AdSense header

12वीं क्लास पास करने के बाद क्या करें? साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स सभी के लिए अलग-अलग विकल्प।

12th क्लास के बाद क्या करें

यदि आप 12वीं क्लास पास कर चुके हैं या करने वाले हैं तो आपको यह सवाल बहुत परेशान कर रहा होगा। 12वीं के आगे क्या किया जाए?

कुछ दिन पहले मैंने बताया था 10th के बाद क्या करे? उसमें मैंने बताया यदि आप एक बार विषय चयन करने वक्त गलती कर ली है तो दोबारा उसका सुधार नहीं कर सकते।

12वीं के बाद आपका मन यदि इंजीनियर बनने का कर रहा है और आपने कॉमर्स ले रखा है तो आप इंजीनियरिंग नहीं कर सकते हैं। बहुत कुछ इस पर डिपेंड करता है कि हम दसवीं के बाद कौन से स्ट्रीम लेकर पढ़ाई किया है।

इसलिए मैंने इस बात पर जोर दिया था कि 10वीं के बाद काफी सोच समझकर निर्णय ले कि कौन सा विषय लेना है।

अब सवाल है कि 12वीं का रिजल्ट आने वाला है या रिजल्ट आ गया है अब हमें क्या करना है? 12वीं के बाद कोई डॉक्टर, कोई इंजीनियर, कोई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स  सभी अलग-अलग रास्ते का चयन करता है।

सभी रास्ते  अपनी मंजिल की तरफ जाती है। आप कौन सा रास्ता का चुनाव करना चाहते हैं यह आपके रूचि और टैलेंट पर निर्भर करता है।

  इसलिए 12वीं के बाद क्या करें, यह डिपेंड करता है कि आप 12वीं में किस स्ट्रीम से पढ़ाई किया है। यानी साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स आपने किस स्ट्रीम में 12वीं की पढ़ाई किया है। मैं यहां पर सभी स्ट्रीम का अलग-अलग चर्चा कर रहा हूं ताकि आप को समझने में कोई परेशानी नहीं होगी।

 

12वीं साइंस के बाद क्या करें

जैसा की मैंने 10th के बाद क्या करे? लेख में बताया था ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ कि आप 12वीं में साइंस लेने के प्रयास करें। यदि आप मेरा बात मान कर 12वीं में साइंस लिया है तो आप अपने लिए अनेक दरवाजा खोल लिया है।

आप जो चाहे वह पढ़ सकते हैं। जैसे आप चाहे BSc में एडमिशन ले सकते हैं, आप चाहें तो BCom में एडमिशन ले सकते हैं और आप चाहे BA में एडमिशन ले सकते हैं।

ऐसी आजादी कॉमर्स और आर्ट्स वालों को नहीं मिलेगी जो साइंस वालों को मिलती है। इसके अलावा यदि आपको 12वीं  में साइंस लिए हैं आप कई प्रोफेशनल कोर्स भी कर सकते हैं। जैसे IIT, NIT, मेडिकल कॉलेज जिसमें चाहे उसमें एडमिशन ले कर डॉक्टर और इंजीनियर बन सकते हैं।

आपको बस एक एंट्रेंस एग्जामिनेशन देना होगा। जिसमें पास होने पर आपको मनचाहा कॉलेज मिल जाएगा।

जैसा कि आप जानते हैं 12वीं में साइंस को दो भागों में बांटा गया है PCM यानी फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और दूसरा PCB यानी फिजिक्स केमिस्ट्री, बायोलॉजी। दोनों के बारे में हम आपको बताते हैं।

12वीं के बाद क्या करें मैथ्स (PCM)?

यदि आप 12th में PCM लेकर पढ़ाई की है यानी फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स। ऐसे में आपके लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं। आप बीएससी, बीकॉम या बीए तीनों में से किसी भी क्लास में  अपना एडमिशन करवा सकते हैं।

दूसरा यदि आपको इंजीनियर बनना है यानी आईआईटी या एनआईटी में एडमिशन कराना है तो आप उसके लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। आपको जेईई मेंस एवं एडवांस टेस्ट पास करना होगा।

उसके बाद आपको आईआईटी या एनआईटी जैसे इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन मिल जाएगी। जिसमें आप अपने पसंद के अनुसार कंप्यूटर इंजीनियर, सिविल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर आदि बन  सकते हैं।

 

 12वीं साइंस के बाद क्या करें बायोलॉजी (PCB)?

