AdSense header

कंपटीशन परीक्षा में तुक्का कैसे लगाएं? जानिए तुक्का लगाने का सही तरीका।

तुक्का कैसे लगाएं

वर्तमान समय  MCQ (Multiples Choice Question) का समय है। यानी बड़े से बड़े नौकरी का परीक्षा से लेकर अच्छे-अच्छे कंपटीशन भी MCQ से लिया जाता है। चाहे आपको आईएएस अधिकारी का पीटी पास करना है या फिर डॉक्टर इंजीनियर के लिए  परीक्षा पास करना हो आपको MCQ से गुजरना जरूर पड़ेगा।

मैं आपको कुछ ट्रिक बता रहा हूं जो आपको MCQ परीक्षा में अच्छा नंबर लाने के सहायक हो सकता है।

जैसा कि आप जानते हैं कि कुछ परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होता है। यानी गलत क्वेश्चन करने पर हमें सही में से नंबर कट जाता है। इसलिए परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं करने की सलाह दी जाती हैं।

वर्तमान में गलाकट प्रतियोगिता को देखते हुए मैं आपसे अनुरोध करूंगा कि आप कभी भी उस परीक्षा में तुक्का ना लगाएं जिसमें नेगेटिव मार्किंग हो। यह ट्रिक उसमें अपनाएं जिस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग ना हो।

MCQ परीक्षा जिस में नेगेटिव मार्किंग ना हो उसमें यह ट्रिक 100% काम करेगा। हां कुछ मुख्य बातें आपको सभी परीक्षा में काम आएगा चाहे परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग हो या सामान्य रूप से हो।

सभी परीक्षा के प्रश्न पत्र को हम तीन भागों में बांटते हैं। ईजी, मीडियम और हार्ड। 40% क्वेश्चन ईजी होता है। 40 क्वेश्चन मीडियम होता है और 20% क्वेश्चन हार्ड दिया जाता है। यह एक औसत है।

ईजी 40% के अंतर्गत आने वाले सभी प्रश्न आप हल कर देते हैं। मीडियम में आने वाले 40% में से 50% आप जानते हैं। बाकी बचा 50% भाग तुक्का लगाते हैं। यानी किसी भी परीक्षा में 60% प्रश्न का हाल आप कर देते हैं और 40% तुक्का लगाते हैं।

एक औसत अनुमान के अनुसार जिस विद्यार्थी को 40% तुक्का में से आधा  सही हो जाता है उसका सिलेक्शन पक्का हो जाता है। कुल 100 सवाल में से  60 सवाल अपने सही कर चुके हैं। 40 में से 20 सवाल तुक्का द्वारा सही हो गया तो आप 80 नंबर  ले आते हैं। 80% पर सलेक्शन जरूर हो जाता है।

इस बार 2021-22 से सीबीएसई बोर्ड ने 9वीं क्लास से 12वीं क्लास तक MCQ को शुरू कर दिया है। टर्म 1 पूरी तरह से MCQ पैटर्न पर लिया जाएगा। इसलिए अब कम उम्र के बच्चों को भी MCQ का सामना करना पड़ेगा।

इसलिए भले आप नौवीं क्लास में पढ़ रहे हो या कंपटीशन परीक्षा दे रहे हो आप इसे जरूर ध्यान से पढ़ें। यह आपको बहुत काम  आएगा।

तुक्का लगाने का सही तरीका

आपको इस परीक्षा देने वक्त क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। यह बहुत ही महत्वपूर्ण है। कई बार हम सब कुछ जानते हुए भी परीक्षा में अपना प्रदर्शन ठीक नहीं कर पाते हैं।

कोई कम और  कोई ज्यादा तुक्का जरूर लगाता है। MCQ में हम नहीं चाहते हुए भी तुक्का लगा देते हैं। तो आइए जानते हैं परीक्षा में  तुक्का लगाने वक्त किन किन बातों पर ध्यान देना चाहिए।

1. सबसे पहले जो 40% ईजी प्रश्न है, उसको हल कर ले एवं उसको आंसर शीट में गोला भर दें। इससे आप पर गोला भरने का प्रेशर कम हो जाएगा।

