AdSense header

Railway LDCE Exam Question Paper

Railway LDCE Exam Question Paper Part 5

रेलवे के लगभग सभी नियम पुस्तकों से मैंने 1,500 से ज्यादा प्रश्न उत्तर आपके साथ शेयर कर चुका हूं। कुछ हमारे दोस्त मुझे ईमेल पर प्रैक्टिस सेट शेयर करने की रिक्वेस्ट की है।

इन्हीं लोगों के सुझाव को देखते हुए मैंने प्रैक्टिस सेट बनाकर आपके साथ शेयर करना शुरू किया हूं। कहा जाता है Practice Makes A Man Prefect। यानी आप कितना भी पढ़ लें अगर आप प्रेक्टिस नहीं किए तो  परफेक्ट नहीं हो सकते। बिना प्रैक्टिस के ज्ञान अधूरा होता है।

इसलिए आपको जब भी समय मिले आप 5 मिनट में Railway LDCE Exam Question Paper  प्रैक्टिस कर सकते हैं। मैंने एक प्रैक्टिस सेट में Railway LDCE Exam Question Paper के कुल 25 प्रश्न  और नीचे उत्तर लिखा हूं। आप पहले प्रश्न बनाएं और फिर नीचे दिए उत्तर से मिला ले। इस प्रकार अपने आपको टेस्ट कर सकते हैं कि आप कितना जानते हैं।

Railway LDCE Exam Question Paper का प्रैक्टिस सेट स्टेशन मास्टर, गार्ड, कंट्रोलर, सहायक परिचालन प्रबंधक, ZRTI द्वारा आयोजित परीक्षा इत्यादि में बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता है। आप एक बार इसे जरूर ट्राई करें।

स्टेशन गुरुजी

मेरे वेबसाइट का नाम स्टेशन गुरुजी है। मैं इस पर रेलवे संबंधी अनेक जानकारी शेयर करता रहता हूं ।आप निम्नलिखित जानकारी पढ़ सकते हैं।

सामान्य नियम व सहायक नियम (G&SR) 500+ प्रश्न उत्तर 

परिचालन नियमावली 200+ प्रश्न उत्तर

दुर्घटना नियमावली

ब्लॉक संचालन नियमावली

राजभाषा

G&SR Correction Slips 1 से 45 

रेलवे सामान्य ज्ञान 

स्टेशन संचालन नियम

 रेलवे स्थापना नियम 

Railway LDCE Practice Set Part 1 

Railway LDCE Question Paper Part 2

Railway LDCE  Question Bank Part 3

Railway LDCE  Question Bank in Hindi Part 4 

Railway LDCE Practice Set Part 6 

आप सभी इसे जब भी चाहे  पढ़ सकते हैं। इसके अलावा आप कभी भी गूगल में जाकर रेलवे के किसी भी चैप्टर का नाम और उसके आगे स्टेशन गुरुजी लिख दे या बोल दे। आपके सामने पूरी जानकारी आ जाएगी।

रेलवे विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा के साथ-साथ रेलवे कर्मचारियों को अपने कार्य करने के दौरान यह सभी नियम की जानकारी होना आवश्यक है। यह सभी नियम काफी उपयोगी है। आप इसे जरूर पढ़ें।

अपने आप को जांच करें (Test Yourself) Railway LDCE Question Paper Part 5

1. स्टेशन संचालन नियम में कुल कितने चैप्टर हैं?

A. 8

B. 10

C. 12

D. 14

2. सामान्य व सहायक नियम पुस्तक में कुल कितने परिशिष्ट हैं?

A. 5

B. 6

C. 7

D. 8

3. दुर्घटना होने पर कितने मिनट बाद हूटर को रिपीट किया जाता है?

A. 90 सेकंड के बाद

B. 45 सेकंड के बाद

C. 5 मिनट के बाद

D. 5 सेकंड के बाद

4. स्टेशन संचालन नियम में कुल कितने अपेंडिक्स हैं?

A. 7

B. 8

C. 9

D. 12

5. स्टेशन संचालन नियम के चैप्टर नंबर 10 में किसका विवरण है?

A. असामान्य परिस्थिति

B. शंटिंग

C. गाड़ी संचालन

D.  VTO

6. ब्लॉक फॉरवर्ड किया जाता है?

A. केवल इकहरी लाइन पर

B. केवल दोहरी लाइन पर

C. इकहरी और दोहरी लाइन पर

D. उपरोक्त में से कोई नहीं

7. जब गाड़ी को बिना रुके प्रतिबंधित गति से इंजीनियरिंग कार्य स्थल से गुजरना हो तो ब्रॉडगेज में कार्यस्थल से कितनी दूरी पर स्पीड इंडिकेटर लगाया जाएगा?

A. 30 मीटर पर

B. 20 मीटर पर

C. 800 मीटर पर

D. 600 मीटर पर

8. स्टेशन सेक्शन होता है?

A. ए क्लास स्टेशन पर

B. वी क्लास स्टेशन पर

C. सी क्लास स्टेशन पर

D. डी क्लास स्टेशन पर

9. सिग्नल बुझा हुआ या त्रुटिपूर्ण मिलने पर लोको पायलट कौन से सिटी बजाएगा?

A. 0 0 0

B. – – –

C. – 0 0

D. 0 0 –

10. बड़ी लाइन में अवरोध की स्थिति में पटाखे अवरोध से कितनी दूरी पर लगाएंगे?

A. 400 मीटर पर एक और 800 मीटर पर तीन पटाखे 10-10 मीटर की दूरी पर

B. 600 मीटर पर एक और 1200 मीटर पर तीन पटाखे 10-10 मीटर की दूरी पर

C. 800 मीटर पर एक और 1600 मीटर पर तीन पटाखे 10-10 मीटर की दूरी पर

D. 1000 मीटर पर एक और 2000 मीटर पर तीन पटाखे 10-10 मीटर की दूरी पर

11. यातायात कार्य आदेश किसके द्वारा जारी किया जाता है?

A. वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक/मंडल परिचालन प्रबंधक

B. मंडल संरक्षा अधिकारी

C. मंडल रेल प्रबंधक

D. वरिष्ठ मंडल इंजीनियर

12. समपार पर पहुंचते समय लोको पायलट कौन सी सिटी बजाएगा?

A. 00000

B. – – – – – –

C. ————

D. इनमें से कोई नहीं

13. रेलवे के क्षेत्राधिकार एवं गाड़ियों में धूम्रपान करते हुए पकड़े जाने पर रेलवे एक्ट की कौन सी धारा के अंतर्गत कार्यवाही की जाती है?

A. धारा 167

B. धारा 161

C. धारा 131

D. धारा 165

14. डबल लाइन पर एक लाइन अवरुद्ध होने पर सही दिशा में जाने वाली पहली गाड़ी की अधिकतम गति कितनी होगी?

A. 15 किलोमीटर प्रति घंटा

B. 8 किलोमीटर प्रति घंटा

C. 25 किलोमीटर प्रति घंटा

D. 50 किलोमीटर प्रति घंटा

15. सिंगल लाइन पर पूर्व संचार व्यवस्था भंग हो जाने पर संचार व्यवस्था खोलने हेतु जाने वाली साधन को दिन के समय और दृश्यता साफ होने पर गति क्या होगी?

A. 15 किलोमीटर प्रति घंटा

B. 8 किलोमीटर प्रति घंटा

C. 10 किलोमीटर प्रति घंटा

D. सामान्य गति

16. नोटिस स्टेशन की जानकारी कहां से मिलती है?

A. सामान्य व सहायक नियम पुस्तक से

B. परिचालन नियमावली से

C. दुर्घटना नियमावली से

D. वर्किंग टाइम टेबल से

17. जब गाड़ी को बिना रुके प्रतिबंधित गति से इंजीनियरिंग कार्यस्थल से गुजरना हो तो ब्रॉड गेज में कार्यस्थल से कम से कम कितनी दूरी पर कॉशन इंडिकेटर लगाया जाएगा?

A. 800 मीटर

B. 1200 मीटर

C. 1000 मीटर

D. 1500 मीटर

18. दुर्घटनाग्रस्त सिंगल लाइन ब्लॉक सेक्शन में अधिकतम कितनी सहायता गाड़ी भेजी जा सकती हैं?

A. 4

B. 3

C. 2

D. 1

19. रास्ते में एक पटाखा फोड़ने के बाद लोको पायलट को प्रतिबंधित गति से कितनी दूरी तक चलना चाहिए?

A. अगले स्टेशन के प्रथम रोक सिग्नल तक

B. 1500 मीटर तक

C. 1200 मीटर तक

D. अगले स्टेशन तक

20. आईबीएस का होम सिग्नल ऑन स्थिति में मिलने पर गाड़ी खड़ी करके टेलीफोन पर संपर्क करते समय लोको पायलट को पता चले कि सिग्नल पोस्ट टेलीफोन खराब है तो होम सिगनल को ऑन स्थिति में पार करके लोको पायलट किस गति से चलेगा?

A. 30/15 किलोमीटर प्रति घंटा

B. 15/8 किलोमीटर प्रति घंटा

C. 10 किलोमीटर प्रति घंटा

D. सामान्य

21. आईबीएस का होम सिग्नल को ऑन स्थिति में पार करने पर प्राधिकार पिछले स्टेशन से मिलने पर उसे पार करते समय अधिकतम गति क्या होगी?

A. 30 किलोमीटर प्रति घंटा

B. 15 किलोमीटर प्रति घंटा

C. 10 किलोमीटर प्रति घंटा

D. सामान्य

22. शंट सिग्नल को निम्न में से कौन से सिग्नल के नीचे नहीं लगाया जा सकता?

A. प्रथम रोक सिग्नल

B. अंतिम रोक सिग्नल

C. स्टार्टर सिगनल

D. उक्त सभी

23. सिंगल लाइन पर पूर्ण संचार व्यवस्था भंग के दौरान संचार व्यवस्था खोलने के लिए जाने वाले इंजन के लोको पायलट को क्या प्राधिकार पत्र दिया जाएगा?

A. T/A 602

B. T/B 602

C. T/C 602

D. T/D 602

24. मालगाड़ी को ब्लॉक सेक्सन में रनिंग टाइम के कितने समय बाद नहीं पहुंचने पर ओवरड्यू माना जाता है?

A. 30 मिनट

B. 20 मिनट

C. 15 मिनट

D. 10 मिनट

25. डबल लाइन पर पूर्ण संचार व्यवस्था भंग हो जाने पर भेजे जाने वाले दूसरी गाड़ी की सीधी लाइन पर अधिकतम गति क्या होगी?

A. 50 किलोमीटर प्रति घंटा

B. 30 किलोमीटर प्रति घंटा

C. 25 किलोमीटर प्रति घंटा

D. 15 किलोमीटर प्रति घंटा

Answer

1. C

2. D

3. C

4. A

5. D

6. B 

7. A 

8. B 

9. C 

10. B 

11. A 

12. B 

13. A 

14. C 

15. A 

16. D 

17. A 

18. C 

19. B 

20. B 

21. D 

22. A 

23. B 

24. B 

25. C

किसी भी प्रश्न उत्तर पर कोई सस्पेंस हो तो ईमेल करें

stationguruji@gmail.com

Thank you 

133 KB

कोई टिप्पणी नहीं

Please comment only important matters.

Blogger द्वारा संचालित.