 

Railway LDCE Practice Set Part 1 

Railway LDCE Question Paper Part 2

Railway LDCE  Question Bank Part 3

Railway LDCE  Question Bank in Hindi Part 4 

Railway LDCE Exm Question Paper Part 5 

आप सभी इसे जब भी चाहे  पढ़ सकते हैं। इसके अलावा आप कभी भी गूगल में जाकर रेलवे के किसी भी चैप्टर का नाम और उसके आगे स्टेशन गुरुजी लिख दे या बोल दे। आपके सामने पूरी जानकारी आ जाएगी।

रेलवे विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा के साथ-साथ रेलवे कर्मचारियों को अपने कार्य करने के दौरान यह सभी नियम की जानकारी होना आवश्यक है। यह सभी नियम काफी उपयोगी है। आप इसे जरूर पढ़ें।

अपने आप को जांच करें (Test Yourself) Railway LDCE JE (P.Way) Questions Part 7

1. G & SR के किस चेप्टर में रेल पथ  और निर्माण कार्य के संबंधी नियमों की व्याख्या की गई है?

A. 16

B. 13

C. 14

D. 15

2.  सिग्नल साइटिंग कमेटी में कौन शामिल नहीं होता है?

A. यातायात निरीक्षक

B. रेल पथ निरीक्षक

C. जूनियर इंजीनियर सिग्नल

D. लोको इन्स्पेक्टर

3. मोटर ट्रॉली  पर अधिकतम कितने लोग जा सकता हैं?

A. 4

B. 7

C. 9

D. 8

4. अगर एक साथ दो मोटर ट्रॉली जा रही है तो उन दोनों के बीच कम से कम कितना दूरी का गैप होना आवश्यक है?

A. 120 मीटर

B. 180 मीटर

C. 360 मीटर

D. 400 मीटर

5. अगर किसी गाड़ी को कोई मोटर ट्रॉली फॉलो कर रही है तब मोटर ट्रॉली को क्या प्राधिकार दिया जाएगा?

A. पेपर लाइन क्लियर टिकट

B. सिग्नल ऑफ

C. सावधानता आदेश

D. मोटर ट्रॉली परमिट

6. स्टेशन संचालन नियम के कौन से पैरा में स्टेशन पर विफलता के दौरान अपनाई जाने वाली कार्यपद्धति के बारे में लिखा होता है?

A. 3.2

B. 9

C. 8.6

D. 6.8

7. स्टेशन संचालन नियम के कौन से पैरा में स्टेशन पर निर्धारित दृश्यता जांच लक्ष्य की स्थिति के बारे में लिखा होता है?

A. 4.3

B. 2.5

C. 10

D. 6.2

8. लोको पायलट चलती हुए गाड़ी में गार्ड के संकेत (सिग्नल) की स्वीकृति देने के लिए कौन सी सिटी बजाएगा?

A. ———

B. 0 0 –

C. 0 –

D. –

9. बी क्लास ODC की बड़ी लाइन में अधिकतम स्वीकृत गति क्या होती है

A. 50 किलोमीटर प्रति घंटा

B. 40 किलोमीटर प्रति घंटा

C. 25 किलोमीटर प्रति घंटा

D. 15 किलोमीटर प्रति घंटा

10. बिना रुके एक ब्लॉक स्टेशन से दूसरे ब्लॉक स्टेशन के लिए चलाने पर एक साथ समूह में अधिकतम कितने रेल पथ अनुरक्षण मशीन चलाई जा सकती हैं?

A. 1

B. 2

C. 3

D. 5

11. td तापमान पर 52 kg रेल खंड पर SEJ का मानक गैप कितना होता है?

A. 40 mm

B. 60 mm

C. 120 mm

D. 30 mm

12. कोल्ड वेदर पेट्रोलिंग किस तापमान पर शुरू की जाती है?