2. ईजी क्वेश्चन करने के बाद मीडियम क्वेश्चन को हल  करें। जो आता है उसे कर लें, जो नहीं आ रहा है उसे फिलहाल छोड़ दें।

3. आपके पास दो प्रकार के क्वेश्चन बच गया है। मीडियम और हार्ड। मीडिया में वह क्वेश्चन जो आपको सस्पेंस कर रहा है और हार्ड वह क्वेश्चन जिसे आप जानते ही नहीं है।

हार्ड क्वेश्चन में भी कुछ ऐसे होंगे जिसमें आप चार में से दो विकल्पों पर अटकलें होंगे। इसमें मैं आपको सुझाव देना चाहता हूं कि आप केवल उन्हीं को तुक्का लगाएं जिसके बारे में आप जानते हैं। जो क्वेश्चन आप बिल्कुल नहीं जानते हैं उसे तुक्का न लगाए।

अब हम चार ऑप्शन में से दो पर आ जाते हैं। अगर आप जानते हैं कि इस प्रश्न का उत्तर दोनों में से एक होगा तब उसे जरूर तुक्का लगा दे।

4. MCQ परीक्षा में प्रश्न को अच्छी तरह पढ़े। कई बार प्रश्न को अच्छी तरह ना पढ़ने के कारण हम गलती कर बैठते हैं।

जैसे प्रश्न है,  इनमें से कौन ओलंपिक में स्वर्ण पदक नहीं जीता है? लेकिन हम प्रश्न को लास्ट तक  ध्यान नहीं देते हैं। और ‘कौन जीता है?’ पढ़ लेते हैं। इसका जो ऑप्शन होते हैं उसे गोला भर देते हैं। इसलिए प्रश्न को अच्छी तरह पढ़े फिर उसका उत्तर दें।

5. यदि चार विकल्प में से एक अलग है तो वह कभी भी आपका सही उत्तर नहीं हो सकता है। जैसे किसी मैथ के प्रश्न का चार ऑप्शन है A में 5, B में 7, C में 10 और D में 50 है। इसमें D उत्तर बिल्कुल नहीं होगा। आपको A, B या C में से एक को तुक्का लगाना चाहिए।

6. यदि किसी प्रश्न का उत्तर आप से हल नहीं हो रहा है और उसमें D ऑप्शन में ‘इनमें से कोई नहीं’ दिया हुआ है  D ऑप्शन को  तुक्का लगाएं। इसके सही होने की संभावना ज्यादा है।

7. यदि किसी प्रश्न का हाल आप से नहीं निकल रहा है उनमें से कोई विकल्प ‘उपरोक्त सभी हैं’ तो आप ‘उपरोक्त सभी हैं’ ऑप्शन को तुक्का मार सकते हो। क्योंकि इसके सही होने की संभावना ज्यादा हैं।

8. आपके मन में कई बार यह सवाल उठता होगा कि A, B, C एवं D में से सबसे ज्यादा कौन सा ऑप्शन सही होता है। मैंने कई सर्च करके, कई बड़े-बड़े शिक्षकों से और कई कोचिंग संस्थान के इंटरव्यू को देखकर विशेषज्ञ बताते हैं कि A, B, C एवं D में से अधिकांश प्रश्न का उत्तर B होने की संभावना ज्यादा रहते हैं। इसलिए आप भी B ऑप्शन को तुक्का लगा सकते हैं।

संक्षेप में

आपके मन में कोई भी सवाल हो तो हमें ईमेल कर सकते हैं। हमने पढ़ाई लिखाई में संबंधी कई लेख लिखे हैं जो आपको लिए सहायक हो सकता है। जैसे याद कैसे करें? परीक्षा में अच्छा नंबर कैसे लाएं? पढ़ाई में मन कैसे लगाएं?

10th के बाद क्या करें? 12th के बाद क्या करें? अपने अंदर के टैलेंट को कैसे पहचाने? टाइम टेबल कैसे बनाएं? सफल लोगों की सोच कैसे होती हैं? लिखावट कैसे सुधारें? ऑनलाइन क्लास कैसे करें? इत्यादि।

धन्यवाद।

कोई टिप्पणी नहीं

Please comment only important matters.

Blogger द्वारा संचालित.