AdSense header

Multibagger Stock 2022 in India

Multibagger Stock in India

स्टेशन गुरुजी वेबसाइट पर आप सभी का स्वागत है। बिना किसी भेदभाव एवं किसी भी कंपनी का प्रचार किए हुए निष्पक्ष रुप से सही जानकारी देना मेरा प्रथम उद्देश्य है।

मैं पहले भी बता चुका हूं कि अच्छा शेयर कैसे चुनें? शेयर बाजार में निवेश कैसे करें? मुचल फंड और शेयर बाजार में क्या अंतर है। स्टॉक मार्केट में डेली ₹1000 कैसे कमाए?  Intraday  कैसे करें? P/E Ratio और  ऑनलाइन ट्रेडिंग क्या है? Short Selling क्या है? इत्यादि।

मेरे सब्सक्राइब जो हमेशा मेरी सलाह ध्यान से पढ़ते हैं उन्होने कमेंट किया था कि अच्छा Multibagger Stock बताइए जिसका मूल्य भी कम हो और भविष्य में अच्छा कर सकता है।

5000 कंपनी में से सबसे अच्छा और भविष्य में बढ़िया रिटर्न देने वाले Multibagger Stock को सर्च किया है। मेरा काम  आपको सही जानकारी देना है। अच्छा शेयर  के बारे में मैंने आपको बताया था कि किसी भी शेयर को खरीदने से पहले उसका P/E Ratio जरूर देखें।

यदि कंपनी का P/E Ratio 30 से कम है तो वह शेयर खरीद सकते हैं। लेकिन केवल P/E Ratio काफी नहीं होता। P/E Ratio का अलावा और भी बहुत कुछ देखना पड़ता है। अच्छा शेयर को खरीदने से पहले अच्छी तरह उस कंपनी के बारे में जांच पड़ताल करना चाहिए।

लेकिन कई लोगों के पास इतना समय नहीं है कि वह कंपनी के बैलेंस शीट, कैपिटल, कैश फ्लो, डिविडेंड, कंपनी की संपत्ति, कंपनी के ऊपर कर्जा इत्यादि की जांच कर सके।

मैं आपको Multibagger Stock शेयर बता रहा हूं  जिसका दाम  भी कम है और जो काफी अच्छा है। आपके साथ में शेयर कर रहा हूं।

3 Multibagger Stocks in India

आज मैं आपके साथ तीन Multibagger Stock  शेयर कर रहा हूं जो भविष्य में अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखता है। इससे अच्छा करने की पूरी संभावना भी है।

फिर भी यह मेरा यह सलाह केवल वित्तीय ज्ञान से संबंधित हैं। आप निवेश करने से पहले इसके बारे में अच्छी तरह सर्च कर ले। मैंने जो रिसर्च किया हूं वह आपके साथ शेयर कर रहा हूं।

आप इसमें निवेश खुद के रिस्क पर करें। मैं जो भी सर्च किया हूं वह आपको बता रहा हूं। तीन Multibagger Stock निम्नलिखित है। यह सभी कंपनी जिसका मार्केट कैपिटल 5000 करोड़ से कम है। सभी स्मॉल कैप कंपनी है।

1. Action Construction Equipment Ltd

उपरोक्त कंपनी मोबाइल टावर, रोड निर्माण करने वाले यंत्र, क्रेन, बड़ी-बड़ी गाड़ियां का निर्माण करते हैं। सभी तथ्यों का सर्च करने पर इसका संक्षिप्त रूप से इस प्रकार हैं।

कंपनी का मार्केट कैपिटल 3165 करोड़ रुपए हैं। कंपनी का P/E Ratio 30 है। कंपनी का नेट प्रॉफिट प्रति वर्ष लगभग 80 करोड़ है। कंपनी का कैश फ्लो प्रतिवर्ष ₹70 करोड़ है। उपरोक्त जानकारी देखने पर हम यह कह सकते हैं कि यह एक Multibagger Stock है।

2. NCL Industries Ltd

यह कंपनी सीमेंट, कंक्रीट, हाइड्रोपावर इत्यादि बनाते हैं। इसका चुनाव भी हमने काफी कुछ रिसर्च करने के बाद किया हूं। आपको भविष्य में मल्टीबैगर रिटर्न दे सकती है।

कंपनी का मार्केट कैपिटल 1165 करोड़ है। कंपनी का P/E Ratio 7.70 है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 150 करोड़ प्रतिवर्ष है। कैश फलों 104 करोड़ प्रतिवर्ष है।

कंपनी पिछले 5 सालों से प्रॉफिट ग्रोथ 22.25% से कर रही हैं। कंपनी का वर्तमान में 1 शेयर का दाम ₹251 है।

उपरोक्त सभी तथ्यों द्वारा हम कह सकते हैं कि यह एक अच्छी Multibagger Stock है।

3. Rupa & Company Ltd

इस कंपनी का नाम आपने जरूर सुना होगा। यह कंपनी बनियान, अंडरवियर, ब्रा, सॉक्स इत्यादि बनाते हैं। आप इसका यूज भी जरूर किए होंगे। ऑनलाइन वेबसाइट जैसे अमेज़न एवं फ्लिपकार्ट अभी अपना माल बेचती है।

इंडिया की प्रसिद्ध कंपनियों में से एक है। भविष्य में काफी आगे जाने की संभावना है।

इस कंपनी का मार्केट कैपिटल लगभग 4000 करोड़ है। शेयर का P/E Ratio 21.8 हैं। कंपनी का वार्षिक लाभ 175 करोड़ है। कंपनी का वार्षिक कैश फ्लो 188 करोड़ है।

वर्तमान में कंपनी के 1 शेयर का भाव ₹491 हैं। यह कंपनी भविष्य में Multibagger रिटर्न देने की क्षमता रखता है। इसलिए आप इसमें निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं।

संक्षेप में

जाते-जाते संक्षेप में मैं आपको यह बताना चाहता हूं अभी जबकि शेयर मार्केट अपने शिखर पर पहुंचा हुआ है। सभी शेयर का भाव आसमान छू रहा है और सभी शेयर ओवरवेल्यू पर बिक रही हैं।

उस स्थिति में उपरोक्त तीनों Multibagger Stock जिसका दाम भी कम है और यह भविष्य में मल्टीबैगर रिटर्न देने की क्षमता रखता है। आप इसमें निवेश करने पर विचार कर सकते हैं

लेकिन मैं फिर एक बात बताना चाहता हूं कि इसमें निवेश करने से पहले आप भी इसे अच्छी तरह जांच कर ले। आपको अच्छा लगे तभी इसमें निवेश करें। किसी भी प्रकार का शेयर मार्केट संबंधी सवाल हो तो हमें जरूर बताएं।

धन्यवाद

कोई टिप्पणी नहीं

Please comment only important matters.

Blogger द्वारा संचालित.