AdSense header

ChatGPT क्या है? ChatGPT आपके जिंदगी में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा।

ChatGPT क्या है?

ChatGPT यह शब्द पिछले कुछ महीने से काफी वायरल हो रहा है। आप न्यूज़ चैनल, अखबार या सोशल मीडिया पर जरूर ChatGPT के बारे में सुने होंगे। आखिर यह क्या है यह ChatGPT?

कुछ लोग कह रहे हैं कि यह एक क्रांतिकारी आविष्कार है। कुछ लोग कहते हैं यह गूगल को बहुत जल्दी बंद कर देगा। कुछ भी कहते हैं कि ChatGPT लाखों नौकरी को खा जाएगा। कई लोग इनके फायदा बता रहे हैं और कई लोग इनके नुकसान बता रहे हैं।


आइए जानते हैं ChatGPT क्या है?

ChatGPT एक बड़ा भाषा मॉडल है जिसे OpenAI द्वारा विकसित किया गया है। यह आपके प्रश्नों और उनके उत्तरों को समझने और उत्तर देने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। यह ग्लोबल डेटा सेट पर प्रशिक्षित होता है, जिसमें इंटरनेट पर उपलब्ध विभिन्न स्रोतों का समावेश होता है।

ChatGPT की कार्यप्रणाली विचारशक्ति पर आधारित है। यह एक स्वतंत्रता पूर्वक सामान्य भाषा समझने और भाषाई संरचना को समझने की कोशिश करता है। यह आपके प्रश्न को टोकन आधारित प्रविष्टियों में विभाजित करता है, इसके बाद पहले टोकन से आगे के टोकनों के साथ मिलान करता है ताकि वह संदेश को समझ सके और उचित उत्तर दे सके।

ChatGPT के फायदे

ChatGPT के कई फायदे हैं। इसके माध्यम से आप भाषा में विभिन्न प्रश्नों का उत्तर प्राप्त कर सकते हैं, तकनीकी ज्ञान, सामान्य ज्ञान, समस्या हल, क्रिएटिव लिखित आउटपुट और बहुत कुछ के बारे में जान सकते हैं।

यह एक प्रशिक्षण के रूप में भी उपयोगी हो सकता है, जहां यह शिक्षकों और छात्रों को उपयुक्त संसाधनों की पहुंच प्रदान कर सकता है। यह आपको उचित वित्तीय सलाह, निवेश संबंधित सलाह, टैक्स संबंधी, नौकरी संबंधी इत्यादि फ्री में सलाह दे सकता है।

आपके बच्चों के स्कूल का होमवर्क फ्री में कर सकता है। आपके कठिन से कठिन सवालों का जवाब दे  आसान भाषा में दे सकते है।

ChatGPT के नुकसान

हालांकि, ChatGPT के कुछ नुकसान भी हैं। यह कभी-कभी गलत या असंगत उत्तर प्रदान कर सकता है। यह पहले के अनुभव और संदर्भ के आधार पर उत्तर देता है, इसलिए इसका प्रशिक्षण विषय सीमित हो सकता है।

इसके अलावा, यह प्रदान किए गए जानकारी के आधार पर ही काम करता है और स्वयं से ज्ञान नहीं रखता है, इसलिए जिस भागीदारी स्रोत का उपयोग किया गया है, उसकी सत्यता और निष्पक्षता पर निर्भर करता है।

कुल मिलाकर, ChatGPT एक प्रभावी भाषा मॉडल है जो बड़े संख्यात्मक ज्ञान के साथ भाषा समझने और उत्तर देने की कोशिश करता है, लेकिन इसकी सीमाएं और उत्पन्न किए जा सकने वाले त्रुटियों को ध्यान में रखना महत्वपूर्ण है।

इसके दिए गए उत्तरों को एक बार जरूर चेक करें। कभी-कभी गलत उत्तर भी दे देता है। आगे जाकर इसमें सुधार होने की संभावना है। अभी यह प्रारंभिक अवस्था में काम कर रहा है।

ChatGPT और Google में अन्तर 

कई लोग‌ सवाल  पूछते है ChatGPT और गूगल में क्या अंतर है? दोनों में हम अपना सवालों का जवाब पूछ सकते हैं। आखिर कैसे ChatGPT, गूगल से अलग है?

मूल रूप से ChatGPT आपके सवालों का सीधा जवाब देता है। जबकि गूगल आपके सवालों का कई वेबसाइट के माध्यम से जवाब देता है। आप 5- 7 वेबसाइट पर जाकर अपने मनचाहा जवाब प्राप्त कर सकते हैं।

जबकि ChatGPT आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के द्वारा काम करता है। मशीनी भाषा में जवाब देता है। यह हमारे सवालों का सीधा जवाब दे देता है। हमें कई वेबसाइट पर जाकर सर्च करने की आवश्यकता नहीं है।

गूगल में हमारे सवालों के जवाब में कई वेबसाइट द्वारा क्या उत्तर प्रस्तुत करता है। यदि आप एक वेबसाइट की उत्तर  से संतुष्ट नहीं हुए तो दूसरे साइट पर जा सकते हैं। जबकि ChatGPT में केवल एक ही जवाब दिया जाता है।

समय की बात रही तो ChatGPT समय की बचत होती है। क्योंकि हाथों-हाथ मुझे जवाब मिल जाता है। जबकि गूगल पर हमें दो-तीन वेबसाइट पर अलग-अलग जाकर अपने सवालों का जवाब देखना पड़ता है।

फिलहाल आप दोनों का उपयोग कर सकते हैं दोनों फ्री हैं। जो आपको अच्छा लगे काम निकाल सकते हैं।

धन्यवाद।

कोई टिप्पणी नहीं

Please comment only important matters.

Blogger द्वारा संचालित.