AdSense header

राजभाषा संबंधित प्रश्न रेलवे के विभागीय प्रतियोगिता परीक्षाओं से संबंधित

राजभाषा संबंधी प्रश्न

राजभाषा भाग 2 में आपके साथ 30 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर शेयर कर रहा हूं। इससे पहले राजभाषा भाग 1 में 30 प्रश्न उत्तर आपके साथ शेयर किया था।

जैसा कि आप जानते हैं रेलवे स्टेशन की सभी विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा में राजभाषा संबंधित प्रश्न उत्तर पूछे जाते हैं।

इसका महत्व इसी बात से आप जान सकते हैं कि इसमें क्वालीफाई होना अनिवार्य है। यदि आप अन्य विषय में अच्छा नंबर ले आते हैं और राजभाषा में क्वालीफाइंग मार्क्स नहीं लाते हैं तो आप क्वालीफाई नहीं होते है।

Railway LDCE Practice Set Part 1 

Railway LDCE Question Paper Part 2

Railway LDCE  Question Bank 

Railway LDCE  Exam Question Bank 

Railway LDCE Exm Question Paper 

Railway LDCE Practice Set Part 6

Railway LDCE JE Exam Question Paper 

Railway AOM Question Paper 

NWR AOM Question Paper 

रेलवे संबंधी आपके मन में कोई भी सवाल हो तो हमें ईमेल करें या फिर आप गूगल में जाकर स्टेशन गुरुजी वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। गूगल से आप रेलवे संबंधी कुछ भी पूछ सकते हैं। जैसे ‘स्टेशन गुरुजी एस डब्ल्यू आर’ स्टेशन गुरुजी g&sr, स्टेशन गुरुजी ऑपरेटिंग मैनुअल, एक्सीडेंट मैनुअल, ब्लॉक वर्किंग मैनुअल इत्यादि।

राजभाषा संबंधित प्रश्न उत्तर

1. वर्तमान में भारतीय संविधान में कितने राजभाषाएं वर्णित है?

2. भारतीय संविधान में राजभाषाएं किस अनुसूची में वर्णित है?

3. मूल संविधान में कितनी भाषाएं वर्णित थी?

4. 2003 में 92वां संविधान  संशोधन करके कौन सी भाषाओं को जोड़ा गया?

5. 21वां संविधान संशोधन 1967 द्वारा कौन सी भाषा को आठवीं अनुसूची में जोड़ा गया?

6. 71वां संशोधन 1992 द्वारा कौन सी भाषाओं को आठवीं अनुसूची में जोड़ा गया?

7. यदि किसी व्यक्ति को उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका दायर करनी है तो किस भाषा में लिखी जानी चाहिए?

8.  किस राज्य की मुख्य क्षेत्रीय भाषा अंग्रेजी है?

9. संविधान में कुल कितने अनुच्छेद राजभाषा से संबंधित है?

10. हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में कब स्वीकार किया गया?

11. हिंदी दिवस कब मनाते हैं?

12. अनुच्छेद 343 में क्या लिखा हुआ है?

13. अनुच्छेद 344 में क्या है?

14. अनुच्छेद 345 में किसका वर्णन है?

15. अनुच्छेद 346 में किसका वर्णन है?

16. अनुच्छेद 347 में क्या है?

17. किस अनुच्छेद में लिखा है कि उच्चतम/उच्च न्यायालयों, संसद और विधानसभाओं में प्रयुक्त होने वाले भाषा अंग्रेजी होगी?

18. किस अनुच्छेद के अनुसार उनसे 348 में परिवर्तन का कोई विधेयक संसद में लाने से पूर्व राष्ट्रपति की मंजूरी आवश्यक है?

19. प्रथम राजभाषा आयोग ने अपना प्रतिवेदन कब दिया था?

20. अनुच्छेद 350 में किसका वर्णन है?

21. अनुच्छेद 351 में क्या है?

22. किस अनुच्छेद के अनुसार संसद का कोई सदस्य हिंदी या अंग्रेजी के अलावा मातृभाषा में भी संसद को संबोधित कर सकता है?

23. किस अनुच्छेद के अनुसार  विधान मंडलों में पारित होने वाली भाषा हिंदी या अंग्रेजी के अलावा मातृभाषा में भी कर सकता है?

24. यदि हमारी कोई शाखा भारत सरकार के राजपत्र में अधिसूचित है तो इसका क्या मतलब है?

25. विश्व हिंदी दिवस प्रतिवर्ष किस तिथि को मनाया जाता है?

26. भारत सरकार की राजभाषा नीति के कार्यान्वयन का मूल आधार क्या है?

27. हमारे देश में भाषा का फार्मूला द्विभाषिक है या त्रिभाषिक?

28. फ़्रेंच किस राज्य की राजभाषा है?

29. प्रथम राजभाषा आयोग कब बनाया गया था?

30. प्रथम राजभाषा आयोग का अध्यक्ष किसे बनाया गया था?

उत्तर

1. 22

2. अनुसूची 08

3. 14

4. मैथिली, डोगरी, बोडो और संथाली

5. सिंधी

6. कोकणी, मणिपुरी और नेपाली 

7. केवल अंग्रेजी

8. मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड

9. 9 (अनुच्छेद 343 से 351 तक)

10. 14 सितंबर 1949

11. 14 सितंबर 

12. संघ की राजभाषा हिंदी एवं लिपि देवनागरी होगी, अंग्रेजी भाषा 15 वर्ष तक प्रयोग में रहेगी 

13. राजभाषा आयोग का गठन जिसमें कुल 30 सदस्य होंगे (20 लोकसभा एवं 10 राज्यसभा)

14. राज्य की राजभाषा/राजभाषाएं

15. राज्यों के बीच अथवा राज्य और संघ के बीच पत्राचार की भाषा

16. जनसमुदाय की भाषण 

17. अनुच्छेद 348 

18. अनुच्छेद 349 

19.  1956 

20. व्यथा निवारण के लिए प्रयोग की जाने वाली भाषा 

21. हिंदी भाषा के विकास के लिए निर्देश 

22. अनुच्छेद 120(1)

23. अनुच्छेद 210

24. उस शाखा के 80% कर्मचारियों को हिंदी का कार्य साधक ज्ञान प्राप्त है।

25. 10 जनवरी

26. 1. प्रेरणा और प्रोत्साहन

2. संवैधानिक प्रावधान

27. त्रिभाषिक 

28. पुदुचेरी

29. 1955

30. वी जी खरें 

 धन्यवाद

 

104 KB

कोई टिप्पणी नहीं

Please comment only important matters.

Blogger द्वारा संचालित.