AdSense header

NWR AOM LDCE Question Paper in Hindi

Railway AOM  Question Paper

रेलवे के लगभग सभी नियम पुस्तकों से मैंने 1,500 से ज्यादा प्रश्न उत्तर आपके साथ शेयर कर चुका हूं। कुछ हमारे दोस्त मुझे ईमेल पर प्रैक्टिस सेट शेयर करने की रिक्वेस्ट की है।

इन्हीं लोगों के सुझाव को देखते हुए मैंने प्रैक्टिस सेट बनाकर आपके साथ शेयर करना शुरू किया हूं। कहा जाता है Practice Makes A Man Prefect। यानी आप कितना भी पढ़ लें अगर आप प्रेक्टिस नहीं किए तो  परफेक्ट नहीं हो सकते। बिना प्रैक्टिस के ज्ञान अधूरा होता है।

इसलिए आपको जब भी समय मिले आप 5 मिनट में Railway AOM  Question Paper  प्रैक्टिस कर सकते हैं। मैंने एक प्रैक्टिस सेट में Railway AOM  Question Paper के कुल 25 प्रश्न  और नीचे उत्तर लिखा हूं। आप पहले प्रश्न बनाएं और फिर नीचे दिए उत्तर से मिला ले। इस प्रकार अपने आपको टेस्ट कर सकते हैं कि आप कितना जानते हैं।

Railway AOM  Question Paper का प्रैक्टिस सेट स्टेशन मास्टर, गार्ड, कंट्रोलर, सहायक परिचालन प्रबंधक, ZRTI द्वारा आयोजित परीक्षा इत्यादि में भी बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता है। आप एक बार इसे जरूर ट्राई करें।

स्टेशन गुरुजी

मेरे वेबसाइट का नाम स्टेशन गुरुजी है। मैं इस पर रेलवे संबंधी अनेक जानकारी शेयर करता रहता हूं ।आप निम्नलिखित जानकारी पढ़ सकते हैं।

सामान्य नियम व सहायक नियम (G&SR) 500+ प्रश्न उत्तर

परिचालन नियमावली 200+ प्रश्न उत्तर

दुर्घटना नियमावली

ब्लॉक संचालन नियमावली

राजभाषा

G&SR Correction Slips 1 से 45 

रेलवे सामान्य ज्ञान 

स्टेशन संचालन नियम

 रेलवे स्थापना नियम 

Railway LDCE Practice Set Part 1 

Railway LDCE Question Paper Part 2

Railway LDCE  Question Bank 

Railway LDCE  Exam Question Bank 

Railway LDCE Exm Question Paper 

Railway LDCE Practice Set Part 6

Railway LDCE JE Exam Question Paper 

Railway AOM Question Paper 

ZRTI Operating Question Paper

आप सभी इसे जब भी चाहे  पढ़ सकते हैं। इसके अलावा आप कभी भी गूगल में जाकर रेलवे के किसी भी चैप्टर का नाम और उसके आगे स्टेशन गुरुजी लिख दे या बोल दे। आपके सामने पूरी जानकारी आ जाएगी।

रेलवे विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा के साथ-साथ रेलवे कर्मचारियों को अपने कार्य करने के दौरान यह सभी नियम की जानकारी होना आवश्यक है। यह सभी नियम काफी उपयोगी है। आप इसे जरूर पढ़ें।

अपने आप को जांच करें (Test Yourself) Railway AOM  Question Paper Practice Set Part 9

1. पटाखे वाले की ज्ञान की जांच कितनी अवधि के पश्चात पुनः की जाती है?

A. 2 माह

B. 3 माह

C. 6 माह

D. 12 माह

2. सवारी गाड़ियों के लिए सिग्नल साइटिंग बोर्ड प्रथम रोक सिग्नल से कितने मीटर पहले लगाया जाता है?

A. 1200 मीटर

B. 1000 मीटर

C. 800 मीटर

D. 1400 मीटर

3. धुंध व कोहरे के मौसम में पूर्ण ब्लाक पद्धति में गाड़ियों की अधिकतम गति क्या होती है?

A. 15 किलोमीटर प्रति घंटा

B. 25 किलोमीटर प्रति घंटा

C. 30 किलोमीटर प्रति घंटा

D. 60 किलोमीटर प्रति घंटा

4. कैच साइडिंग स्टेशन की मैन लाइन से कहां पर निकाली जाती हैं?

A. प्रथम रोक सिग्नल के अंदर

B. होम सिग्नल के अंदर

C. प्रथम रोक सिग्नल के बाहर

D. अंतिम रोक सिग्नल के अंदर

5. डाक प्लेटफार्म पर लेते समय गाड़ी की अधिकतम गति क्या होती हैं?

A. 15 किलोमीटर प्रति घंटा

B. 10 किलोमीटर प्रति घंटा

C. 8 किलोमीटर प्रति घंटा

D. 5 किलोमीटर प्रति घंटा

6. समपार फाटको पर चैकरेलो में अधिकतम एवं न्यूनतम क्लीयरेंस क्या होता है?

A. 48/44 mm

B. 51/48 mm

C. 57/51 mm

D. 62/57 mm

7. मंडल पर ART/ARME किन मुख्यालय स्टेशनों पर उपलब्ध है इसकी जानकारी कहां पर उपलब्ध रहती हैं?

