AdSense header

Long Questions Answers को याद करने की जबरदस्त Trick

Long Questions Answers को याद करने की जबरदस्त Trick

क्या आपको भी Long Question Answer याद करने में दिक्कत होती है। कई प्रश्नों के उत्तर 500 शब्दों से भी ज्यादा होता है। क्या आप से वह याद नहीं हो पाता है? आइए जानते हैं की Long Question Answer को कैसे याद किया जाए।

कुछ दिन पहले मैंने बताया था कि याद कैसे किया जाए? उसमें याद करने के कई तरीकों को बताया था। कई लोग ने बताया कि छोटे  Question Answer या 1 शब्दों का उत्तर दो जल्दी याद हो जाता है लेकिन Long Question Answer याद नहीं हो पाता कुछ उपाय बताएं।

जैसा कि आप जानते हैं यदि आप 10वीं या 12वीं क्लास में पढ़ रहे हैं तो ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन तो केवल एक अंक का होता है लेकिन Long Question Answer 5-10  अंकों का होता हैै।

इसलिए  जरूरी है  Long Question Answer को याद करना। Long Question Answer को याद करने  से कई फायदा हो जाता है।

एक फायदा यह कि ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन को अलग से याद करने की आवश्यकता नहीं होती है। दूसरा Short  Question Answer भी याद हो जाते हैं।  एक    Long Question Answer से कई शॉर्ट Question Answer बन जाते हैं।

परीक्षा में 90% से ज्यादा अंक कैसे प्राप्त करें? इस लेख में मैंने आपको बताया था कि Long Question Answer क्यों जरूर याद कर लें?  क्योंकि  यह हमें अच्छा नंबर प्रदान करता है। आज  बता रहा हूं कि Long Question Answer  को कैसेे याद  करें?

Long Questions Answers को याद करने की 5  Trick

वैसे Long Question Answer याद करने के कई Trick हैं। लेकिन उन सभी Trick में से मैं आपके लिए लाया हूं पांच जोरदार Trick।

यह सभी Trick प्रैक्टिकल में आजमाया हुआ है। यदि आपने इस Trick का पालन किया तो बहुत ही कम समय में लंबा से लंबा Question Answer याद कर सकते हैं।

1. प्रश्न को ठीक से याद कर लो

प्रश्न ठीक से याद कर लो। यह क्या? प्रश्न को याद क्यों कर ले? आपको यह सुनने में थोड़ा अटपटा लगा होगा। पर विश्वास कीजिए 25% विद्यार्थी ठीक से प्रश्न को याद नहीं कर पाते।

वह दो लाइन का प्रश्न याद नहीं कर पाते लेकिन 2 पेज का आंसर याद कर लेते हैं। मैं कई बार विद्यार्थियों का कॉपी चेक करता हूं। क्वेश्चन कुछ और है और आंसर किसी और का दिया जा रहा हैै।

आप एक या दो लाइनों का प्रश्न याद नहीं कर पाते। इससे यह होता है कि प्रश्न कूूछ पूछा जा रहा है और  आंसर किसी और का लिख देते हैं।

इससे आपके किया कराया मेहनत पर पानी फिर जाता है। इसलिए हमेशा क्वेश्चन को अच्छी तैयार याद कर ले। क्वेश्चन  क्या है? क्वेश्चन में क्या पूछ रहा है? किसके बारे में पूछा जा रहा है? इसे अच्छी तरह याद करें।

2. हेड लाइन लिखना

डिवाइड एंड रूल नियम अंग्रेजों द्वारा भारत में लागू किया गया। यानी बांटो और राज करो। पर आप इसे अपने पढ़ाई में भी लागू कर सकते हैं।

यदि Long Question Answer को याद करना है तो उसमें डिवाइड एंड रूल का नियम लागूूूू कर सकते हैं। आप Long Question Answer को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांट दो।

Long Question Answer के  बीच बीच मेंं से हेड लाइन बनाकर याद कर सकते हैं। Long Question Answer से मुख्य मुख्य हेड लाइन बना लो।

यदि आप किसी भी Long Question Answer को 5 याा 10 हेड लाइन बनाकर उस हेड लाइन को याद कर लेते हैं तो उसकी व्याख्या  आराम से कर सकते हैं।

क्योंकि बिना हैडलाइन के लंबे Long Question Answer याद करने पर जब लिखने की बारी आती है तो हम उसे भूल जाते हैं।  यदि हम उसको 10 हेड लाइन याद कर लेते हैं तो उसमें यदि मुझे 7 भी हेेड लाइन याद रहेगा तो उसकी व्याख्या  आराम से कर सकते हैं। इसलिए हमेशा हेड लाइन बनाकर उसे याद करें।

