AdSense header

जीवन में सफलता कैसे प्राप्त करें? सफल होने के 10 तरीक़े।

सफलता किसे कहते हैं?

आप जो लक्ष्य बनाते हैं और उस लक्ष्य को प्राप्त कर लेते हैं वही सफलता है। सफलता प्रत्येक व्यक्ति के लिए अलग अलग हो सकता है।

किसी व्यक्ति के पास एक साइकिल नहीं है। उन्होंने लक्ष्य बनाया 1 साल मुझे पैसा जमा करके एक साइकिल खरीदनी हैं। उन्होंने अपने मज़दूरी से प्रतिदिन 50 रूपए 1 साल जमा किया। 1 साल बाद उन्होंने साइकिल खरीद लिया। अपना लक्ष्य प्राप्त कर लिया और सफल हो गया।

जिस व्यक्ति के पास साइकिल है उसकी नजर में उसकी सफलता का कोई वैल्यू नहीं है। लेकिन वह व्यक्ति सफल है। क्योंकि उन्होंने जो अपना लक्ष्य रखा वह पूरा कर लिया है। उसके पास इससे पहले कोई साइकिल नहीं था।

ठीक उसी प्रकार एक अमीर बिजनेसमैन के लिए सरकारी नौकरी प्राप्त करना मामूली बात है। लेकिन गरीब परिवार का लड़का लक्ष्य बनाता है मुझे 2 साल में सरकारी नौकरी प्राप्त करनी हैं और 2 साल के अंदर सरकारी नौकरी प्राप्त कर लिया। वह सफलता कहलायेगा।

इस प्रकार आप सफल हो सकते हैं। अपना लक्ष्य बनाओ और उसे प्राप्त करो। सफल लोगों में शामिल हो जाओ। सफलता की ओर बढ़ रहे हैं या नहीं बढ़ रहे हैं इसका पता जरूर लगाते रहे।

जैसे कोई 10 साल पहले कार में चलता था और आज भी कार में ही है। दूसरी तरफ वह व्यक्ति जो 10 साल पहले साइकिल चलाता था आज वह कार में है।  वह साइकिल से कार में पहुंच गया। इस प्रकार आप अपना जांच स्वयं कर सकते हैं कि आप  आगे बढ़ रहे हैं या नहीं।

कहा गया है चलती का नाम गाड़ी बंद है तो खटारा। हमेशा जीवन में आगे बढ़ते रहें। सफलता की निशानी यह है कि आपके पिताजी क्या थे और आप क्या है। आप के आने वाली पीढ़ी किस दिशा में जा रही है। सफलता की ओर बढ़ते रहे।

सफल होने के 10 तरीके

अब मैं आपको कुल 10 तरीके बता रहा हूं। यदि आप इसे अपने जीवन में उतार लिया तो आप जरूर सफलता प्राप्त कर सकते हो।  जो लक्ष्य बनाओ उसे आप जरूर प्राप्त कर सकते हो।

1. अपने दुख से मन ही मन चीखों और चिल्लाओं

डिजरायली ने एकदम ठीक कहा है बिना चीख और रक्त के कुछ भी उत्पन्न नहीं होता है। पहले चीखों, अपने दर्द से, मुसीबत से, समाज के अपमान से फिर पसीना ही नहीं अपना रक्त भी बहाओं।

अपने आपको मेहनत और लक्ष्य के लिए कुर्बान कर दो। जब रक्त बहेगा और चीख उत्पन्न होगी तो कुछ ना कुछ जरूर पैदा होगा।

पहले सोचो कि हमें सफल क्यों होना है? आखिर सफलता प्राप्त करके हम क्या करना चाहते हैं?