A. पब्लिक समय सारणी

B. स्टेशन संचालन नियम

C. दुर्घटना नियमावली

D. संचालन समय सारणी

8. आग की दुर्घटना किस श्रेणी में आती हैं?

A. B

B. A

C. D

D. C

9. किसी सेक्शन की अधिकतम एवं बुक्ड स्पीड का पता कहां से चलता है?

A. पब्लिक समय सारणी

B. सामान्य व सहायक नियम पुस्तिका

C. दुर्घटना नियमावली

D. संचालन समय सारणी

10. सिंगल लाइन टोकन ब्लॉक उपकरण वाले स्टेशन पर किसी गाड़ी को कॉमन स्टार्टर सिग्नल वाली लाइन से रवाना करते समय प्रस्थान प्राधिकार के साथ साथ कौन सा प्राधिकार दिया जाएगा?

A. T-510

B. T- 511

C. T – 512

D. T- 509

11. सवारी गाड़ी के खाली रैक कि शंटिंग के दौरान अधिकतम गति कितनी  होगी?

A. 18 किलोमीटर प्रति घंटा

B. 10 किलोमीटर प्रति घंटा

C. 12 किलोमीटर प्रति घंटा

D. 15 किलोमीटर प्रति घंटा

12. डबल लाइन पर पूर्ण संचार व्यवस्था भंग के समय यह गाड़ी जाने के बाद उसी दिशा में दूसरी गाड़ी कब चलाई जाएगी?

A. 30 मिनट बाद

B. 25 मिनट बाद

C. 60 मिनट बाद

D. 45 मिनट बाद

13. पूर्ण संचार व्यवस्था भंग के दौरान गाड़ी के ब्लॉक सेक्शन में खड़े होने के कितनी देर बाद गार्ड गाड़ी का बचाव करेगा?

A. तुरंत

B. 10 मिनट बाद

C. 15 मिनट बाद

D. 5 मिनट बाद

14. सवारी गाड़ी को ब्लॉक सेक्शन में रनिंग टाइम के कितने समय बाद ओवरड्यू माना जाएगा?

A. 5 मिनट बाद

B. 10 मिनट बाद

C. 15 मिनट बाद

D. 20 मिनट बाद

15. सिंगल लाइन पूर्ण संचार व्यवस्था भंग होने के दौरान संचार खोलने के लिए जाने वाले व्हीकल की गति कितनी होगी?

A. 15/10 किलोमीटर प्रति घंटा

B. 25/10 किलोमीटर प्रति घंटा

C. 15/8 किलोमीटर प्रति घंटा

D. 25/8 किलोमीटर प्रति घंटा

16. गाड़ी आगे जाने में असमर्थ हैं तो लोको पायलट गार्ड को सूचित करने के लिए कौन सी सिटी बजाएगा?

A. 0 0 0 0

B. 0 – 0 –

C. – – –

D. ———

17. बहुसंकेती ऊपर उठने वाली या बहुसंकेती कलर लाइट सिगनल व्यवस्था में लाइन क्लियर देने की पर्याप्त दूरी क्या होगी?

A. 180 मीटर

B. 120 मीटर

C. 300 मीटर

D. 400 मीटर

18. कोई गाड़ी गलत प्रस्थान आदेश के साथ ब्लॉक सेक्शन में प्रवेश कर जाए तो उसे रुकावट मांगते हुए ब्रॉडगेज में उसका बचाव किस प्रकार करेंगे?

A. 600-1200-10-10 मीटर

B. 400-800-10-10 मीटर

C. 270-10 मीटर

D. 180-10 मीटर

19. गाड़ी विभाजन के मामले में आगे वाला भाग स्टेशन ले जाने के लिए गार्ड लोको पायलट को कौन सा प्राधिकार देगा?

A. TA-602

B. TB-602

C. T-609

D. T-806

20. पटाखों की सामान्य आयु कितनी होती है?

A. 5 साल

B. 7 साल

C. 3 साल

D. 6 साल

21. CAT का पूरा नाम क्या है?

A. Central Admission Test

B. Central Administration Tribunal

C. Central Administrative Tribunal

D. Central Admission Test Examination

22. Indian Railway Institute of Electrical Engineering कहां है?

A. लखनऊ

B. नासिक

C. सिकंदराबाद

D. जमालपुर

23. इंडियन रेलवे इन्स्टीट्यूट ऑफ सिविल इंजीनियरिंग कहां है?

A. पुणे

B. नासिक

C. सिकंदराबाद

D. जमालपुर

24. किस राज्य की मुख्य क्षेत्रीय भाषा अंग्रेजी नहीं है?

A. मेघालय

B. अरुणाचल प्रदेश

C. नागालैंड

D. मणिपुर

25. सामान्य व सहायक नियम अपेंडिक्स G में किसका विवरण है?

A. घाट नियम

B. ईएमयू गाड़ियों का संचालन

C. डीएमयू गाड़ियों का संचालन

D. पुश  गाड़ियों के संचालन

Answer

1. B

2. B

3. D

4. A

5. C

6. C

7. C

8. A

9. D

10. C

11. D

12. A

13. A

14. B

15. A

16. A

17. A

18. A

19. C

20. A

21. C

22.  B

23. A

24. A

25. D 

Thanks 

129 KB

कोई टिप्पणी नहीं

Please comment only important matters.

Blogger द्वारा संचालित.