AdSense header

Best Penny Stock to Buy under 10 rupees in Hindi

Best Penny Stock

स्टेशन गुरुजी वेबसाइट पर आप सभी का स्वागत है। बिना किसी भेदभाव एवं किसी भी कंपनी का प्रचार किए हुए निष्पक्ष रुप से सही जानकारी देना मेरा प्रथम उद्देश्य है।

मैं पहले भी बता चुका हूं कि अच्छा शेयर कैसे चुनें? शेयर बाजार में निवेश कैसे करें? मुचल फंड और शेयर बाजार में क्या अंतर है। स्टॉक मार्केट में डेली ₹1000 कैसे कमाए?  Intraday  कैसे करें? P/E Ratio और  ऑनलाइन ट्रेडिंग क्या है? शॉर्ट सेल क्या है? इत्यादि।

मेरे सब्सक्राइब जो हमेशा मेरी सलाह ध्यान से पढ़ते हैं उन्होने कमेंट किया था कि अच्छा स्टॉक बताइए जिसका मूल्य ₹10 से भी कम हो और भविष्य में अच्छा कर सकता है।

मैंने गूगल पर सर्च किया तो शेयर मार्केट में 900 से ज्यादा कंपनी है जिसकी शेयर की वैल्यू ₹10 से भी कम है। लेकिन आपको यह सभी 900 कंपनी के शेयर नहीं खरीदना है । 900 में से सबसे अच्छा Penny Stock कौन सा है यह एक रिसर्च का विषय है और मैंने यह रिसर्च आपके लिए किया है।

900 कंपनी में से सबसे अच्छा और भविष्य में बढ़िया रिटर्न देने वाले कंपनी को सर्च किया है। मेरा काम  आपको सही जानकारी देना है। अच्छा शेयर  के बारे में मैंने आपको बताया था कि किसी भी शेयर को खरीदने से पहले उसका P/E Ratio जरूर देखें।

यदि कंपनी का P/E Ratio 30 से कम है तो वह शेयर खरीद सकते हैं। लेकिन केवल P/E Ratio काफी नहीं होता। P/E Ratio का अलावा और भी बहुत कुछ देखना पड़ता है। अच्छा शेयर को खरीदने से पहले अच्छी तरह उस कंपनी के बारे में जांच पड़ताल करना चाहिए।

लेकिन कई लोगों के पास इतना समय नहीं है कि वह कंपनी के बैलेंस शीट, कैपिटल, कैश फ्लो, डिविडेंड, कंपनी की संपत्ति, कंपनी के ऊपर कर्जा इत्यादि की जांच कर सके।

मैं आपको Penny Stock शेयर बता रहा हूं  जिसका दाम ₹10 से भी कम है और जो काफी अच्छा है। आपके साथ में शेयर कर रहा हूं।

Best Penny Stock जिसका मूल्य ₹10 से कम है

कुल 900 शेयर में से मैं कुछ शेयर आपके लिए खोज कर लाया हूं जो भविष्य में  अच्छा रिटर्न देने की संभावना है। आप इसे खरीदने पर विचार कर सकते हैं।

लेकिन आगे बढ़ने से पहले मैं आपको बता दूं कि Penny Stock जितना ही ज्यादा लाभ देता है उतना ही इसमें रिस्क होता है। इसलिए अपने रिस्क पर ही शेयर खरीदे। मैं इस कंपनी से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ नहीं हूं।

कभी भी लोन लेकर शेयर मार्केट में निवेश ना करें। आपको अपने आप पर कितना भी भरोसा क्यों ना हो। लोन लेकर शेयर बाजार में निवेश करना बहुत ही खतरनाक है। इसमें आप ज्यादा परेशानी में पड़ सकते हैं।

आगे बढ़ते हैं और आपको बताते हैं वह Penny Stock  जिसका मूल्य ₹10 से भी कम है और जिसका फंडामेंटल स्ट्रांग है।

1. Syncon Formulation (India) LTD

अभी जबकि स्टॉक मार्केट अपने सर्वोच्च स्तर पर है। लगभग सभी कंपनी के शेयर का ओवरवैल्युएशन हो रखा है। इस स्थिति में ₹10 वाले शेयर जो अच्छी कंपनी के हैं उसे खोजना काफी ही मुश्किल है।

लेकिन Syncon Formulation (India) LTD कंपनी 900 कंपनी में से सबसे अच्छी कंपनी है। मैंने इसका अच्छी तरह विश्लेषण किया है। कंपनी का मार्केट केपिटल 472 करोड़ का है। कंपनी को 29.2 करोड़ प्रॉफिट प्रतिवर्ष हो रहा है।

कंपनी का कैश फ्लो भी अच्छा है। और भी बहुत फैक्टर है जिसे मैं जांच करने पर इस कंपनी के परफॉर्मेंस से संतुष्ट हूं और आपको इसे लेने की सलाह दे रहा हूं।

2. Vodafone Idea

कुछ समय  पहले इस शेयर का दाम ₹500 के आसपास था। पर पिछले कुछ वर्षों में इसका दाम काफी नीचे आ गया है। फिर भी कंपनी अपने आंतरिक स्थिति से उबरने का भरसक प्रयास कर रही हैं।

भविष्य में अच्छा करने की उम्मीद है। कंपनी लगातार अपने ग्राहकों की संख्या में वृद्धि कर रहा है और दूसरे इंटरनेट कंपनी को टक्कर दे रही है। इसमें भी आप जरूर निवेश करने की सोच सकते हैं।

अभी केवल 2 स्टॉक आपको बता रहा हूं। जिसमें आप निवेश करके भविष्य में अच्छा रिटर्न कमा सकते हैं। आगे भी इस तरह की हम जानकारी आपके साथ शेयर करते रहेंगे।

लेकिन मैं हमेशा कहता हूं कि स्टॉक मार्केट में निवेश करने से पहले अपने नॉलेज में निवेश करें। यानी स्टॉक मार्केट संबंधी कुछ ज्ञान ले ले। जैसे स्टॉक मार्केट क्या है? अच्छा शेयर का चुनाव कैसे करें? शेयर क्या है? इत्यादि।

आप स्टेशन गुरुजी पर जाकर स्टॉक मार्केट संबंधी कुछ भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

धन्यवाद

कोई टिप्पणी नहीं

Please comment only important matters.

Blogger द्वारा संचालित.