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बिल गेट्स ने कहा  है यदि हम गरीबी में पैदा होते हैं तो यह मेरा गलती नहीं लेकिन यदि हम गरीब मरते हैं तो यह मेरा गलती है।

जब आप मन ही मन चीखोगे, चिल्लाओगे, अपने इस गरीबी की जंजीर को तोड़ना चाहोगे तो वह जरूर टूटेगा। आप गरीबी से आजाद हो जाओगे।

यदि आप बेरोजगार हो तो रोजगार के लिए चीखो, चिल्लाओ,  रोजगार पाने के लिए खूब मेहनत करो। आपको  रोजगार जरूर मिलेगा और आपका दुखों का अंत हो जाएगा।

नशा मेहनत का करों

ताकि आपको बीमारी भी सक्सेस वाली लगें। 

2. सफल लोगों की तरह सोचो

Successful लोग किस प्रकार सोचते हैं? इस बात पर ध्यान दें। सभी लोग सफल नहीं हो पाते हैं। कुछ ही लोग सफल हो पाते हैं। जीवन में आखिर क्या कारण है की कुछ लोग सफलता के शिखर पर चढ़ते रहते हैं और बाकी लोग सफलता  से कोसों दूर हो जाते हैं

इसका मुख्य कारण है हमारी सोच। जैसा हम सोचते हैं वैसा ही बनते हैं। इसलिए अपना सोच को विकसित करें। इस प्रकार सोचे जिस प्रकार Successful लोग सोचते हैं।

दुनिया में बहुत सारे Successful लोगों की जीवनी हमें मिल जाएगी। भारत में रतन टाटा, धीरूभाई अंबानी, अक्षय कुमार, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन आप पढ़ें।

इन महापुरुषों कि जीवन का संघर्ष  देखें। किस प्रकार उन्होंने जीवन में संघर्ष करके सफलता प्राप्त किया। वह किस प्रकार निर्णय लिया कि अपने आप को इस मुकाम पर पहुंचा पाए। आप भी उसी प्रकार सोचने का प्रयास करें जिस प्रकार सफल लोग सोचते हैं।

जिद करना सीखो

जो लिखा नहीं मुकद्दर में

उसे हासिल करना सीखो।

3. असफलता से मत डरो

असफलता से कभी भी मत डरो। असफल वह होता है जो प्रयास करते हैं। जो प्रयास ही नहीं करता वह कभी सफल और असफल  नहीं होता।

यदि सफलता प्राप्त करने में अनेकों बार असफलता मिले तो वह कम है। ग्राहम बेल एक हजार बार असफल होने के बाद अपने प्रयास में सफल हुआ था।

तैमूर के बारे में कहा जाता है कि  उसके दुश्मन ने उसका पीछा करना शुरू किया। वह जंगल में भाग एक गुफा में छुप कर लेटा हुआ था। तभी उन्होंने देखा कि एक छोटी सी चींटी अनाज का टुकड़ा मुंह में दबाकर बार-बार चढ़ रहा है और नीचे गिर रहा है।

तैमूर गिनती कर रहा था 69 बार वह चींटी असफल हुई। 70वी बार में वह दाना को लेकर  मंजिल तक पहुंच गई। तैमूर के शरीर में बिजली की तरह झटका लगा और वह वापस युद्ध लड़ने चला गया।

इतिहास में इस प्रकार के सैकड़ों सच्ची Motivational Story  है। यह  बताती कि लक्ष्य प्राप्त करने के लिए हमें सैकड़ों वार यदि असफलता मिले तो वह कम है।

4. अपने आप पर विश्वास रखों

जीवन में विश्वास का बहुत बड़ा स्थान हैै। जहां विश्वास है वहां आशा है। जहां  आशा है वहां जीवन है। जहां अविश्वास है वहां निराशा है। जहां  निराशा है  वहां मौत है।

अपने आप पर हमेशा विश्वास रखें। मैं यह काम कर सकता हूं हमेशा ऐसा सोचे। मैं विजेता हूं यह बात अपने मांइड में बैठा ले।

कहा गया है

अगर आप खुद ही खुद पर

भरोसा नहीं करोगे

तो कोई और क्यों आप पर भरोसा करेगा।

5. कुछ बड़ा सोचो

एक किताब है जिसका नाम है सोचो और अमीर बन जाओ। नेपोलियन हिल की यह बहुत ही अच्छी किताब है। यदि आपको समय मिले तो एक बार इसे जरूर पढ़ना।

