AdSense header

याद कैसे करें? याद करने के 5 Best तरीक़े क्या हैं?

याद कैसे करें?

याद करने के Smart तरीके क्या है? किस तरह पढ़ा जाए कि जल्द से जल्द याद हो जाए? किस प्रकार याद किया जाए कि लंबे समय तक याद रहे? भूलने की समस्या कैसे दूर हो? इस प्रकार के कुछ सवाल आपके मन में आता होगा। इन सभी के जवाब मैं आपको बता रहा हूं।

मैंने एक लेख लिखा था पढ़ाई में मन कैसे लगाएं? कुछ लोगों ने कमेंट किया कि पढ़ाई में मन तो लगता है पर याद नहीं रहता है। इसलिए कुछ ऐसा तरीका बताएं कि पढ़ा  हुआ चीज जल्दी से जल्दी याद हो जाए। इसलिए यह लेख में आप सभी के लिए लिख रहा हूं।

आखिर क्या कारण है की स्कूल वहीं, पढ़ाने वाले टीचर वहीं, फिर कोई बच्चे तो Top कर जाते हैं और कोई फेल हो जाता है। जब किताब वहीं, टीचरों  और स्कूल वहीं तो सभी बच्चे को results भी बराबर क्यों नहीं आते? इसका मुख्य कारण है मन को शांत करके पढ़ने का तरीका।

कुछ लोग इस तरह पढ़ते हैं कि उन्हें 1 से 2 बार पढ़ने पर पाठ याद हो जाता है और कुछ उस पाठ को 8-10 बार पढ़ते हैं फिर भी उन्हें याद नहीं हो पाता। इसलिए वह अच्छा नंबर नहीं ला पाते हैं।

याद करने का Best तरीके क्या हैं

आमतौर पर हम यदि कोई पाठ याद करना चाहते हैं तो हम उसे बार-बार पढ़ते हैं। एक बार, दो बार, तीन बार और इस तरह हमारा उस पाठ से रुचि कम होने लगता है। जबकि हमें पूरा पाठ  याद भी नहीं रहता।

साइंस  कहता है किसी पाठ को यदि हम एक ही तरीके से बार-बार पढ़ते है उसमें हमारी रुचि कम हो जाती हैं। तो आखिर हमें किस प्रकार पढ़ना चाहिए कि हमें पढ़ने में रुचि भी बनी रहे और 2-3 बार पढ़ने पर ही हमें वह हमेशा के लिए याद हो जाए।

याद करने का Best तरीके

 

मैं आपको यहां पर याद करने का Best तरीके बता रहा हूं जिसे आप पालन करने पर कोई भी चीज आसानी से याद कर सकते हैं।

1. लिखकर याद करना

 

विज्ञान यह बात साबित कर चुका है कि पढ़ने की अपेक्षा लिखने से हमें कोई भी चीज ज्यादा देर तक दिमाग में रहता हैं। वह हमें लंबे समय तक याद रहता है।

इसलिए आप जब भी कोई प्रश्न का उत्तर याद करें तो याद करने के थोड़ी देर बाद उसे बिना उत्तर देखे लिख ले। यदि आप 100% नहीं लिख पाए तो कोई बात नहीं।

उसे दोबारा पढ़ ले। फिर लिखें। जब तक 100% नहीं आए तब  तक दो या तीन बार ऐसा प्रैक्टिस करें। ऐसा करने से आपको वह चीज बहुत  ज्यादा समय तक याद रहेगा और आप भूल नहीं पाओगे।

 

2. दूसरे को समझाने के लिए पढ़ना

 

जब भी आप याद करें तो उसे इस प्रकार पढ़ें कि आप दूसरे को समझा रहे हैं। आप याद करने वक्त यह सोचे कि मेरे सामने कोई बैठा है और मैं उसे समझा रहा हूं।

यह बोल बोल कर पढ़ने से ही मुमकिन है। जब आप इस प्रकार बोल बोल कर पढ़ते हैं और सामने वाले को समझाने का प्रयास करते हैं तो आपका माइंड  अधिक सक्रिय रूप में लेता है और आपको यह अच्छी तरह याद हो जाता है।

 3. उत्तर खोजने के दृष्टिकोण से पढ़ें

 

एक छोटा सा पैराग्राफ दे रहा हूं उसे आप पढ़ें। फिर आगे बताता हूं।

“सुभाष चंद्र बोस भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक (उड़ीसा) में हुआ था। उन्होंने  1943 में आजाद हिंद फौज का नेतृत्व संभाला। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उन्होंने भारत के साथ-साथ दूसरे देशों में भी  आजाद हिंद फौज का विस्तार किया। उनकी मृत्यु 18 अगस्त 1945 को हवाई दुर्घटना में  हो गई।”

