AdSense header

दिमाग को तेज कैसे करें? Memory Power बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका।

दिमाग तेज करना क्यों जरूरी है

क्या आप विद्यार्थी हैं? शाम को पढ़ते हैं सुबह भूल जाते हैं? क्या आप ऑफिस कर्मचारी हैं? बाजार निकलते हैं जिस काम के लिए बाजार पहुंचते हैं वह काम भूल जाते हैं? या आप आम नागरिक हैं जो अपना जिंदगी के अनेक महत्वपूर्ण पहलू को भूल जाते है।

ऑफिस जाने पर दिमाग में क्या चलता रहता है कि हम बातों बातों में आवश्यक काम को भूल  जाते हैं। उस व्यक्ति का नाम याद नहीं आ पाता जिससे हम बार-बार मिलते हैं। कितना भी प्रयास करें कल क्या खाना खाए थे? याद नहीं आता।

दोस्तों, ऐसे बहुत सारे आवश्यक काम होते हैं जिसे आप समय पर यदि याद नहीं करते तो आपको बहुत ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता है। विद्यार्थी, कर्मचारी या आम आदमी आप जिस भी श्रेणी में आते हो अपना मेमोरी पावर बढ़ाने का प्रयास करें।

आप सोच सकते हैं कि घर में आपके बच्चे का जन्मदिन  या आपकी शादी का सालगिरह है। यदि आपको यह दिन याद नहीं है तो आपके परिवारिक जीवन में कितना कलह हो सकता है। इसलिए हम सभी को दिमाग तेज करना बहुत ही जरूरी हैं।

मैं आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहा हूं जिससे आप आसानी से अपना दिमाग तेज कर सकते हैं। मेमोरी पावर बढ़ाने के अनेक उपाय हैं। खान-पान से लेकर योगा तक आपको मैं सभी उपाय बता रहा हूं। जो आपको अच्छा लगे उसे आप आजमा सकते हैं।

यह ऐसे उपाय हैं कि जिसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। यह हमारे दिमाग को तेज करने के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक है। इसे जरूर आजमाएं।

दिमाग तेज करने/मेमोरी पावर बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

हम सभी खाना खाते हैं। खाना खाना एक अनिवार्य काम है। क्यों नहीं हम अपने खाने में कुछ ऐसे पदार्थ शामिल कर लें जिसे खाने से हमारा दिमाग तेज हो जाएगा। यह सबसे सरल उपाय हैं। क्योंकि इसमें हमें कुछ अतिरिक्त करने की आवश्यकता नहीं होगी।

हम अपने खानपान में उन पदार्थों को शामिल कर ले जिससे मेमोरी पावर में वृद्धि होती है। यहां पर कुछ सामान्य लेकिन दिमाग तेज करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण खाने की वस्तु बता रहा हूं। जिसे आप अपने खानपान में शामिल करें।

आपको कुछ ही दिनों में इसका प्रभाव दिखाई देगा। यह सभी खाद पदार्थ सामान्य खाद्य पदार्थ है। इसे खाने से फायदा ही फायदा है नुकसान का कोई नाम ही नहीं। इसलिए इसे जरूर अपने खाने में शामिल करें।

1. बादाम

आप बचपन से सुनते आ रहे हैं कि दिमाग तेज करना है तो बदाम खाओ। बड़े बुजुर्ग सभी यही बात कहते हैं। बादाम में विटामिन ई की भरपूर मात्रा होती है। हमें 5 से 10 बादाम रात में पानी में भिगो कर छोड़ देना चाहिए और सुबह उसका सेवन करना चाहिए। दिमाग तेज करने के लिए काफी लाभदायक है।

2. अखरोट

बदाम की तरह अखरोट भी दिमाग के लिए काफी लाभदायक है इसमें विटामिन ई की मात्रा काफी होती है।  दो से तीन अखरोट रात में पानी में डूब कर छोड़ दें और सुबह उसका सेवन करें। कुछ ही दिनों में आपको इसका लाभ नजर आएगा।