सोचो और अमीर बन जाओ किताब  को नेपोलियन हिल ने 20 साल तक लिखा। इसमें 500 सफल लोगों के बारे में जानकारी दी गई।

नेपोलियन हिल कहते हैं कि हम जैसा सोचते हैं वैसा बनते हैं। जितना ऊपर सोचोगे उतना ऊपर जाओगे। यदि आपका लक्ष्य छोटा रहेगा तो आपको फल भी छोटा ही प्राप्त होगा। आप लोगों ने बचपन में यह कहावत जरूर सुना होगा हम जितना ऊपर लक्ष्य रखते हैं हमारा तीर  उतना हीं ऊपर जाता है।

यदि आपकी सोच ही चपरासी बनने की होगी तो आप क्या बन पाओगे। यदि आप सोचोगे कि मुझे किसी दफ्तर में अधिकारी बनना है तब कहीं जाकर आप बाबू बन सकते हो। इसलिए हमेशा अपनी सोच बड़ी रखो।

6. दिमाग खुला रखो

आज का समय विज्ञान का समय हैै। प्रति मिनट दुनिया बदल रही है। नए नए अविष्कार हो रहा है। कल कुछ और आज कुछ और देखने को मिल रहा है।

हमारे पास जो जानकारी हैं वह हमेशा बदलती रहती है। इस परिस्थिति में यदि हमें सफल होना है तो हमें अपना दिमाग खुला रखना पड़ेगा। आपको कुछ साल पहले किसी ने बता दिया कि यह काम कैसे होता है। आप उसी को दिमाग में  बंद कर लिए। यह गलत बात है।

अपने दिमाग को हमेशा खुला रखो। नये टेक्नोलॉजी जो दुनिया में आ रहा है उससे आप जूड़ो।  आपके  काम का कई मोबाइल एप्लीकेशन आ गया है जो आपकी मदद कर सकता है।

आप पढ़ने वाले विद्यार्थी हो या फिर बिजनेसमैन। कई मोबाइल एप्लीकेशन आपको हेल्प कर सकता है। 50 सालों से आप नोटबुक और पेन से लिख रहे हो आज भी वही काम कर रहे हो। जबकि आजकल  आप उसको ऑनलाइन लिख सकते हो।

नई नई टेक्नोलॉजी उसका उपयोग करना  सीखो। कुछ नया जानकारी लेने की मन में जिज्ञासा पैदा करो। यह तभी हो सकता है जब आपका माइंड खुला रहेगा। नया चीज सीखने में आपकी रूचि बनी रहेगी तभी आपको सफलता मिलेगी।

7. एक बार जो लक्ष्य बना लो उस पर अडिग रहो

अपना मंजिल बार बार ना बदले। इससे आपको सफलता प्राप्त नहीं होगी। एक बार जो अपना लक्ष्य बना लिया उसे प्राप्त करने के बाद ही चैन की नींद ले।

अंगद की तरह एक बार पांव जमा  दिया तो उसे मत उठा लो।  कोई भी कितना आपको मानसिक रूप से परेशान करें अपना लक्ष्य नहीं बदलना चाहिए।

चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि हमें कभी भी लोगों के  कहने पर या लोक निंदा से अपना रास्ता नहीं बदलना चाहिए। एक बार जो ठान लिया तो पूरााा करके ही दम लेंं।

लोगों की बातों को ज्यादा सीरियस ना लिया करो

 वक्त बदलते हैं उनके बोल भी बदल जाएंगे। 

8. अपने अंदर के टैलेंट को पहचानो

आपको किसी ने बोल दिया अरे तुम्हें तो हीरो बनना चाहिए। आप हीरो बनने की तरफ चल पड़े। किसी ने आपको बोल दिया अरे तुम्हें तो क्रिकेटर बनना चाहिए। आप क्रिकेटर बनने के रास्ते पर चले गए। किसी ने आपको बोल दिया अरे तुम्हें तो साइंटिस्ट होना चाहिए और आप उसी रास्ते पर चल रही है।

