AdSense header

Indian Navy SSR 2021, Vacancy, Age, Syllabus And Exam Pattern in Hindi

Indian Navy SSR 2021, Vacancy, Age, Syllabus And  Exam Pattern in Hindi

आज मैं आपको इंडिया नेवी ( Indian Navy) परीक्षा संबंधी पूरी जानकारी दे रहा हूं। यदि आप भी भारतीय नेवी में जाकर अपना कैरियर बनाने के साथ-साथ देश की सेवा करना चाहते है तो इसे जरूर पढ़ें।

 

इंडियन नेवी (Indian Navy) ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें अनुसार 2500 पदों की वैकेंसी निकाली गई है। इस पदों के लिए भारतीय नागरिक केवल पुरुष ही आवेदन कर सकता है। 

SSR का Full Form

Senior Secondary Recruitment

Indian Navy में फॉर्म भरने की तारीख 26 अप्रैल 2021 से शुरू होगी और अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2021 है।

 

शैक्षणिक योग्यता

इंडियन नेवी (Indian Navy) एसएसआर में आवेदन करने के लिए 10+2 पास होना चाहिए। उसमें गणित और भौतिकी के साथ केमिस्ट्री, बायोलॉजी या कंप्यूटर विज्ञान तीनों में से कोई एक विषय जरूर होना चाहिए।

 

आयु सीमा

इस परीक्षाा Indian Navy में केवल वही लोग आवेदन कर सकता है जिसका जन्म तिथि 1-8-2000 से 31-7- 2003 के बीच में हो। केवल भारतीय अविवाहित पुरुष नागरिक ही आवेदन कर सकता है। महिला इसमें आवेदन नहीं कर सकती।

 

परीक्षा फीस

इस परीक्षा (Indian Navy) का आवेदन फीस इस प्रकार है। सामान्य वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी ₹   215 आवेदन फीस जमा करेगा और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति तो कुछ भी फीस  नहीं देना पड़ेगा। परीक्षा फीस केवल ऑनलाइन जमा करना पड़ेगा।

 

परीक्षा पेटर्न

यह परीक्षा (Indian Navy) तीन चरणों से होकर गुजरती है। यदि आप अपने तीनों चरण में सफलता प्राप्त कर लिया तो आप भारतीय नेवी में भर्ती हो गए।

1. Computer Based Test (CBT)

2. Physical Test

3. Medical Test

 

Computer Based Test (CBT)

यह सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट तो सभी विद्यार्थी निकाल लेते हैं लेकिन यह निकालना थोड़ा सा मुश्किल है।

 

इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न  1 नंबर काा होता है। कुल 100 नंबर का परीक्षा लिया जाता है।

 

हमें कभी भी गलत उत्तर नहीं देना चाहिए। यदि कोई भी प्रश्न आप नहीं जानते हैं तो उसे छोड़ देंं। क्योंकि इसमें नेगेटिव मार्किंग की जाती हैं। यानी यदि आपने किसी प्रश्न का उत्तर गलत दिया तो आप का 0.25 नंबर कट जाएगा।

 

उपरोक्त स प्रश्न को हल करने के लिए अधिकतम 60 मिनट का समय दिया जाता है। आपको इसी 60 मिनट के अंदर सभी प्रश्नों को हल करना है। यदि आपने समय से पहले सभी प्रश्नों का हल कर लिया तो एक बार जरूर इसे चेक कर ले।

 

परीक्षा का सिलेबस

परीक्षा में कुल 4 विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं।

1. गणित

2. इंग्लिश

3. विज्ञान

4. सामान्य ज्ञान

प्रत्येक विषय से 25 प्रश्न पूछे जाते हैं। यानी कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं।

 

प्रत्येक विषय में आपको अलग-अलग क्वालीफाई होना आवश्यक है। यानी 40% प्रत्येक विषय में लाना आवश्यक है। जैसे आपने तीन विषय में 25 में से 20 नंबर ले आए और एक विषय में आपने 8 नंबर लाया तो आपका सलेक्शन नहीं होगा। इसलिए प्रत्येक विषय पर बराबर ध्यान दें और प्रत्येक विषय में क्वालीफाई करने का प्रयास करें।

 

सभी प्रश्न 12वी क्लास के लेवल से पूछा जाता है। यदि आप 12वी  का सिलेबस अच्छी तरह तैयार किए हुए हैं तो आपको इसे हल करने में कोई भी परेशानी नहीं आएगी।

 

Physical Test

जैसा कि आपको मैं पहले ही बता चुका हूं इसमें फिजिकल टेस्ट बहुत आसान होता है। इस टेस्ट में कुल तीन प्रकार के टेस्ट लिया जाते हैं

1. 1.6 किलोमीटर का दौर 7 मिनट में पूरा करना होता है।

2. 20 बार उठक बैठक।

3. 10 बार Push-ups

यह सभी परीक्षाएं क्वालीफाई टाइप होता है। इसमें किसी भी प्रकार का अंक नहीं दिया जाता है।

 

Medical Test

फिजिकल टेस्ट की तरह यह भी एक सामान्य टेस्ट है। मुख्य रूप से इसमें लंबाई पर ध्यान दिया जाता है। आपका लंबाई कम से कम 157 सेंटीमीटर होना चाहिए। आंखें 6/6 तथा शरीर में किसी भी प्रकार का गंभीर रोग नहीं होनी चाहिए।

 

अब आप पूरी तरह समझ गए होंगे। इस प्रकार इस परीक्षा में पास होने के लिए मुख्य रूप से लिखित परीक्षा ही मायने रखता है। इसमें अच्छा नंबर लाने पर ही आपका सलेक्शन हो सकता है।

संक्षेप में

मेरे वेबसाइट करना स्टेशन गुरुजी हैं। आप गूगल पर जाकर स्टेशन गुरुजी लिखे या बोल दे आपको सभी समस्या का समाधान मिल जाएगा।

फिर भी आपको कोई दिक्कत है तो मुझे आप ईमेल भेज सकते हैं। मैं पढ़ाई लिखाई, मोटिवेशनल कहानी, वित्तीय जानकारी  इत्यादि विषय पर निष्पक्ष रुप से ज्ञानवर्धक लेख लिखता रहता हूं। जो आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं।

 

जाते-जाते कुछ मुख्य बात। दोस्तों यह भर्ती प्रत्येक साल निकलती है। यदि आप एक बार में नहीं तो दूसरी बार में, दूसरी बार में नहीं तो तीसरी बार में आपका इसमें सलेक्शन हो जाएगा। यदि आपका अभी आयु कुछ कम है तो भी इसके तैयारी में लग जाइए।

 

धन्यवाद।

 

 

कोई टिप्पणी नहीं

Please comment only important matters.

Blogger द्वारा संचालित.