AdSense header

Index Fund क्या है? Best Index Fund 2021 को जाने।

Index Fund क्या है?

आपने Mutual Funds के बारे में सुना होगा। Mutual Funds कई प्रकार के होते हैं। उसमें से ही एक फंड का नाम है Index FundIndex Fund एक ऐसी फंड है जिसमें फंड मैनेजर नहीं होता।

अमेरिका जैसे विकसित देशों में Index Fund काफी लोकप्रिय हैै। पिछले कुछ वर्षों से भारत में भी इसकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी हो रही है।

भारत में दो स्टॉक एक्सचेंज है। पहला स्टॉक एक्सचेंज का नाम है बोम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE)  जिसका  Index  Sensex  कहलाता हैै। दूसरा स्टॉक एक्सचेंज का नाम है नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) इसके Index का नाम है Nifty।  Index Fund इसी Index का प्रतिनिधित्व करता है।

जैसा कि आप जानते हैं की Mutual Funds में कई प्रकार के फंड होते हैं। जैसे लार्ज कैप फंड, स्मॉल कैप फंड, मिड कैप फंड, मल्टीकैप फंड इत्यादि। इसी प्रकार Index Fund भी एक प्रकार का Mutual Funds हैै।

अंतर केवल इतना है कि अन्य सभी Mutual Funds में एक फंड मैनेजर होता है। जबकि Index Fund में कोई फंड मैनेजर नहीं होता। अन्य सभी Mutual Funds को हम एक्टिव फंड बोलते हैं। जबकि Index Fund एक पैसिव  फंड होता है।

Index Fund से क्या फायदा है?

1. यदि आपको Mutual Funds के फंड मैनेजर पर भरोसा नहीं है और आप शेयर मार्केट पर भरोसा करते हैं तो यह आपके लिए बिल्कुल सही है।

क्योंकि कई बार फंड मैनेजर की गलती से निवेशक को बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ जाता है। लेकिन इसमें किसी प्रकार का कोई फंड मैनेजर नहीं होता है। शेयर मार्केट का Index ही इसका प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए एक भरोसे का प्रतीक माना गया है।

2. यह एक ऐसी फंड है इसमें फंड मैनेजर द्वारा किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं किया जाता है। कई बार फंड मैनेजर द्वारा अच्छा शेयरों की गलत गलत खरीद-फरोख्त एवं अच्छा शेयरों की पहचान करने में गलती हो जाती है।

इस प्रकार हमारा निवेश प्रभावित होता हैै। इसीलिए अन्य Mutual Funds को एक्टिव फंड और Index Fund को पैसिव  फंड बोला गया है।

3. Index Fund सबसे सस्ता फंड होता  है। Mutual Funds में यदि आप निवेश करते हैं तो आपको 1% से 3% तक Mutual Funds मैनेजर को कमीशन देना पड़ता हैै।

जबकि Index Fund में अधिकतम 0.5% कमीशन ही दिया जाता है। इससे सस्ता फंड कोई भी नहीं है। चुकी सस्ता Mutual Funds  है इसलिए निवेशक को लाभ ज्यादा होता है।

4. पिछले कुछ वर्षों से Index Fund निवेशकों के लिए काफी लोकप्रिय हो रहा है। जो व्यक्ति शेयर मार्केट में निवेश तो करना चाहते हैं पर कुछ शेयर में नहीं बल्कि पूरे बाजार में उसके लिए यह फंड ही एकमात्र विकल्प है।

Index Fund में किसी कंपनी के 2-4 शेयर में नहीं बल्कि पूरे इंडेक्स में निवेश किया जाता है। इसलिए इसमेंं नुकसान  होने की संभावना कम रहती हैं।

5. Index Fund में भी आप कभी भी निवेश कर सकते हैं और कभी भी निवेश बंद कर सकते हैंं। कभी भी अपना निवेश निकाल सकते हैं। यहां नहीं आपको पूर्ण आजादी मिलेगा। किसी प्रकार का कोई बंधन नहीं मिलेगा।

टैक्स सेविंग म्युचुअल फंड (ELSS) की भांति इसमें समय का कोई बंधन नहीं है। आपका पैसा है जब चाहे तब निकालो आपकी मर्जी है।

Index Fund के प्रकार

टैक्स के हिसाब से Index Fund को दो भागों में बांटा गया है। यानी इंडेक्स फंड दो प्रकार के होते हैंं