इस प्रकार आप चलोगे तो कभी भी सफलता आपको नहीं मिलेगी। अपने अंदर के टैलेंट को पहचानो। आपके अंदर  क्या टैलेंट है? उसे आप विकसित करोो। वही काम करो जिसमें आपका मन लगता है। तभी आपको सफलता मिलेगी।

आप सोच सकते हो अभी यदि अक्षय कुमार एक क्रिकेटर बनता तो कैसा रहता? यदि सचिन तेंदुलकर एक फिल्म का हीरो बनता फिर वह कितना आगे बढ़ता? इन सभी ने अपने अंदर के टैलेंट को पहचाना और उसी के अनुसार उसे विकसित करके जीवन में सफलता प्राप्त किया।

9. अपने हॉबी को अपना प्रोफ़ेशन बनाओ

आपको जिस काम करने में मन लगता है उसे करने में आपको कभी भी थकान महसूस नहीं होता। कितना अच्छा हो यदि आपके मनचाहा काम ही आपका व्यवसाय बन जाए।

वारेन बफेट को बचपन से ही शेयर खरीदने और बेचने का बहुत ही शौक था। अपने जीवन के 9 साल से ही शेयर मार्केट में खरीद बिक्री शुरू कर दिया। आगे चलकर उन्होंने शेयर बाजार को ही अपना व्यवसाय बना लिया और आज वह विश्व के सबसे बड़े स्टॉक मार्केट निवेशक कहलाते हैं।

आप ऐसा काम को अपना व्यवसाय बनाएं जिसे करने में आपको बहुत मन लगता हो। बदलते टेक्नोलॉजी के कारण व्यवसाय के कई अवसर खुल गए हैं।

यदि आप कॉमेडी करते हो तो एक यूट्यूब चैनल बनाकर कॉमेडी कर सकते हो। यदि आपको डांस अच्छा लगता है तो यूट्यूब पर आप लोगों को डांस सिखा सकते हो। इस प्रकार जो काम आपको अच्छा लगता है उसे ही अपना व्यवसाय बना लो और जीवन में सफलता प्राप्त करें।

10. सोचो मत करो

दुनिया में शायद ही कोई इंसान होगा जो सोचता नहीं होगा। लेकिन ज्यादा सोचना Overthinking कहलाता है। Overthinking कई बीमारियों को जन्म देती हैं।

इसलिए ज्यादा सोचने में अपना समय बर्बाद ना करें। एक बार सोच कर जो लक्ष्य बना लिया उसे पूरा कर ले। क्योंकि केवल सोचने से कुछ होने वाला नहीं। सोचना हमारे मस्तिष्क का काम है। लेकिन उसे करना हमारा काम है। अपनी सोच को वास्तविकता रूप अपने काम से ही दे सकते हैं।

इसलिए सोचने में ज्यादा शक्ति खर्च करने से अच्छा है उस काम को पूरा करने में हम अपनी शक्ति लगाए। जिससे काम पूरा हो जाएगा और हमें सफलता मिल जाएगा।

सपने आपके हैं तो पूरा भी आप ही करोगे

ना ही हालात आपके हिसाब से होंगे और ना ही लोग। 

स्टेशन गुरुजी

मेरे वेबसाइट का नाम स्टेशन गुरुजी है। जहां पर मैं मोटिवेशनल कहानी, पढ़ाई लिखाई, निवेश संबंधी अनेक अच्छी एवं उपयोगी बातें शेयर करता रहता हूं। आप चाहे तो इसे पढ़ सकते हैं।

आपके मन में यदि और भी कोई सवाल हो तो गूगल पर जाकर स्टेशन गुरूजी और उसके आगे अपना सवाल लिख दे या बोल दे आपको उसका जवाब मिल जाएगी। मुझस आप ईमेल द्वारा भी सवाल पूछ सकते हैं।

धन्यवाद

 

कोई टिप्पणी नहीं

Please comment only important matters.

Blogger द्वारा संचालित.