आप इस पैराग्राफ को एक बार पढ़ो, दो बार पढों, तीसरी बार पढ़ते पढ़ते आपका मन ऊब जाएगा। आप सोचोगे कि बार-बार एक ही चीज पढ़ रहा हूं इससे क्या फायदा है।

आपको मन भी नहीं लगेगा। लेकिन जब आपको मैं पूछता हूं कि सुभाष चंद्र बोस  का जन्म किस वर्ष हुआ था? तो शायद आप जवाब नहीं दे पाओगे।  मैं यह पूछ लू कि सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु किस वर्ष हुआ था तो आप जवाब नहीं दे पाओगे। क्योंकि बार-बार आपने एक ही तरीका से पढ़ा। सीधे शुरू से अंत तक पढ़ लिया।

इसलिए यदि आपको कोई भी चीज याद करना है तो उससे प्रश्न उत्तर निकालने के लिए पढ़ो। यदि आपको मैं बताऊं इस पैराग्राफ में यह खोजो कि सुभाष चंद्र बोस ने किस फौज की स्थापना की थी? आप उसका उत्तर खोजने के लिए इस पैराग्राफ को अलग तरीका से पढ़ोगें।

ठीक उसी प्रकार मैं पूछूं सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु कब हुई? तो फिर आप अलग ढंग से उस पैराग्राफ को पढ़ोगे। क्योंकि आपको प्रश्न का उत्तर खोजना है।

याद करने का Best तरीके है। आप जब भी किसी चैप्टर को पढ़ो तो एक या दो बार पढ़ने के बाद उस चैप्टर के बीच-बीच में से प्रश्न निकालो। फिर उसका जवाब अपने आप से पूछो, नहीं आता है तो  इस प्रश्न का जवाब खोजने के लिए फिर उस चैप्टर को पढ़ो।

इस प्रकार यदि कुछ प्रश्नों का उत्तर खोजने के लिए आप बार-बार उस चैप्टर को अलग अलग तरीका से पढ़ोगे तो पूरा चैप्टर आपको याद हो जाएगा।

4. खुद की भाषा में लिखकर याद करना

किताब की भाषा कठिन होती है। हमें उसे ठीक से पढ़ने भी दिक्कत होती है। इसलिए वह  याद करना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसलिए जब भी याद करें तो एक खुद की भाषा में लिखकर याद करें।

बड़े सवालों को कई भागों में बांट दें। मेन मेन पॉइंट याद करें। जिसका व्याख्या आपसे मन से भी कर सकते हैं। याद करने का Best तरीके है।

5. शॉर्ट फॉर्म में याद करना

कई ऐसे सवाल होते हैं जिसको हम याद नहीं कर सकते हैं। या उसे याद करने में बहुत परेशानी होती है। ऐसे प्रश्नों को शॉट फॉर्म बना कर याद कर ले।

जैसे भारत में कितने राज्य है जिसकी सीमा समुंद्री सीमा से मिलता है। या कौन सी बीमारी विषाणु द्वारा पैदा होता है? कौन सी बीमारी है जो जीवाणु द्वारा होता है? ऐसे बहुत सारे सवाल है जिसको आप शॉर्ट फॉर्म बना कर याद कर सकते हैं।

जैसे जीवाणु द्वारा उत्पन्न बीमारी का शॉर्ट फॉर्म यह रहेगा। हैजा, कुष्ठ, प्ले, पीलिया, टीवी, टिटनेस, टाइफाइड, फोड़ा फुंसी, पेट दर्द, निमोनिया, डिप्थीरिया।

इस लाइन को आप दो से तीन बार पढ़ लेते हैं तो जीवाणु द्वारा उत्पन्न सभी बीमारी आपको याद हो जाएगा।

जाते जाते एक बात और बिना मेहनत किए हुए कुछ भी नहीं हो सकता। मेहनत तो आपको करना पड़ेगा। यदि आपको अच्छे नंबर लाना है या आपको अपनी मंजिल प्राप्त करना है तो आपको मन लगाकर पढ़ना पड़ेगा।

मेरा प्रयास यह है कि आप यदि आप ऊपर दिए गए याद करने के तीनों में से कोई भी तरीका अपनाते हैं तो आपको कम समय में अच्छी सफलता मिल सकती हैं।

यदि आप पढ़ने में बहुत अच्छे हैं, बहुत अच्छा नंबर ला रहे हैं और ऊपर दिए गए तीनों तरह के तरीके आपको अच्छा नहीं लगता है तो इसे ना अपनाएं। आप जिस तरीके से अब तक पढ़ते आ रहे हैं उसी तरीका को अपनाएं।

धन्यवाद।

कोई टिप्पणी नहीं

Please comment only important matters.

Blogger द्वारा संचालित.