आपने PCB फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी लेकर 12वीं क्लास पास कर लिए हैं तो आपके लिए बहुत सारे रास्ते खुला हुआ है।

बीएससी, बीकॉम या बीए में एडमिशन ले सकते हैं। आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है डॉक्टर बनने का। आपको एक टेस्ट NEET का देना पड़ेगा। उसके बाद आप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेकर डॉक्टर बन सकते हैं।

NEET परीक्षा के अंक निम्नलिखित प्रकार के डॉक्टर आप बन सकते हैं। जैसे

MBBS – Bachelor of Medicine and Bachelor of Surgery

BAMS – Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery

BHMS – Bachelor of Hemopathic Medicine and Surgery

BUMS – Bachelor of Unani Medicine and Surgery

इसके अलावा आप नर्सिंग, रेडियोग्राफी, न्यूट्रेसियन, डाइटिशियन इत्यादि में कैरियर बना सकते हैं। आपको किस क्षेत्र में  रुचि है यह प्रश्न अपने आप से पूछ कर अपना कदम बढ़ा सकते हैं।

 

बारहवीं कॉमर्स के बाद क्या करें?

यदि आप 12वीं क्लास में कॉमर्स लेकर पढ़ाई किया हैं तो आपके सामने भी अनेक प्रकल्प हैं। आप चाहे तो बीकॉम या बीए. में एडमिशन ले सकते हैं।

यदि आप प्रोफेशनल कोर्स करना चाहते हैं तो आपको चार्टर्ड अकाउंटेंट यानी सीए बनने का  मौका मिल सकता है। चार्टर्ड अकाउंटेंट  प्रतिष्ठित पदों में से एक है। यह 4 साल का कोर्स है। इसमें एडमिशन ले सकते हैं।

BBA – Bachelor of Business Administration  कोर्स भी कर सकते हैं। सभी कंपनियों द्वारा BBA की मांग की जाती है। आप BBA करने पर भी विचार कर सकते हैं। इसे करने के बाद आप को रोजगार मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

 

12वीं आर्ट्स के बाद क्या करें?

यदि आप 12वीं क्लास में आर्ट्स लेकर पढ़ाई कर रहे हैं तो आप BA में एडमिशन ले कर बैचलर डिग्री कर सकते हैं।  उसके अलावा यदि आप चाहें तो BEd कर सकते हैं। कई कॉलेजों में यह दोनों कोर्स साथ साथ कराया जाता है।

BALLB भी आप कर सकते हैं। यह 5 साल का कोर्स होता है। जिसमें आपको BALLB दोनों कंबाइंड रूप से कराया जाता है। कई सरकारी कॉलेज में एडमिशन के लिए आपको टेस्ट देना आवश्यक है।

टेस्ट में पास करने के बाद भारत के किसी भी सरकारी कॉलेज में एडमिशन हो जाएगा और 5 सालों में आप भी BALLB डिग्री कर सकते हैं। इसे करने से आप कंपटीशन के साथ-साथ वकील एवं जज कि परीक्षा के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

 

12वीं के बाद सरकारी नौकरी कौन-कौन से हैं?

आपको ऊपर दिया गया किसी भी क्षेत्र में नहीं जाना है केवल नौकरी करना है तो उसमें भी कई विकल्प हैं। जिसमें आप सरकारी नौकरी कर सकते हैं। 12वीं के बाद आप कई विभागों द्वारा निकाले गए विज्ञप्ति में आवेदन कर सकते हैं। जो निम्नलिखित हैं-

 1. बैंक

बैंक क्लर्क और बैंक केशियर  के लिए 12वीं पास के बाद आप आवेदन कर सकते हैं।  इसमें आपको कंपटीशन एग्जामिनेशन देना होगा। यदि आपका नंबर आ जाता तो आप कोई भी सरकारी बैंक में इस पदों पर नौकरी कर सकते हैं।

