AdSense header

Railway LDCE Question Paper in Hindi

Railway LDCE Question Paper in Hindi Part 2

रेलवे के लगभग सभी नियम पुस्तकों से मैंने 1,500 से ज्यादा प्रश्न उत्तर आपके साथ शेयर कर चुका हूं। कुछ हमारे दोस्त मुझे ईमेल पर प्रैक्टिस सेट शेयर करने की रिक्वेस्ट की है।

इन्हीं लोगों के सुझाव को देखते हुए मैंने प्रैक्टिस सेट बनाकर आपके साथ शेयर करना शुरू किया हूं। कहा जाता है Practice Makes Man Prefect। यानी आप कितना भी पढ़ लें अगर आप प्रेक्टिस नहीं किए तो  परफेक्ट नहीं हो सकते। बिना प्रैक्टिस के ज्ञान अधूरा होता है।

इसलिए आपको जब भी समय मिले आप 5 मिनट में Railway LDCE Question Paper  प्रैक्टिस कर सकते हैं। मैंने एक प्रैक्टिस सेट में Railway LDCE Question Paper के कुल 25 प्रश्न  और नीचे उत्तर लिखा हूं। आप पहले प्रश्न बनाएं और फिर नीचे दिए उत्तर से मिला ले। इस प्रकार अपने आपको टेस्ट कर सकते हैं कि आप कितना जानते हैं।

Railway LDCE Question Paper का प्रैक्टिस सेट स्टेशन मास्टर, गार्ड, कंट्रोलर, सहायक परिचालन प्रबंधक, ZRTI द्वारा आयोजित परीक्षा इत्यादि में बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता है। आप एक बार इसे जरूर ट्राई करें।

स्टेशन गुरुजी

मेरे वेबसाइट का नाम स्टेशन गुरुजी है। मैं इस पर रेलवे संबंधी अनेक जानकारी शेयर करता रहता हूं ।आप निम्नलिखित जानकारी पढ़ सकते हैं।

सामान्य नियम व सहायक नियम (G&SR) 500+ प्रश्न उत्तर

परिचालन नियमावली 200+ प्रश्न उत्तर

दुर्घटना नियमावली

ब्लॉक संचालन नियमावली

राजभाषा

G&SR Correction Slips 1 से 45 

रेलवे सामान्य ज्ञान 

स्टेशन संचालन नियम

 रेलवे स्थापना नियम 

Railway LDCE Practice Set Part 1

आप सभी इसे जब भी चाहे  पढ़ सकते हैं। इसके अलावा आप कभी भी गूगल में जाकर रेलवे के किसी भी चैप्टर का नाम और उसके आगे स्टेशन गुरुजी लिख दे या बोल दे। आपके सामने पूरी जानकारी आ जाएगी।

रेलवे विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा के साथ-साथ रेलवे कर्मचारियों को अपने कार्य करने के दौरान यह सभी नियम की जानकारी होना आवश्यक है। यह सभी नियम काफी उपयोगी है। आप इसे जरूर पढ़ें।

अपने आप को जांच करें (Test Yourself) Railway LDCE Question Paper Part 2

1. समपार फाटक पर चैकरेलो में अधिकतम एवं न्यूनतम क्लीयरेंस क्या होता है?

A. 51 mm to 57 mm

B. 57 mm to 51 mm

C. 60 mm to 50 mm

D. 42 mm to 47 mm

2. मंडल पर ART & ARME किन मुख्यालय स्टेशन पर उपलब्ध है इनकी जानकारी कहां पर उपलब्ध रहती है?

A. दुर्घटना नियमावली

B. स्टेशन संचालन नियमावली

C. वर्किंग टाइम टेबल

D. परिचालन नियमावली

3. टर्मिनल यार्ड में प्रवेश करते समय मालगाड़ी की गति क्या होनी चाहिए?

A. 10 किलोमीटर प्रति घंटा

B. 30 किलोमीटर प्रति घंटा

C. 8 किलोमीटर प्रति घंटा

D. 15 किलोमीटर प्रति घंटा

4. BG मालगाड़ी के इंजन में कम से कम कितना वैक्यूम की मात्रा होना आवश्यक है?

A. 42

B. 48

C. 55

D. 62

5. दिन में दृष्यता साफ होने पर मोटर ट्रॉली की अधिकतम गति कितनी होती है?

A. 40 किलोमीटर प्रति घंटा

B. 50 किलोमीटर प्रति घंटा

C. 25 किलोमीटर प्रति घंटा

D. 30 किलोमीटर प्रति घंटा

6. यातायात कार्य आदेश (TWO) किसके द्वारा जारी किया जाता है?

