AdSense header

Amendment Slips G & SR in Hindi NWR

Amendment slips G & SR in Hindi Part 2

उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय जयपुर द्वारा 50वां संशोधन 06/09/ 2022 को जारी किया गया है। इसे आप जरूर पढ़ें।

सामान्य नियम और साधारण नियम शुद्धि पत्र का यह भाग-2 है। सामान्य व सहायक नियम शुद्धि पत्र (Amendment slip) भाग 1 में मैंने शुद्धि पत्र 1 से लेकर 25 तक लिखकर आपके साथ शेयर किया हूं। शुद्धि पत्र (Amendment slip) इस भाग में 26 से लेकर 51 तक आपके साथ शेयर कर रहा हूं।

जैसे-जैसे शुद्धि पत्र आता जाएगा हम इसमें जोड़ते जाएंगे। अब आपको कहीं और खोजने की आवश्यकता नहीं होगी रेलवे संबंधित सभी नियम कानून हमारे वेबसाइट स्टेशन गुरुजी पर उपलब्ध है।

आपको  गूगल पर जाकर बोलना या लिखना है। आपको जिस चैप्टर या विषय के बारे में प्रश्न उत्तर पढ़ना है गूगल में उस चैप्टर का नाम और उसके पीछे स्टेशन गुरुजी बोल या लिख दे। आपको उस चैप्टर संबंधित पूरी जानकारी आ जाएगी वह भी हिंदी में।

Railway LDCE Practice Set Part 1 

Railway LDCE Question Paper Part 2

Railway LDCE  Question Bank 

Railway LDCE  Exam Question Bank 

Railway LDCE Exm Question Paper 

Railway LDCE Practice Set Part 2

Railway LDCE JE Exam Question Paper 

Railway AOM Question Paper 

NWR AOM Question Paper 

 

ZRTI Operating Question Paper

जैसे G & SR चैप्टर 2 स्टेशन गुरुजी, आपको गूगल पर इतना ही बोलना है। चैप्टर नंबर 2 का सभी प्रश्नोत्तर आपके सामने आ जाएगा। रेलवे संबंधित सभी किताब से प्रश्न उत्तर लिखकर आपके साथ शेयर किया हूं। आप चाहे तो उसे पढ़ सकते हैं।

सामान्य नियम व साधारण नियम ( G&SR) 500+ प्रश्न उत्तर

परिचालन नियमावली 200+ प्रश्न उत्तर 

ब्लॉक संचालन नियमावली 

दुर्घटना नियमावली

राजभाषा

स्टेशन संचालन नियम 

रेलवे सामान्य ज्ञान 

रेलवे स्थापना नियम 

GR & SR Amendment slip Part 2

शुद्धि पत्र (Amendment slip) 26 से 50 तक संक्षिप्त रूप में लिखने का प्रयास किया हूं। जितना बड़ा शुद्धि पर आता है उतना बड़ा नहीं लिख सकता हूं। लेकिन मुख्य बातें लिख देने से आपको पूरी बातें याद आ जाएगी।

1. उत्तर पश्चिम रेलवे के सामान्य व  सहायक नियम (G&SR) के संशोधन पर्ची (Amendment slip) 26 में क्या उल्लेख है?

उत्तर– MR प्रेशर  गिरने पर गाड़ी की सुरक्षा

2.  उत्तर पश्चिम रेलवे के सामान्य व  सहायक नियम (G&SR) के संशोधन पर्ची (Amendment slip) 27 में क्या उल्लेख है?

उत्तर– MR प्रेशर  गिरने पर गार्ड व ड्राइवर की जिम्मेदारी

3. उत्तर पश्चिम रेलवे के सामान्य व  सहायक नियम (G&SR) के संशोधन पर्ची (Correction Slip) 28 में क्या उल्लेख है?

उत्तर– फुट प्लेट ड्यूटी करते समय सहायक लोको पायलट के हैंडबैग के उपस्कर

4. उत्तर पश्चिम रेलवे के सामान्य व  सहायक नियम (G&SR) के संशोधन पर्ची (Correction Slip) 29 में क्या उल्लेख है?

उत्तर– चित्र में 80 मीटर की जगह 800 मीटर मरम्मत से इंजीनियरिंग संकेत की दूरी।

5. उत्तर पश्चिम रेलवे के सामान्य व  सहायक नियम (G&SR) के संशोधन पर्ची (Correction Slip) 30 में क्या उल्लेख है?

उत्तर– रेल पथ का निर्माण कार्य में स्टोप इंडिकेटर में काला निशान की जगह लाल निशान होगा।

6. उत्तर पश्चिम रेलवे के सामान्य व  सहायक नियम (G&SR) के संशोधन पर्ची (Correction Slip) 31 में क्या उल्लेख है?

उत्तर– सहायक लोको पायलट अपने साथ तीन महत्वपूर्ण समान जरूर रखेगा 1. ट्रि कलर टॉर्च 2. लाल और हरा झंडी 3. वर्किंग टाइम टेबल

7. उत्तर पश्चिम रेलवे के सामान्य व  सहायक नियम (G&SR) के संशोधन पर्ची (Correction Slip) 32 में क्या उल्लेख है?