2. रेलवे

रेलवे में 12वीं पास पदों के लिए कोई वैकेंसी निकली जाती है। जैसे टिकट कलेक्टर, ट्रेन क्लर्क, बुकिंग क्लर्क, कमर्शियल क्लर्क, सहायक लोको पायलट, सिग्नल मेंटेनर आदि पदों के लिए आवश्यक योग्यता केवल 12वीं पास है।

कुछ पदों के लिए 12वीं साइंस और कुछ के लिए किसी भी स्ट्रिम  में  12वीं होना चाहिए। आप उपरोक्त पदो के लिए आवेदन कर सकते हैं।

3. एयर फोर्स एवं नेवी

एयर फोर्स एवं NAVY द्वारा कई 12वीं पास वैकेंसी निकली जाती है। अधिकतम में 12वीं साइंस स्ट्रीम मांगा जाता है। आप इनके वेबसाइट को देखते रहे।

4. NDA

12वीं पास के लिए एक  अच्छा पद है NDA. संघ लोक सेवा आयोग द्वारा निकाला गया NDA बहुत ही महत्वपूर्ण पद है। इसमें देश सेवा के साथ-साथ एक अच्छा केरियर भी है।

NDA क्या है और उसकी तैयारी कैसे किया जाए? इस बारे में में  लिख चुका हूं आप चाहे तो उसे पढ़ सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि NDA की वैकेंसी साल में दो बार निकलते हैं।

यानी हर छह महीने बाद NDA की वैकेंसी निकलते हैं। भारतीय नौजवानों के लिए NDA में अपना कैरियर सेट करने के लिए सबसे अच्छा विकल्पों में से एक है।

5.SSC

SSC CHSL यानी कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा। जैसा कि इसके नाम सही स्पष्ट है कि 12वीं पास इसमें आवेदन कर सकता है। SSC CHSL द्वारा आप विभिन्न केंद्रीय मंत्रालय में क्लर्क की नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रतिवर्ष हजारों वैकेंसी SSC CHSL द्वारा निकाला जाता है। ज्यादा जानकारी के लिए SSC CHSL क्या है एक बार जरूर पढ़ ले।

संक्षेप में

दोस्तों, इस प्रकार 12वीं  के बाद क्या करें? इस सवाल का जवाब मैंने अच्छी तरह दे दिया हूं। पढ़ाई से लेकर नौकरी तक जितनी भी विकल्प है लगभग सभी विकल्पों की विस्तार से चर्चा किया हूं।

आपका जो भी उद्देश है उस अनुसार अपने लक्ष्य का निर्धारण करें और उसमें सफलता प्राप्त करें। लेकिन एक बात हमेशा याद रखें आप जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं प्रत्येक क्षेत्र में मेहनत लगती है।

आप कभी यह मत सोचना इस लाइन में जाने से मेहनत नहीं करना पड़ेगा। सभी क्षेत्र में मेहनत से ही मंजिल मिलता है। बिना मेहनत के कुछ भी नहीं हो सकता है। मेहनत करें, आशावादी रहे, मन को शांत रखें, अपने सपने को साकार करे और जीवन में आगे बढ़े।

सपने आपके हैं तो पूरा भी आप ही करोगें

 ना ही हालात आपके हिसाब से होंगे और ना ही लोग।

मेरे वेबसाइट का नाम स्टेशन गुरुजी है। मैं यहां पर पढ़ाई लिखाई, मोटिवेशनल कहानी, वित्तीय जानकारी इत्यादि विषय पर जानकारी शेयर करता रहता हूं। यह आपके लिए काफी लाभदायक हो सकता है।

आप गूगल में जाकर स्टेशन गुरुजी और उसके आगे अपना सवाल लिखें आपको उसका जवाब मिल जाएगा। आप मुझे ईमेल भी कर सकते हैं। मेरा ईमेल पता है stationguruji@gmail.com

धन्यवाद

कोई टिप्पणी नहीं

Please comment only important matters.

Blogger द्वारा संचालित.