3. कहानी का डायग्राम बनाना

यदि आप NDA परीक्षा के बारे में सुने होंगे तो जानते होंगे कि इसके इंटरव्यू में कुछ फोटो दिखाया जाता है। आपको उस फोटो के बारे में एक कहानी बोलना पड़ता हैै।

NDA में सेना के बड़े अधिकारी बनाए जाते इसलिए उनके दिमाग की टेस्ट की जाते हैं। इस नीति को आप यहां पर अपना सकते हैं। Long Question Answer का  एक डायग्राम बना ले फिर उसे शब्दों का रूप देकर लिख दें।

ऐसा करने पर आपको बहुत आसानी से याद हो जाएगा। यह एक वैज्ञानिक तरीका है। एक उदाहरण से समझ सकते हैं। एक प्रश्न है अकबर के जीवन का व्याख्या करें।

आप एक अकबर का टेढ़ा मेढा चित्र बना सकते हैं। फिर आगे उसका बचपन का कुछ चित्र, फिर अकबर बीरबल की दोस्ती का चित्र, फिर पानीपत के युद्ध का चित्र, उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्य और महल का डायग्राम बना ले। यदि आपने ऐसा डायग्राम बना लिया तो आप इसका में व्याख्या खुद बहुत ही आसानी से कर सकते हैं।

4. कहानी को हिंदी या इंग्लिश में समझना जरूरी

चाहे Long Question Answer हो, शॉर्ट क्वेश्चन आंसर हो या ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर, हमें किसी भी विषय के किसी भी चैप्टर का को कम से कम 5 बार जरूर पढ़ना चाहिए।

कहानी हिंदी या इंग्लिश जिस भाषा में आप जानकारी रखते हो उसे अच्छी तरह समझ ले। आप कहानी समझ लेते हैं तो किसी भी प्रकार के प्रश्नों का उत्तर आप बड़े ही आसानी से दे सकते हैं।

इसलिए कहानी को समझना बहुत जरूरी हैं। याद किया हुआ चीज हम भूल भी सकते हैं। यदि हम कहानी को अच्छी तरह समझ ले तो हम कभी उसे भूल नहीं सकते हैं।

5. मुझे याद नहीं करना केवल पढ़ना है।

आप न्यूज़ पेपर हमेशा पढ़ते हैं। मैं आपको कहूं कि इसको याद करके मुझे सुनाओ, तो क्या आप याद कर पाओगे।  आपके मन में डर लग जाएगा। आप चिंता करने लगोगे।

15- 20 पेज का इतना बड़ा न्यूज़पेपर कैसे याद हो पाएगा? लेकिन यदि मैं आपको यह बताओ कि आप यह न्यूज़पेपर अच्छी तरह पढ़ लो। आपसे अच्छी तरह आराम से पढ़ सकते हैं।

फिर आपको  बीच-बीच में से कुछ पूछा जाते  उसका जवाब दे सकते हैं। कुछ बातें तो समझ में आ जाती है।

इसलिए जब भी कुछ पढ़ें या याद करें अपने मन से डर को निकाल दे। मुझे केवल इसको पढ़ना है याद नहीं करना। बिल्कुल नहीं। मुझे याद नहीं करनी है केवल समझना है।

5 बार भी कहानी को पढ़ ले तो अच्छी तरह याद हो जाता है। इसलिए मन को शांत करके कहानी को पढ़े।

इस प्रकार ऊपर दिए गए 5 तरीके यदि आपने अपना लिय तो बड़े ही आराम से उसे याद कर सकते हैं और परीक्षा में अच्छे नंबर ला सकते हैं।

स्टेशन गुरुजी

मेरे वेबसाइट का नाम स्टेशन गुरुजी है। जहां पर मैं मोटिवेशनल कहानी, पढ़ाई लिखाई, निवेश संबंधी अनेक अच्छी एवं उपयोगी बातें शेयर करता रहता हूं। आप चाहे तो इसे पढ़ सकते हैं।

आपके मन में यदि और भी कोई सवाल हो तो गूगल पर जाकर स्टेशन गुरूजी और उसके आगे अपना सवाल लिख दे या बोल दे आपको उसका जवाब मिल जाएगी। मुझस आप ईमेल द्वारा भी सवाल पूछ सकते हैं।

धन्यवाद।

कोई टिप्पणी नहीं

Please comment only important matters.

Blogger द्वारा संचालित.