उत्तर– बड़ी लाइनों पर क्रेनों की गति सिमाएं

8. उत्तर पश्चिम रेलवे के सामान्य व  सहायक नियम (G&SR) के संशोधन पर्ची (Correction Slip) 33 में क्या उल्लेख है?

उत्तर– साधारणतया गाड़ियों का संचालन

9. उत्तर पश्चिम रेलवे के सामान्य व  सहायक नियम (G&SR) के संशोधन पर्ची (Correction Slip) 34 में क्या उल्लेख है?

उत्तर-प्रस्तावना में संशोधन आब भारतीय रेलवे साधारण नियम 2018 पढ़ा जाएगा (पहले 1976)

10. उत्तर पश्चिम रेलवे के सामान्य व  सहायक नियम (G&SR) के संशोधन पर्ची (Correction Slip) 35 में क्या उल्लेख है?

उत्तर– लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट के लिए मार्ग की जानकारी, यदि लोको पायलट 6 महीने तक अनुपस्थित रहे तो एक, 6 माह से 2 वर्ष तक अनुपस्थित रहे तो 2 और 2 वर्ष से अधिक अनुपस्थित रहे तो 3  ट्रिप लर्निंग दिया जाएगा।

11. उत्तर पश्चिम रेलवे के सामान्य व  सहायक नियम (G&SR) के संशोधन पर्ची (Correction Slip) 36 में क्या उल्लेख है?

उत्तर– मुख्य परिचालन प्रबंधक (COM) की जगह प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक (PCOM) कहे जाएंगे। IBS डबल लाइन, सिंगल लाइन और मल्टीपल लाइन में किसी भी लंबे ब्लॉक सेक्शन कर दो अलग-अलग ब्लॉक सेक्शन में बांटा जा सकता है।

12. उत्तर पश्चिम रेलवे के सामान्य व  सहायक नियम (G&SR) के संशोधन पर्ची (Correction Slip) 37 में क्या उल्लेख है?

उत्तर– किसी सिग्नल का स्थान बदलने या नया सिग्नल लगाने पर सावधानता आदेश 90 दिनों तक जारी रहेगा (पहले 10 दिनों तक)

13. उत्तर पश्चिम रेलवे के सामान्य व  सहायक नियम (G&SR) के संशोधन पर्ची (Correction Slip) 38 में क्या उल्लेख है?

उत्तर– रिले रूम की एक चाबी स्टेशन मास्टर ऑफिस में रहेगी यदि रिले रूम में आग लगते हैं तो अलार्म की व्यवस्था की जाएगी। यदि सिग्नल स्टाफ के अनुपस्थिति में रिले रूम में आग लगता है तो स्टेशन कर्मचारी रिले रूम खोलकर आग बुझाएगा।

14. उत्तर पश्चिम रेलवे के सामान्य व  सहायक नियम (G&SR) के संशोधन पर्ची (Correction Slip) 39 में क्या उल्लेख है?

उत्तर– रेलवे के विद्युतीकरण सेक्शन में गाड़ियों का संचालन और टावर वैगन कार्य करने संबंधी नियम

15. उत्तर पश्चिम रेलवे के सामान्य व  सहायक नियम (G&SR) के संशोधन पर्ची (Correction Slip) 40 में क्या उल्लेख है?

उत्तर– नान इंटरलॉक फेसिंग पॉइंट सहित सभी लूप लाइन के पॉइंट पर गाड़ी की स्पीड 30 किलोमीटर प्रति घंटा हो (पहले 15 किलोमीटर प्रति घंटा)

16. उत्तर पश्चिम रेलवे के सामान्य व  सहायक नियम (G&SR) के संशोधन पर्ची (Correction Slip) 41 में क्या उल्लेख है?

उत्तर– रेलवे सहायक नियम 2.11(2) को जोड़ा गया, डबल कंटेनर के संचालन संबंधी नियम जिसमें यदि हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा हो तो इस ट्रेन का संचालन तुरंत रोका जाए और यदि गाड़ी ब्लॉक सेक्शन में फंसी हो तो 30 किलोमीटर प्रति घंटा की चाल से सेक्शन क्लियर किया जाए।

17. उत्तर पश्चिम रेलवे के सामान्य व  सहायक नियम (G&SR) के संशोधन पर्ची (Correction Slip) 42 में क्या उल्लेख है?

उत्तर– अपेंडिक्स बी में नान इंटरलॉकिंग स्टेशन पर गाड़ी के आगमन एवं प्रस्थान संबंधी नियम बदला गया। नान इंटरलॉक स्टेशन पर गाड़ियों को लेने हेतु कांटेबाले वाले के साथ निजी अंको का प्रयोग।

18. उत्तर पश्चिम रेलवे के सामान्य व  सहायक नियम (G&SR) के संशोधन पर्ची (Correction Slip) 43 में क्या उल्लेख है?