3. मछली

यदि दिमाग तेज करना है तो मछली खाओ। यह कहावत बिहार – यूपी के घर-घर में प्रसिद्ध है। मछली काफी गुणकारी वस्तु है। मछली से कई तरह के रोग दूर किया जाता हैं।

मछली में ओमेगा 3 के साथ-साथ अनेक पोष्टिक तत्व हैं जो हमारे दिमाग के लिए काफी लाभदायक है। आपको मेमोरी बढ़ाना है तो आप मछली का सेवन जरूर करें।

4. अंडा

अंडा में भी  प्रोटीन एवं वसा उपलब्ध होते हैं। सप्ताह में दो-तीन दिन अंडे का सेवन करना दिमाग के लिए काफी लाभदायक है। अंडा का सेवन अवश्य करना चाहिए।

5. ब्रोकली

ब्रोकली सब्जी के बारे में जरुर जानते होंगे। यह फूलगोभी की तरह हरे रंग का होता है। यह विशेषकर सर्दी के सीजन में मार्केट में उपलब्ध होता है।

जो शाकाहारी व्यक्ति हैं, मछली और अंडा का सेवन नहीं करते हैं वह ब्रोकली का सेवन जरूर करें। ब्रोकली खाने से हमारा मेमोरी पावर में वृद्धि होती है। जब भी आप सब्जी बाजार जाए तो ब्रोकली जरूर घर लेकर आए।

6. संतरा

संतरा पूरे साल हर मौसम में उपलब्ध होने वाला एक सस्ता फल है। इसमें विटामिन सी की कब मात्रा होती हैं। इसे भी मेमोरी फ्रूट की श्रेणी में रखा गया है। मेमोरी बढ़ाने के लिए संतरा जरूर खाएं।

7. ब्लू वैरीज

यदि आप इससे परिचित हैं इसके गुणों के बारे में जरूर जानते होंगे। इसे खाने से दिमाग पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और मेमोरी पावर में वृद्धि होती है। इसका सेवन जरूर करें।

8. डार्क चॉकलेट

₹120 में 1 किलो रसगुल्ला मिलता है और ₹120 में 100 ग्राम से भी कम डार्क चॉकलेट मिलता है। आपके मन में यह सवाल होता होगा कि आखिर ये डार्क चॉकलेट इतना महंगा क्यों मिलता है?

डार्क चॉकलेट में 70% से ज्यादा नारियल की मात्रा होती हैं। यह हमारे दिमाग के लिए काफी पोषक तत्व उत्पन्न करता है। इसलिए मेमोरी तेज करने के लिए डार्क चॉकलेट जरूर खाएं।

9. पालक

पालक में मैग्नीशियम और पोटेशियम की भरपूर मात्रा उपलब्ध होती है। पालक पूरे साल उपलब्ध होते हैं। यह काफ़ी सस्ता भी हैं। इसलिए अपने खाने में पालक का जरूर उपयोग करें।

पालक को दाल के साथ या पालक का जूस, पालक पराठा किसी भी तरह पालक का उपयोग जरूर करें। यह हमारे दिमाग को तेज करने में काफी अहम भूमिका निभाता है।

10. साबुत अनाज

साबुत अनाज जैसे चना, मूंग इत्यादि को भिगोकर हमें प्रयोग करना चाहिए। यह दिमाग के लिए बहुत उपयोगी है।

11. पानी

मनुष्य के मस्तिष्क में 85% से अधिक भाग जल उपलब्ध होता है। जल की कमी होने से हमारा दिमाग कमजोर हो जाता है। इसलिए प्रतिदिन जल का अधिक से अधिक उपभोग करें। एक स्वास्थ्य मनुष्य को 8 से 10 ग्लास प्रति दिन पानी जरूर पीना चाहिए।

