AdSense header

Motivational Quotes For Success in Hindi

Motivational Quotes For Success in Hindi

मार्टिन लूथर किंग ने कहा है

अगर तुम उड़ नहीं सकते हो तो दौड़ो

अगर दौड़ो नहीं सकते हो तो चलो

 अगर तुम चल नहीं सकते हो तो रेंगो

पर निरंतर आगे बढ़ते रहो।

अपनी सोच और दिशा बदलो, सफलता तुम्हारा स्वागत करेंगे। रास्ते पर कंकर ही कंकर हो तो भी एक अच्छा जूता पहन कर चला जा सकता है। किंतु एक अच्छे जूते के अंदर एक भी कंकर घुस जाए तो एक अच्छी सड़क पर भी कुछ समय चलना मुश्किल हो जाती है। यानी हम बाहर की चुनौतियों से नहीं अपने भीतर की कमजोरियों से हारते हैं।

“इतना कामयाब तो जरूर बनो कि

जो मजाक उड़ाते थे

वह शर्मिंदा हो जाए”

जी हां दोस्तों, आपको कामयाब होना है। अपने लिए और अपने उस दुश्मन के लिए जो आप पर अभी हंस रहा है। उसे कामयाब होकर दिखाना है। उससे ना ही लड़ना है, ना ही झगड़ना है। आपका कामयाब होना ही उसके मुंह पर एक तमाचा है।

आंखों में अगर हो गुरुर…

 तो इंसान को इंसान नहीं दिखता…

जैसे छत पर चढ़ जाओ तो

अपना ही मकान नहीं दिखता

सफलता और अहंकार एक दूसरे का दुश्मन है। अहंकारी व्यक्ति सफल नहीं हो सकता और एक सच्चा सफल व्यक्ति कभी अहंकार नहीं कर सकता। इसलिए आप चाहे कितना भी सफल हो जाए कभी भी अहंकार ना करें। या फिर आप अभी जिस स्थिति में है और उससे ज्यादा सफल होना चाहते हैं तो घमंड एवं अहंकार से बिल्कुल दूर रहें।

पछतावा’ अतीत नहीं बदल सकता

 चिंता भविष्य नहीं सुधार सकता

इसलिए वर्तमान का आनंद लेगा ही

 जीवन का सच्चा सुख है

तुलसीदास जी ने लिखा है बीती ताहि बिसार दे आगे का सुध लेही। जो बात बीत गया उसके बारे में क्या सोचना। जैसे मरे हुए व्यक्ति पर कितना में आंसू बहा ले वह जिंदा नहीं हो सकता। ठीक उसी प्रकार जो समय बीत गया उसके बारे में सोचने से कोई फायदा नहीं।

ठीक उसी प्रकार भविष्य में जो लिखा है वह तो होकर रहेगा। उसमें सुधार कर सकते हैं। चिंतन कर सकते हैं। लेकिन चिंता बिल्कुल ना करें। चिंता चिता पर पहुंचाती है और यदि आपको अभी चिता पर नहीं पहुंचना है तो आप चिंता से दूर रहें।

सबसे अच्छा समय वर्तमान का समय है। आप वर्तमान में आनंद लें। आप कभी छोटे बच्चे को उदास नहीं देखते होंगे।  क्योंकि वह वर्तमान में जीता है। हमें भी जिंदगी एक बच्चा की तरह जीना चाहीए।  तभी आपको जिंदगी का आनंद मिलेगा।

कुछ बातें समझने पर नहीं बल्कि

खुद पर बीत जाने पर ही

 समझ आती है।

आपको मैं कितना भी समझा दूं आपको समझ कुछ कम आएगी। क्योंकि यह जिंदगी का दस्तूर है। जीवन जो किताबों सब सीखते हैं वह तो एक क्षणिक सीख है।

असली सीख तो हमें जिंदगी की ठोकरे देती है। क्योंकि जिंदगी में ठोकर ही हमारा असली जान बढ़ाता है। जिंदगी में जिसने जितनी ठोकरें खाई है वह उतना ही सफल बना है।

जो हो गया उसे सोचा नहीं करते

जो मिल गया उसे खोया नहीं करते

हासिल उन्हें होती है सफलता

 जो वक़्त और हालात पर रोया नहीं करते। 

कभी भी हालात पर रोए नहीं। जिंदगी और बहाना दोनों में से एक ही बनती है।  जिंदगी बनाओ या फिर बहाने बनाओ। हालात कैसा भी रहे आप जो करना चाहते हो आप कर सकते हो।

आप अपने आप को हारा हुआ मान लोगे तो हार जाओगे। आप अपने आप को विजेता मानोगे तो आपकी विजय होंगे। यह एक सत्य वाक्य है।

जैसा आप सोचोगे वैसा ही बनोगे। इसलिए उठो, जागो और आगे बढ़ो। सफलता आपकी राह देख रही है।

अब्राहम लिंकन की तरह आशावादी बनें, अपने अंदर के टैलेंट को पहचानो, मोटिवेशनल कहानी हमेशा पढ़ते रहो और मन को शांत करके अपना लक्ष्य की ओर बढ़ते रहो, सफलता का यही मूल मंत्र है।

धन्यवाद।

कोई टिप्पणी नहीं

Please comment only important matters.

Blogger द्वारा संचालित.