A. सहायक परिचालन प्रबंधक

B. मंडल रेल प्रबंधक

C. वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक

D. मंडल संरक्षा अधिकारी

7. बहु संकेतिक सिग्नल व्यवस्था में स्टेशन पर  VTO बोर्ड कहां पर लगाया जाता है?

A. स्टेशन मास्टर कार्यालय से 180 मीटर दूर

B. स्टार्टर सिग्नल से 180 मीटर दूर

C. स्टेशन मास्टर कार्यालय से 210 मीटर दूर

D. धुंध कोहरा के अनुसार

8. कैच साइडिंग किसका बचाव करता हैं?

A. स्टेशन सेक्शन का

B. ब्लॉक सेक्शन का

C. स्टेशन सेक्शन एवं ब्लॉक सेक्शन दोनों का

D. किसी का भी नहीं

9. शंट सिग्नल निम्न में से कौन से सिग्नल के नीचे नहीं लगाया जा सकता है?

A. अंतिम रोक सिग्नल

B. स्टार्टर सिग्नल

C. प्रथम रोक सिग्नल

D. किसी भी सिग्नल के नीचे नहीं

10. कलर लाइट सिगनल व्यवस्था में बहुसंकेत सिग्नल में लाल बत्ती का स्थान कहां होगा?

A. नीचे

B. बीच में

C. सबसे ऊपर

D. कहीं भी

11. डिस्टेंट सिग्नल को फ्लिकरिंग स्थिति में पाने पर लोको पायलट क्या करेगा?

A. कुछ नहीं

B. वॉकी टॉकी पर सूचना

C. वहीं पर खड़ा रहेगा

D. गाड़ी स्टेशन पर रोक कर स्टेशन मास्टर को लिखित सूचना दी जाएगी

12. आफ पोजीशन में लूप लाइन का स्टार्टर हरा संकेत  किस व्यवस्था में देगा?

A. दो संकेती सेमाफोर सिग्नल व्यवस्था में

B. तीन संकेती कलर लाइट सिगनल व्यवस्था में

C. दो संकेती कलर लाइट सिगनल व्यवस्था में

D. कभी नहीं

13. बिना लाइन क्लियर ART  जा रही है तो ब्रेकवान आगे होने पर इसकी गति क्या होगी?

A. सामान्य

B. 10 किलोमीटर प्रति घंटा

C. 15 किलोमीटर प्रति घंटा

D. 8 किलोमीटर प्रति घंटा

14. अगर रास्ते में कोई फ्लैट टायर पकड़ा जाए तो लोको पायलट को अगले स्टेशन तक अधिकतम किस गति से जाना चाहिए?

A. 15 किलोमीटर प्रति घंटा

B. 20 किलोमीटर प्रति घंटा

C. 30 किलोमीटर प्रति घंटा

D. 8 किलोमीटर प्रति घंटा

15. क्लैम्प को कांटो की स्विच रेल के अंतिम सिरे से कितनी दूरी पर लगाया जाता है?

A. 9 से 12 इंच

B. 12 से 15 इंच

C. 3 से 6 इंच

D. कहीं भी

16. किस सिग्नल के ऑफ होने पर लोको पायलट को यह संकेत मिलता है कि अगले स्टेशन से लाइन क्लियर मिला हुआ है और आगे सेक्शन साफ है?

A. डिस्टेंट

B. वार्नर

C.  होम

D. गेट सिग्नल

17. भारतीय रेलवे के संरक्षा संगठन को किस कमेटी की सिफारिश पर बनाया गया था?

A. कुंजरू कमेटी

B. विवेक ओबरॉय कमेटी

C. अग्रवाल कमेटी

D. मेहता कमेटी

18. आवरण पृष्ठ अधिसूचना का परिवर्तित नाम क्या है?

A. संरक्षा संबंधी सूचना

B. दुर्घटना निवारण सूचनाएं

C. आपातकालीन सूचनाएं

D यातायात नियम सूचनाएं

19. RRBU की चाबी कहां रहती है?

A. ESM के पास

B. JE/SSE सिग्नल के पास

C. रिले रूम में

D. स्टेशन कार्यालय में

20. न्यूट्रल जोन किस श्रेणी की स्टेशन पर पाया जाता है?

A. ए श्रेणी

B. बी श्रेणी

C. सी श्रेणी

D डी श्रेणी

Answer

1. B 

2. A 

3. C 

4. B 

5. D 

6. C 

7. B 

8. C 

9. C 

10. A 

11. D 

12. C 

13. D 

14. B 

15. A 

16. B 

17. A 

18. B 

19. C 

20. A

 

122 KB

कोई टिप्पणी नहीं

Please comment only important matters.

Blogger द्वारा संचालित.