1. Short Term Index Fund

2. Long Term Index Fund

1. Short Term Index Fund

Short Term Index Fund उसे कहते हैं जिसे एक वर्ष से पहले निवेश को निकाल लेते हैंं। कई बार क्या होता है कुछ काम आ जाने से पहले हम अपने निवेश को निकालना पड़ता हैै।

यदि हम अपने निवेश को Index Fund से 1 साल पूर्व निकाल लेते हैं तो हमें 15% टैक्स देना पड़ता है। इसलिए प्रयास करें की कभी भी 1 साल से पहले  Index Fund ऐसे पैसे ना निकालेे।

2. Long Term Index Fund

यदि आप Index Fund में 1 साल तक निकासी नहीं करते हैं तो इसे Long Term Index Fund कहां जाएगा।

Long Term Index Fund से दो फायदे मिलता है। एक यह कि हमें 15% टेक्स से मुक्ति मिल जाता है और दूसरा रिटर्न भी अच्छा मिल जाता है। Long Term Index Fund में हमें एक लाख से ऊपर की प्रॉफिट पर 10% टैक्स देना पड़ता है।

Best Index Fund for 2021

आप आपके मन में यह सवाल उठता होगा कि आखिर Index Fund  में रिटर्न कितना मिलता है। जैसा कि आप जानते हैं कि Mutual Fund में निवेश बाजार जोखिम के अधीन होता है। यह हमेशा बदलता रहता है। लेकिन फिर भी निवेशक पिछला रिटर्न देखकर ही निवेश करता है।

मैं आपको पिछले 1 साल में सबसे अच्छा रिटर्न देने वाले बेस्ट इंडेक्स फंड का नाम बता रहा हूं। साथ ही इस फंड में पिछले 1 साल में कितना रिटर्न दिया वह भी बता रहा हूं।  चाहे तो इसमें निवेश कर सकते हैंं।

जैसा कि आप जानते हैं मैं किसी भी Mutual Fund कंपनी से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ नहींं हूं।  मैं केवल आपका वित्तीय जानकारी देने के लिए यह बात बता रहा हूं।

आप निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच समझ ले। किसी के कहने से कहीं भी निवेश ना कर दे। क्योंकि मेहनत का पैसा आप का है और आपको इस पर पूरा हक है। इसलिए सोच समझकर निवेश करें।

आज तारीख 21 मई 2021 को कंपनी पिछले 1 साल में जो रिटर्न दिया है वह इस प्रकार है।

1. Tata Nifty Private Bank ETF  – 87.12%

2. ICICI Prudential Midcap Select ETF – 79.56%

3. UTI Sensex Exchange Traded Fund – 66.64%

4. HDFC Sensex ETF – 66.82%

5. HDFC Index Fund – 66.61%

6. Aditya Birla Sun Life Sensex ETF – 66.45%

7. Kotak Senses ETF Funds – 66.26%

8. LIC MF ETF  – 66.88%

9. Nippon India Index Fund – 66.04%

10. ICICI Prudential Sensex Index Fund – 66.00%

स्टॉक मार्केट, Mutual Fund, एसआईपी (SIP), पब्लिक प्रोविडेंट फंड, सुकन्या समृद्धि योजना  इत्यादि संबंधी वित्तीय जानकारी फ्री में प्राप्त करने के लिए आप मेरी वेबसाइट  स्टेशन गुरुजी  (www.stationguruji.com)     पर जाकर अनेक तरह की जानकारी पढ़ सकते हैं। यहां सभी तरह की जानकारी सरल भाषा में और निष्पक्ष रूप से दिया जाता है।

स्टेशन गुरुजी

मेरे वेबसाइट का नाम स्टेशन गुरुजी है। जहां पर मैं मोटिवेशनल कहानी, पढ़ाई लिखाई, निवेश संबंधी अनेक अच्छी एवं उपयोगी बातें शेयर करता रहता हूं। आप चाहे तो इसे पढ़ सकते हैं।

आपके मन में यदि और भी कोई सवाल हो तो गूगल पर जाकर स्टेशन गुरूजी और उसके आगे अपना सवाल लिख दे या बोल दे आपको उसका जवाब मिल जाएगी। मुझस आप ईमेल द्वारा भी सवाल पूछ सकते हैं।

धन्यवाद।

कोई टिप्पणी नहीं

Please comment only important matters.

Blogger द्वारा संचालित.