दिमाग तेज करने का एक्सरसाइज

सबसे से लोकप्रिय सवाल होता है कि  क्या खाना चाहिए जिससे हमारा दिमाग तेज हो जाए? इसका जवाब मैं ऊपर विस्तार से दे दिया हूं।

दूसरा सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि हमें कौन सा एक्सरसाइज करना चाहिए जो हमारे दिमाग को तेज करने में सहायक हो? आपको मैं कुछ आसान एक्सरसाइज बता रहा हूं। इसे आप प्रतिदिन आधा घंटा करते हैं तो आपके दिमाग में अद्भुत परिवर्तन होगा। आपका यादाश्त बहुत तेज हो जाएगा।

दिमाग आपका उतना ही तेज होगा जितना ज्यादा आप  ऑक्सीजन की मात्रा अपने दिमाग में पहुंचाएंगे। हमें ऐसे एक्सरसाइज करना चाहिए जो हमारे दिमाग में अधिक से अधिक ऑक्सीजन को भेजें।

1. योगा एवं प्राणायाम

आपको योगा और प्रणायाम रोजाना जरूर करना चाहिए। इसे सुबह सुबह करने से काफी फायदा मिलता है। सुबह का शुद्ध हवा हमारे मस्तिष्क में ज्यादा से ज्यादा पहुंचता है जो हमारे दिमाग को तेज करने में काफी सहायक हैं।

प्रतिदिन आप कम से कम 15-20 मिनट जरूर योगा प्रणायाम करें। आप खुद ब खुद इसका फायदा देख सकते हैं।

2. खेल

दिमाग को तेज करने के लिए कई खेल भी आप खेल सकते हैं जैसे शतरंज। यह आपके दिमाग को सोचने के लिए कई बार दबाव डालता है। जिससे आपका दिमाग तेज होता है।

खेल का मतलब मोबाइल गेम बिल्कुल नहीं है। मोबाइल गेम में एक ही तरह के बार-बार समस्या को हल करते करते  हमारे दिमाग तेज होने के बदले कमजोर हो जाता है। इसलिए मोबाइल गेम से दूर रहें।

3. रोजाना नई चीज़ सीखने का प्रयास करें

कुछ नया चीज देखने से दिमाग में एक नई ऊर्जा उत्पन्न होती हैं। उसमें एक जिज्ञासा जागृत होती है कि आज मुझे कुछ नया सीखना है। प्रतिदिन हमें कुछ नया करने का जरूर प्रयास करना चाहिए।

आप स्कूल जा रहे हैं। प्रतिदिन एक ही रास्ते से आपका दिमाग बिल्कुल उसी प्रकार चल जाता है। वह कुछ अतिरिक्त सोचता नहीं है। इसलिए प्रयास करें कि स्कूल या ऑफिस रास्ता बदल कर जाए। नई रास्ते पर नया चीज दिखाई देगा। दिमाग में नया नया आइडिया आने से दिमाग तेज होता है।

4. किताब जोर से पढ़ें

जब भी आप किताब पढ़े या आप अखबार पढ़ें तो प्रयास करें थोड़ा सा आवाज निकाल कर पढ़ें। यह एक वैज्ञानिक तरीका है। ध्वनि निकालने से दिमाग उसके बारे में सोचने को मजबूर होता है।

ध्वनि हमारे दिमाग से उत्पन्न होता है। यदि आप विद्यार्थी हो तो ज्यादा नहीं हो तो आधा घंटा जोर से पढ़ने का प्रयास करें। इससे आपका दिमाग तेज होगा।

5. नया काम करने की कोशिश करें

प्रतिदिन एक ही काम करते रहते हैं तो आपका दिमाग थक जाता है। वह काम दिमाग को बोझ लगने लगता है। दिमाग कुछ क्रिएटिविटी नहीं कर पाता है।

इसलिए आपको दिन प्रतिदिन अपने काम का स्तर बढ़ाना चाहिए। कुछ  नया परिवर्तन करना चाहिए। काम भले ही पुराना हो उसको नई स्टाइल में करने का प्रयास करना चाहिए।

इंसान का दिमाग कितने GB का होता है?