उत्तर– रेलवे प्रशासन द्वारा आपूर्ति की जाने वाले नियमों की प्रतिलिपि या दस्तावेज हार्ड कॉपी या सॉफ्ट कॉपी दोनों रूप में मान्य है।

19. उत्तर पश्चिम रेलवे के सामान्य व  सहायक नियम (G&SR) के संशोधन पर्ची (Correction Slip) 44 में क्या उल्लेख है?

उत्तर– नान इंटरलॉक और नान रनिंग लाइन पर शंटिंग में परिचालित लाइनों पर संचालन होने पर सम्मुख कांटे को पेडलाक  करने की आवश्यकता नहीं है लेकिन क्लेम्प्ड होनी चाहिए।

20. उत्तर पश्चिम रेलवे के सामान्य व  सहायक नियम (G&SR) के संशोधन पर्ची (Correction Slip) 45 में क्या उल्लेख है?

उत्तर– भारतीय रेल (चालू लाइन) साधारण संशोधन नियम 2021 है और रंगीन बत्ती डिस्टेंट सिग्नल पिछले स्टेशन के अंतिम रोक सिग्नल के साथ अथवा मध्यवर्ती ब्लॉक सिग्नल अथवा समपार की रक्षा करने वाले  रोक सिग्नल के साथ संयुक्त करके लगाया जा सकता है।

21. उत्तर पश्चिम रेलवे के सामान्य व  सहायक नियम (G&SR) के संशोधन पर्ची (Correction Slip) 46 में क्या उल्लेख है?

उत्तर- 2 फरवरी 2022 को 46वां संशोधन जारी किया गया है। इसमें सहायक नियम 3.61 (3) जोड़ा गया।

इस नियम के तहत संपूर्ण ब्लॉक पद्धति के अंतर्गत  धुंध/कोहरा आने पर गाड़ी की अधिकतम स्पीड 75 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।  यदि ऑटोमेटिक ब्लॉक पद्धति लागू है तो सिग्नल ग्रीन होने पर गाड़ी की स्पीड 75 किलोमीटर प्रति घंटा और सिग्नल डबल यलो होने पर गाड़ी की स्पीड 30 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

लोकोमोटिव में फोग सेफ डिवाइस उपलब्ध नहीं होने या खराब होने पर अधिकतम स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा ही होगी।

22. उत्तर पश्चिम रेलवे के सामान्य व  सहायक नियम (G&SR) के संशोधन पर्ची (Correction Slip) 47 में क्या उल्लेख है?

उत्तर – रिमाइंडर कोशन आर्डर T/B 409 को समाप्त किया गया।

21. उत्तर पश्चिम रेलवे के सामान्य व  सहायक नियम (G&SR) के संशोधन पर्ची (Correction Slip) 48 में क्या उल्लेख है?

उत्तर – गार्ड के पदनाम में संशोधन किया गया है  जैसे मेल एक्सप्रेस गार्ड को अब मेल एक्सप्रेस ट्रेन मैनेजर, और मालगाड़ी गार्ड को मालगाड़ी ट्रेन मैनेजर कहां जाएगा।

इंटरलॉकिंग समपार फाटक पर तैनात गेटमैन के सक्षमता प्रमाण पत्र पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ), यातायात निरीक्षक के साथ और सीनियर सेक्शन इंजीनियर (सिग्नल) का भी हस्ताक्षर अनिवार्य है।

22. उत्तर पश्चिम रेलवे के सामान्य व  सहायक नियम (G&SR) के संशोधन पर्ची (Correction Slip) 49 में क्या उल्लेख है?

उत्तर – डी क्लास स्टेशन पर इंजन स्टॉप बोर्ड लगाने संबंधी निर्देश दिया गया है। गाड़ी के रूकने की स्थान से 15 मीटर आगे  इंजन स्टॉप बोर्ड लगाया जाएगा।

इंजन स्टॉप बोर्ड से 1000 मीटर पहले एक वर्गाकार संकेतक बोर्ड भी लगाया जाएगा।

23. उत्तर पश्चिम रेलवे के सामान्य व  सहायक नियम (G&SR) के संशोधन पर्ची (Amendment slip) 50 में क्या उल्लेख है?

उत्तर – संशोधन पर्ची 50 में कुल 4 संशोधन किए गए हैं.

1. भारतीय रेल (चालित लाइन) साधारण (दूसरा संशोधन) नियम 2022 है.

2. 4.08 से :अनुमोदित‘ शब्द हटा दिया गया है।

3. क्षेत्रीय रेलवे के प्रमुख मुख्य इंजीनियर रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा पहले से खोले के सेक्शन के लिए सेक्शनल गति को  110 किलोमीटर प्रति घंटा तक किए जाने के लिए सशक्त होंगे।

सेक्शन की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय रेलवे द्वारा रेल संरक्षा आयुक्त से स्वीकृत  ली जाएगी।

4. इंजन सिटी कोड 00000 का अर्थ लोको पायलट एवं ट्रेन मेनेजर द्वारा ब्रेक निरंतरता की जांच है।

धन्यवाद।

 

136 KB

कोई टिप्पणी नहीं

Please comment only important matters.

Blogger द्वारा संचालित.