A. (td-30)°C नीचे तापमान पर

B. (td-20)°C नीचे तापमान पर

C. (td-50)°C नीचे तापमान पर

D. (td-15)°C नीचे तापमान पर

13. LWR/CWR का अनुरक्षण कार्य किस तापमान तक किया जाना चाहिए?

A. td

B. (td + 20)°C नीचे तापमान पर

C. (td + 30)°C से (td – 30)°C

D. कोई नहीं

14. SEJ का निरीक्षण चाबी वाले द्वारा कब किया जाना चाहिए?

A. 15 दिन में

B. 30 दिन में

C. प्रतिदिन

D. दिन में दो बार

15. आन स्थिति में बुलावा सिग्नल ने कौन से रंग का बत्ती बताता है?

A. लाल

B. हरी

C. पीली

D. कोई नहीं

16. गहरी छनाई करते समय कितने किलोमीटर प्रति घंटा की गति प्रतिबंध रहना चाहिए?

A. 45 किलोमीटर प्रति घंटा

B. 30 किलोमीटर प्रति घंटा

C. 20 किलोमीटर प्रति घंटा

D. 10 किलोमीटर प्रति घंटा

17. इकहरी लाइन के उन समपारो पर जहां दृश्यता साफ हो सिटी बोर्ड दोनों तरफ कितनी दूरी पर लगाए जाते हैं?

A. 500 मीटर

B. 350 मीटर

C. 400 मीटर

D. 600 मीटर

18. स्टेशन संचालन नियमों में परिचालित लाइनों की क्षमता कौन से पैरा में दी जाती है?

A. पैरा 2.5.2

B. पैरा 2.5.3

C. पैरा 2.5.1

D. पैरा 2.6

19. खराब रोक सिग्नल को पास करते समय गाड़ी कि अधिकतम गति कितनी होनी चाहिए?

A. 15 किलोमीटर प्रति घंटा

B. 30 किलोमीटर प्रति घंटा

C. 10 किलोमीटर प्रति घंटा

D. सामान्य गति

20. पटाखों के प्रयोग के बारे में कर्मचारियों के ज्ञान की जांच के लिए निरीक्षण अधिकारी और वरिष्ठ अधिनस्थ द्वारा कर्मचारी को कितने दिन पश्चात परीक्षा लेंगे?

A. 15 माह में एक बार

B. 12 माह में एक बार

C. 3 माह में एक बार

D. 6 माह में एक बार

21. मानवरहित समपार पर रेल चालकों के लिए RWL बोर्ड, WL से कितनी दूरी पर लगाया जाता है

A. समपार से दोनों तरफ 180 मीटर पर

B. समपार से दोनों तरफ 600 मीटर पर

C. समपार से दोनों तरफ 250 मीटर पर

D. समपार से दोनों तरफ 350 मीटर पर

22. स्टेशन पर रनिंग थ्रू जाते समय लोको पायलट द्वारा कौन सी सीटी बजाई जाएगी?

A. 0 0 0

B. – – – – –

C. ———-

D. – 0 –

23. दिन में दुर्घटना राहत गाड़ी को आदेश से रवाना करने तक कुल निर्धारित समय होता है?

A. 60 मिनट

B. 45 मिनट

C. 30 मिनट

D. 15 मिनट

24. सवारी गाड़ी को ब्लॉक सेक्शन में रनिंग टाइम के कितने समय बाद नहीं पहुंचने पर ओवरड्यू माना जाता है?

A. 30 मिनट

B. 20 मिनट

C. 15 मिनट

D. 10 मिनट

25. ब्लॉक सेक्सन में इंजन की स्पीडोमीटर खराब हो जाने पर लोको पायलट को अपनी गाड़ी किस गति से चलानी चाहिए?

A. 10% कम करके

B. 110 किलोमीटर प्रति घंटा

C. 50 किलोमीटर प्रति घंटा

D. 15 किलोमीटर प्रति घंटा

Answer

1. D

2. B

3. C

4. B

5. D

6. D

7. C

8. D

9. B

10. D

11. A

12. A

13. C

14. C

15. D

16. C

17. D

18. C

19. A

20. C

21. D

22. C

23. B

24. D

25. A

 

https://amzn.to/3pTGR8U

 

129 KB

कोई टिप्पणी नहीं

Please comment only important matters.

Blogger द्वारा संचालित.