कई लोगों के मन में सवाल उठता है इंसान का दिमाग कितने जीबी का होता है। यह सवाल को मैंने काफी सर्च करने पर उसका सही जवाब आपके लिए लाया हूं।

इंसान कि दिमाग का जीबी अनंत अर्थात कोई सीमा नहीं होता है। आप जरुर जानते होंगे कि कई सुपर कंप्यूटर मिलकर एक मनुष्य का मस्तिष्क बनता है।

हां आप अपने सुपर कंप्यूटर की मेमोरी को कितना यूज करते हो यह आप पर निर्भर करता है। एक सामान्य  व्यक्ति पूरे जिंदगी में अपने दिमाग का 512 MB उपयोग  करता है।

इंजीनियर, डॉक्टर एवं IAS अधिकारी जैसे उच्च शिक्षित वर्ग अपने दिमाग का 1GB उपयोग करता है। जबकि बड़े बड़े साइंटिस्ट अपने दिमाग का पूरी जिंदगी में 5 GB मेमोरी तक उपयोग करता है।

दिमाग तेज करने के आयुर्वेदिक दवा

कई लोग हमेशा दिमाग तेज करने की आयुर्वेदिक दवा खोजते रहते हैं। उन्हें ऊपर दिए गए खानपान एवं योगाभ्यास में कोई रुचि नहीं होती है। वह हमेशा यह सोचते हैं कि कुछ ऐसा दवाई खा ले जिससे दिमाग भी तेज हो जाए और फालतू के झंझट में ना पड़े।

आपके लिए सबसे अच्छा आयुर्वेदिक दवा बता रहा हूं। जिसे खाने से आपका दिमाग बहुत तेज हो जाएगा और एक अच्छी बात यह है कि यह आयुर्वेदिक दवा से आपको कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा।

आपको बस करना यह है कि आधा किलो दूध में 4-5 पीपल के नए पत्ते उबालकर उसमें मिश्री मिलाकर सुबह सुबह पीना है। कुछ दिन तक इसका सेवन कीजिए। उम्मीद है कि आप को अच्छा रिजल्ट दिखाई देगा।

दिमाग तेज करने के पतंजलि की दवाई

कुछ लोग को उपरोक्त उपाय भी अच्छा नहीं लगेगा। वह यहीं सोचेंगे कि पीपल का पेड़ कहां खोजें, पत्ते कहां से लाऊं? हमें तो कोई पतंजलि का दवाई बताओ।

जैसा कि आप जानते हैं पतंजलि एक विश्वास का प्रतीक हो गया है। पतंजलि द्वारा बनाए गए सभी उत्पाद एक से  बढ़कर एक हैं।

सभी दवाइयां आयुर्वेदिक है। जिसे खाने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है बल्कि फायदा ही होता है।

पतंजलि में  एक गोली आती है मेधा वटी, इसे आप सुबह, दोपहर और शाम  कुछ दिनों तक लेना है। इसके अलावा बदाम रोगन तेल है जिसे एक चम्मच दूध के साथ ले सकते हैं।

मैं पतंजलि सहित किसी भी कंपनी का प्रचारक नहीं हूं  केवल एक सुझाव है।

मेरे वेबसाइट का नाम स्टेशन गुरुजी है। मैं यहां पर पढ़ाई लिखाई, मोटिवेशनल कहानी, वित्तीय जानकारी इत्यादि विषय पर जानकारी शेयर करता रहता हूं। यह आपके लिए काफी लाभदायक हो सकता है।

आप गूगल में जाकर स्टेशन गुरुजी और उसके आगे अपना सवाल लिखें आपको उसका जवाब मिल जाएगा। आप मुझे ईमेल भी कर सकते हैं। मेरा ईमेल पता है stationguruji@gmail.com

धन्यवाद

कोई टिप्पणी नहीं

Please comment only important matters.

Blogger द्वारा संचालित.